महिला विरोधी कांग्रेस और उसके सहयोगियों को झेलना पड़ेगा जनता और भाजपा का आक्रोश: राकेश ठाकुर हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों की महिला विरोधी मानसिकता अब देश की जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके तथाकथित सहयोगियों को अब जनता और भाजपा के प्रखर आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। राकेश ठाकुर ने बताया कि भाजपा द्वारा जिला स्तर पर जन आक्रोश महिला पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के महिला विरोधी चरित्र को जन-जन के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया के समक्ष कांग्रेस और उसके सहयोगियों को बेनकाब किया जाएगा, जिसके लिए जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल द्वारा विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध महिलाओं के विचारों को एकत्रित कर भाजपा की सोशल मीडिया विंग की टीमें विभिन्न पोर्टलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित करेंगी, ताकि समाज के हर वर्ग तक सच्चाई पहुंचाई जा सके। राकेश ठाकुर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पदाधिकारियों के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के महिला विरोधी रवैये का पर्दाफाश करेंगे और इस जनजागरण अभियान को और तेज करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देशहित में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए हर महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय का कांग्रेस ने लगातार विरोध किया है। चाहे जीएसटी का क्रियान्वयन और उससे जुड़े संशोधन हों, राम मंदिर निर्माण का विषय हो, सेंट्रल विस्टा परियोजना हो या फिर तीन तलाक, धारा 370 और 35ए जैसे प्रावधानों को समाप्त करने जैसे फैसले—कांग्रेस ने हर बार राष्ट्रहित के निर्णयों का विरोध किया है। राकेश ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के हितों की बात आने पर भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया दोहरा और पक्षपातपूर्ण रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल केवल कुछ चुनिंदा राजनीतिक परिवारों की महिलाओं को ही प्राथमिकता देते रहे हैं, जबकि आम महिलाओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि इतिहास से लेकर वर्तमान तक ऐसे अनेक उदाहरण मौजूद हैं, जहां विशेष परिवारों की महिला नेताओं को ही प्रमुखता दी गई, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं को अवसरों से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दलों की जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ यह अभियान और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेगा।
महिला विरोधी कांग्रेस और उसके सहयोगियों को झेलना पड़ेगा जनता और भाजपा का आक्रोश: राकेश ठाकुर हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों की महिला विरोधी मानसिकता अब देश की जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके तथाकथित सहयोगियों को अब जनता और भाजपा के प्रखर आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। राकेश ठाकुर ने बताया कि भाजपा द्वारा जिला स्तर पर जन आक्रोश महिला पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के महिला विरोधी चरित्र को जन-जन के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया के समक्ष कांग्रेस और उसके सहयोगियों को बेनकाब किया जाएगा, जिसके लिए जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल द्वारा विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध महिलाओं के विचारों को एकत्रित कर भाजपा की सोशल मीडिया विंग की टीमें विभिन्न पोर्टलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित करेंगी, ताकि समाज के हर वर्ग तक सच्चाई पहुंचाई जा सके। राकेश ठाकुर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पदाधिकारियों के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस और अन्य
विपक्षी दलों के महिला विरोधी रवैये का पर्दाफाश करेंगे और इस जनजागरण अभियान को और तेज करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देशहित में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए हर महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय का कांग्रेस ने लगातार विरोध किया है। चाहे जीएसटी का क्रियान्वयन और उससे जुड़े संशोधन हों, राम मंदिर निर्माण का विषय हो, सेंट्रल विस्टा परियोजना हो या फिर तीन तलाक, धारा 370 और 35ए जैसे प्रावधानों को समाप्त करने जैसे फैसले—कांग्रेस ने हर बार राष्ट्रहित के निर्णयों का विरोध किया है। राकेश ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के हितों की बात आने पर भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया दोहरा और पक्षपातपूर्ण रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल केवल कुछ चुनिंदा राजनीतिक परिवारों की महिलाओं को ही प्राथमिकता देते रहे हैं, जबकि आम महिलाओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि इतिहास से लेकर वर्तमान तक ऐसे अनेक उदाहरण मौजूद हैं, जहां विशेष परिवारों की महिला नेताओं को ही प्रमुखता दी गई, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं को अवसरों से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दलों की जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ यह अभियान और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेगा।
- सुजानपुर सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला की व्यास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है परिजनों ने उक्त महिला की गुमशुदा संबंधी रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवाई है स्थानीय लोग एवं गोताखोर टीम व्यास नदी पुंग खंड सीहोर वाला व्यास नदी स्थल तमाम स्थानों पर निरीक्षण कर रही है1
- mohseen1
- ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।1
- 82 ts bbmb new clony vich balbir kumar g di scootry nu koi agg lgagyea #himachalpunjabnews1
- घुमारवीं/हमीरपुर: नेशनल हाईवे 103 पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- *घुमारवीं में VHP-बजरंग दल की रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | Himachal Protest News*1
- सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हवान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने क्षेत्र दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। चंदेल ने एसएमसी के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उन्होंने बच्चों के लिए आउटडोर जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और ड्रेस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय बताया। एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।यही नहीं पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है । चंदेल ने आश्वासन दिया कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाएगी और प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने को लेकर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी सहित जितेंद्र चंदेल का भी का आभार प्रकट किया है1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बमसन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने 20 महिला मंडलों को सम्मानित कर महिला शक्ति के प्रति अपना सम्मान और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विधायक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित 7 वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भावपूर्ण पहल ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और भारतीय संस्कारों की झलक प्रस्तुत की। सम्मान समारोह के दौरान विधायक को पहनाई गई शॉल और टोपी को उन्होंने स्वयं एक बुजुर्ग महिला को पहनाकर आदर-सत्कार का अनूठा उदाहरण पेश किया। इसके साथ ही अन्य 7 महिलाओं का भी सम्मान और अभिनंदन किया गया। विधायक ने नवनिर्मित ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर वर्मा को भी शॉल-टोपी पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अपने संबोधन में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि महिला सम्मान हमारी संस्कृति और सोच का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का आदर करते हैं और जब कोई अन्य भी ऐसा करता है तो उसका भी स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “इम्पोर्टेड टीम” केवल नुक्ताचीनी में लगी रहती है, परन्तु अच्छे कार्यों की प्रशंसा करने क़े लिए मुँह में दही जम जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मंडलों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सम्मान का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।3