Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑनलाइन दुनिया के फायदे और नुकसान दोनों हैं, जो हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं। शिक्षा, व्यापार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर इसका गहरा असर पड़ा है। जानिए इसके विभिन्न पहलुओं को ताकि आप समझ सकें कि यह आपके लिए क्या मायने रखता है।
Rahul Sir
ऑनलाइन दुनिया के फायदे और नुकसान दोनों हैं, जो हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं। शिक्षा, व्यापार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर इसका गहरा असर पड़ा है। जानिए इसके विभिन्न पहलुओं को ताकि आप समझ सकें कि यह आपके लिए क्या मायने रखता है।
More news from बिहार and nearby areas
- आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन दुनिया के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ गंभीर नुकसान भी हैं। यह शिक्षा से लेकर रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर गहरा असर डालती है।1
- ऑनलाइन दुनिया के फायदे और नुकसान दोनों हैं, जो हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित करते हैं। शिक्षा, व्यापार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर इसका गहरा असर पड़ा है। जानिए इसके विभिन्न पहलुओं को ताकि आप समझ सकें कि यह आपके लिए क्या मायने रखता है।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शादी समारोह के दौरान पंडित जी से कहासुनी बारातियों को महंगी पड़ गई। ग्रामीणों ने दूल्हे सहित आधा दर्जन बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे वे घायल हो गए।1
- Post by Mr Zakir Husain1
- बिहार के गोपालगंज में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक सुजीत कुमार का शव खजूरिया रोड पर सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों ने इसे हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि सुजीत देश सेवा के लिए सेना में जाना चाहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह दुर्घटना है या रंजिश के चलते की गई हत्या।1
- बेतिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ, लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील पश्चिम चंपारण के बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी., जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को त्वरित, सरल और सुलभ न्याय प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है। इसमें सुलहनीय न्यायालय वादों के साथ-साथ बैंक ऋण, ट्रैफिक चालान, बिजली एवं कचहरी से जुड़े मामलों का भी आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। लोगों को लोक अदालत की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि यहां मामलों के निपटारे में किसी प्रकार का कोर्ट फीस नहीं लगता, समय की बचत होती है तथा कई मामलों में अधिवक्ता की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ अपील का प्रावधान नहीं होता, जिससे पक्षकारों को स्थायी समाधान मिलता है। प्रशासन की ओर से विशेष पहल करते हुए बिपिन नायक स्कूल में ट्रैफिक मामलों के निष्पादन के लिए अलग मंच बनाया गया है। बताया गया कि तीन महीने से अधिक पुराने चालानों में लोगों को 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल सकता है। अधिकारियों ने पश्चिम चंपारण के लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, आपसी समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा करें और लंबित विवादों से मुक्ति पाएं। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायपालिका, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक प्रयास किए गए हैं।1
- पश्चिम चंपारण के बेतिया में माँ काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आगामी दिनों में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य भंडारे का आयोजन होगा।1
- बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अपराधियों पर शिकंजा कसने को एसपी डॉ. शौर्य सुमन का सख्त निर्देश बेतिया पुलिस अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस केंद्र बेतिया स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश जारी किए गए। बेतिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, साइबर क्राइम, यातायात, रक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 एवं नरकटियागंज सहित जिले के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसपी डॉ० शौर्य सुमन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाई जाए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दिन और रात दोनों समय गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाने, वाहन चोरी के मामलों का जल्द उद्भेदन करने तथा शराब तस्करों और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर सतर्कता और सक्रियता बेहद जरूरी है। अपराध गोष्ठी में सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों और जनशिकायत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े हर आवेदन की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। इसके अलावा वारंट निर्गत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाने का भी सख्त निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन ने सभी थानाध्यक्षों को आमजनों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया।1