logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरिया लदे ट्राला डकैती व अपहरण ब्लाइंड मामले में सीआईए पलवल की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक डकैती में शामिल 4 आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार मामले में पहले ही ब्लाइंड डकैती का चंद घंटों में पर्दाफाश कर डकैती में शामिल 2 आरोपी से लूटे गए करीब 70 लाख रुपये कीमत के लोहा-सरिया से लदे ट्राला तथा वारदात में प्रयुक्त दूसरे ट्राला को किया जा चुका है बरामद। पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग IPS के दिशा-निर्देशों में अपराध जांच शाखा CIA पलवल की टीम ने सोहना रोड पर चालक का अपहरण कर सरिया से भरा 18 टायरी ट्राला लूटने के मामले में दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनेरा, फरीदाबाद निवासी अमित कुमार और मानस के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 10 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता योगेश गुप्ता ने थाना शहर पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 18 टायरी ट्राला नंबर JH02BM7180 जिसमें बोकारो झारखंड से लगभग 41.4 मीट्रिक टन सरिया लोड होकर आ रहा था, को सोहना रोड पर बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने खुद को सेल्स टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर चालक मुबारक खान के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन व पर्स छीना और हथियार के बल पर उसका अपहरण कर राजस्थान के पिरुका गांव की पहाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश सरिया से भरा ट्राला लूटकर फरार हो गए थे शिकायत के आधार पर थाना शहर पलवल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में शहर थाना पुलिस ने लूटा गया ट्राला नंबर JHO2BM7180 खाली को पलवल रोहतक रोड से बरामद किया। उसके बाद सीआईए पलवल टीम ने ब्लाइंड डकैती और चालक के अपहरण की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश करते हुए पूर्व में दो आरोपियों जलालुद्दीन और हुसैन को लूटे गए सरिए और वारदात में प्रयुक्त दूसरे ट्राला सहित गिरफ्तार किया था। मामले में संलिप्त अन्य फरार सह-आरोपियों की गिरफ्तारी तथा माल लोड करने वाले गोदामों व अन्य ठिकानों का भंडाफोड़ के लिए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल आरोपियों अमित कुमार और मानस के नाम सामने आए थे। 14 सितंबर को सीआईए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दुधौला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी, वारदात के स्थल की निशानदेही कराने और फरार सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

10 hrs ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist Palwal, Haryana•
10 hrs ago
d9118ea4-4181-400a-94d8-e23719e9665a

सरिया लदे ट्राला डकैती व अपहरण ब्लाइंड मामले में सीआईए पलवल की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक डकैती में शामिल 4 आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार मामले में पहले ही ब्लाइंड डकैती का चंद घंटों में पर्दाफाश कर डकैती में शामिल 2 आरोपी से लूटे गए करीब 70 लाख रुपये कीमत के लोहा-सरिया से लदे ट्राला तथा वारदात में प्रयुक्त दूसरे ट्राला को किया जा चुका है बरामद। पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग IPS के दिशा-निर्देशों में अपराध जांच शाखा CIA पलवल की टीम ने सोहना रोड पर चालक का अपहरण कर सरिया से भरा 18 टायरी ट्राला लूटने के मामले में दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनेरा, फरीदाबाद निवासी अमित कुमार और मानस के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 10 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता योगेश गुप्ता ने थाना शहर पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 18 टायरी ट्राला नंबर JH02BM7180 जिसमें बोकारो झारखंड से लगभग 41.4 मीट्रिक टन सरिया लोड होकर आ रहा था, को सोहना रोड पर बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने खुद को सेल्स टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर चालक मुबारक खान के साथ मारपीट की, उसका मोबाइल फोन व पर्स छीना और हथियार के बल पर उसका अपहरण कर राजस्थान के पिरुका गांव की पहाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश सरिया से भरा ट्राला लूटकर फरार हो गए थे शिकायत के आधार पर थाना शहर पलवल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में शहर थाना पुलिस ने लूटा गया ट्राला नंबर JHO2BM7180 खाली को पलवल रोहतक रोड से बरामद किया। उसके बाद सीआईए पलवल टीम ने ब्लाइंड डकैती और चालक के अपहरण की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश करते हुए पूर्व में दो आरोपियों जलालुद्दीन और हुसैन को लूटे गए सरिए और वारदात में प्रयुक्त दूसरे ट्राला सहित गिरफ्तार किया था। मामले में संलिप्त अन्य फरार सह-आरोपियों की गिरफ्तारी तथा माल लोड करने वाले गोदामों व अन्य ठिकानों का भंडाफोड़ के लिए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल आरोपियों अमित कुमार और मानस के नाम सामने आए थे। 14 सितंबर को सीआईए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दुधौला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी, वारदात के स्थल की निशानदेही कराने और फरार सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More news from Haryana and nearby areas
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पलवल विधानसभा क्षेत्र के पलवल मंडल-दो में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम और भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। पलवल बैठक में कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपने और मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता केवल भागीदारी ही न करें, बल्कि उन्हें जनभागीदारी का रूप देने का प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का भी आह्वान किया। बाइट : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नं 2 भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर आपसी समन्वय के साथ उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा गतिविधियों में स्वच्छता, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर चर्चा। मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बेहतर समन्वय बनाने की रणनीति। सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों से जोडक़र व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान। बैठक में भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
    3
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पलवल विधानसभा क्षेत्र के पलवल मंडल-दो में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम और भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

पलवल बैठक में कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपने और मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता केवल भागीदारी ही न करें, बल्कि उन्हें जनभागीदारी का रूप देने का प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का भी आह्वान किया।
बाइट : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नं 2
भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर आपसी समन्वय के साथ उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा गतिविधियों में स्वच्छता, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर चर्चा। मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बेहतर समन्वय बनाने की रणनीति। सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों से जोडक़र व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान।
बैठक में भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    18 hrs ago
  • दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य 'किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना' से संबंधित MOU पर हस्ताक्षर 'सहयोग से समाधान । आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के यशस्वी नेतृत्व में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ है। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री C R Paatil जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज नई दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य 'किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना' से संबंधित MoU पर हस्ताक्षर 'सहयोग से समाधान' और सहकारी संघवाद की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति है। परियोजना के साकार होने से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से अन्नदाताओं को संबल, पेयजल की उपलब्धता को मजबूती और यमुना की अविरलता एवं निर्मलता को नई शक्ति मिलेगी। पूर्ण विश्वास है कि राज्यों का यह साझा संकल्प जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि के नए द्वार खोलते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा।
    1
    दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य 'किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना' से संबंधित MOU पर हस्ताक्षर 'सहयोग से समाधान ।
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के यशस्वी नेतृत्व में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ है।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री C R Paatil जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज नई दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य 'किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना' से संबंधित MoU पर हस्ताक्षर 'सहयोग से समाधान' और सहकारी संघवाद की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति है। 
परियोजना के साकार होने से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से अन्नदाताओं को संबल, पेयजल की उपलब्धता को मजबूती और यमुना की अविरलता एवं निर्मलता को नई शक्ति मिलेगी।
पूर्ण विश्वास है कि राज्यों का यह साझा संकल्प जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि के नए द्वार खोलते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा।
    user_रिपोर्टर - PREMCHAND
    रिपोर्टर - PREMCHAND
    बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला बंद होने के कगार पर! 5 महीने से स्टाफ को वेतन नहीं, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित मेवात। वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व कमांडो हिदायत खान ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसरों और स्टाफ को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। हॉस्टल की जर्जर इमारतों के चलते हादसे का खतरा बना हुआ है, जबकि शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हिदायत खान ने बताया कि कॉलेज की समस्याओं को लेकर कल सुबह 11 बजे डीसी नूंह के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी समाज के जिम्मेदार लोगों से इस मुहिम में शामिल होकर कॉलेज को बचाने की अपील की है। उन्होंने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और एडमिनिस्ट्रेटर चौधरी जाकिर हुसैन से भी कॉलेज की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की। साथ ही, कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए कमेटी गठित करने, स्टाफ की कमी दूर करने और कर्मचारियों की लंबित तनख्वाह जारी करने की मांग उठाई।
    1
    वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला बंद होने के कगार पर! 5 महीने से स्टाफ को वेतन नहीं, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित


मेवात। वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व कमांडो हिदायत खान ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसरों और स्टाफ को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। हॉस्टल की जर्जर इमारतों के चलते हादसे का खतरा बना हुआ है, जबकि शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
हिदायत खान ने बताया कि कॉलेज की समस्याओं को लेकर कल सुबह 11 बजे डीसी नूंह के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी समाज के जिम्मेदार लोगों से इस मुहिम में शामिल होकर कॉलेज को बचाने की अपील की है।
उन्होंने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और एडमिनिस्ट्रेटर चौधरी जाकिर हुसैन से भी कॉलेज की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की। साथ ही, कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए कमेटी गठित करने, स्टाफ की कमी दूर करने और कर्मचारियों की लंबित तनख्वाह जारी करने की मांग उठाई।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • अलीगढ़ समाचार, जिले के कस्बा जट्टारी मै स्थित शिक्षण संस्थान पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में नियमित प्रार्थना को बहुत ही तौर तरीके के साथ कराया जाता है विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा नियमित विद्यालय के समस्त नियमों को पारदर्शिता के रूप में स्थान दिया जाता है । फोटो की एक झलक
    1
    अलीगढ़ समाचार, जिले के कस्बा जट्टारी मै स्थित शिक्षण संस्थान पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में नियमित प्रार्थना को बहुत ही तौर तरीके के साथ  कराया जाता है विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा नियमित विद्यालय के समस्त नियमों को पारदर्शिता के रूप में  स्थान दिया जाता है ।
फोटो की एक झलक
    user_NETRAPAL SINGH
    NETRAPAL SINGH
    Teacher हसनपुर सेंट, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम *- सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’* *- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक* *- ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनकल्याण से जुड़े लगभग एक दर्जन कार्यक्रम और गतिविधियां होंगी आयोजित* *- ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज : खेल राज्य मंत्री* *पलवल, 15 सितंबर।* हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया। *सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं। *‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। *‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ये कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी आयोजित* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे। *‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 000
    1
    विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम
*- सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’*
*- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक*
*- ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनकल्याण से जुड़े लगभग एक दर्जन कार्यक्रम और गतिविधियां होंगी आयोजित*
*- ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज : खेल राज्य मंत्री*
*पलवल, 15 सितंबर।*
हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया।
*सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं।
*‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। 
*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ये कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी आयोजित*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे।
*‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।
बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • पलवल अलीगढ़ रोड गांधी कॉलोनी में एक तीन साल की मासूम बच्ची की सीवर के मेन हाल में गिर कर मौत। पलवल में सीवरेज की व्यवस्था आज भी चरमराई हुई है। ज्यादातर मैंन हॉल पर ढक्कन नहीं है । वार्ड न 3 के गांधी कॉलोनी की बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है महज तीन साल की बच्ची जिसको दुनिया के बारे अभी कुछ पता नहीं। उसको क्या पता था कि सीवरेज का ये मेन हाल उसका काल है। ये हेल्थ सर्विस व नगरपरिषद कर्मचारियों की घोर लापरवाही का अंजाम गरीब जनता को मिल रहा है। उसके मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। जिसकी मासूम बेटी की जान एक गड्ढे ने ले ली। नगर परिषद के पार्षद डॉ दीप चंद जी का कहना है कि में बार बार जा कर नगरपरिषद में कहता हूं पर अफसर शाही सुन ने को तैयार नहीं है। अब शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे में गरीब परिवार को जा कर सांत्वना दे। और आर्थिक मदद करे। और ऐसे खतरनाक जगह को अपने कर्मचारियों द्वारा चिन्हित कर ढक्कन लगवाने का काम करे। जिससे भविष्य में ऐसी घटना पलवल के अंदर कही न हो।
    2
    पलवल अलीगढ़ रोड गांधी कॉलोनी में एक तीन साल की मासूम बच्ची की सीवर के मेन हाल में गिर कर मौत।
पलवल में सीवरेज की व्यवस्था आज भी चरमराई हुई है। ज्यादातर मैंन हॉल पर ढक्कन नहीं है । वार्ड न 3 के गांधी कॉलोनी की बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है  महज तीन साल की बच्ची जिसको दुनिया के बारे अभी कुछ पता नहीं। उसको क्या पता था कि सीवरेज का ये मेन हाल उसका काल है। ये हेल्थ सर्विस व  नगरपरिषद कर्मचारियों की घोर लापरवाही का अंजाम गरीब जनता को मिल रहा है। उसके मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। जिसकी मासूम बेटी की जान एक गड्ढे ने ले ली। नगर परिषद के पार्षद डॉ दीप चंद जी का कहना है कि में बार बार जा कर नगरपरिषद में कहता हूं पर अफसर शाही सुन ने को तैयार नहीं है। अब शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे में गरीब परिवार को जा कर सांत्वना दे। और आर्थिक मदद करे। और ऐसे खतरनाक जगह को अपने कर्मचारियों द्वारा चिन्हित कर ढक्कन लगवाने का काम करे। जिससे भविष्य में ऐसी घटना पलवल के अंदर कही न हो।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रोजकामेव में 24 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसकी मदद की। पीड़िता के शोर मचाने पर एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया । मामलें की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं पोक्सो विशेष अदालत, नूंह के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार 15 सितंबर को सजा सुनाई। आदेश के अनुसार दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रोजकामेव में 24 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसकी मदद की। पीड़िता के शोर मचाने पर एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया ।
मामलें की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं पोक्सो विशेष अदालत, नूंह के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार 15 सितंबर को सजा सुनाई। आदेश के अनुसार दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।
अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।
अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.