बेतिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ, लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील पश्चिम चंपारण के बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी., जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को त्वरित, सरल और सुलभ न्याय प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है। इसमें सुलहनीय न्यायालय वादों के साथ-साथ बैंक ऋण, ट्रैफिक चालान, बिजली एवं कचहरी से जुड़े मामलों का भी आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। लोगों को लोक अदालत की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि यहां मामलों के निपटारे में किसी प्रकार का कोर्ट फीस नहीं लगता, समय की बचत होती है तथा कई मामलों में अधिवक्ता की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ अपील का प्रावधान नहीं होता, जिससे पक्षकारों को स्थायी समाधान मिलता है। प्रशासन की ओर से विशेष पहल करते हुए बिपिन नायक स्कूल में ट्रैफिक मामलों के निष्पादन के लिए अलग मंच बनाया गया है। बताया गया कि तीन महीने से अधिक पुराने चालानों में लोगों को 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल सकता है। अधिकारियों ने पश्चिम चंपारण के लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, आपसी समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा करें और लंबित विवादों से मुक्ति पाएं। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायपालिका, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक प्रयास किए गए हैं।

- बेतिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ, लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील पश्चिम चंपारण के बेतिया व्यवहार न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी., जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को त्वरित, सरल और सुलभ न्याय प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है। इसमें सुलहनीय न्यायालय वादों के साथ-साथ बैंक ऋण, ट्रैफिक चालान, बिजली एवं कचहरी से जुड़े मामलों का भी आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। लोगों को लोक अदालत की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि यहां मामलों के निपटारे में किसी प्रकार का कोर्ट फीस नहीं लगता, समय की बचत होती है तथा कई मामलों में अधिवक्ता की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ अपील का प्रावधान नहीं होता, जिससे पक्षकारों को स्थायी समाधान मिलता है। प्रशासन की ओर से विशेष पहल करते हुए बिपिन नायक स्कूल में ट्रैफिक मामलों के निष्पादन के लिए अलग मंच बनाया गया है। बताया गया कि तीन महीने से अधिक पुराने चालानों में लोगों को 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल सकता है। अधिकारियों ने पश्चिम चंपारण के लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, आपसी समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निपटारा करें और लंबित विवादों से मुक्ति पाएं। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायपालिका, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक प्रयास किए गए हैं।1
- भव्य कलश यात्रा के साथ मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ पश्चिम चम्पारण के ऐतिहासिक बानूछापर संत कबीर रोड स्थित मां काली मंदिर के पुनः नवनिर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कन्याएं, महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा की शुरुआत बानूछापर स्थित मां काली मंदिर परिसर से हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कालीधाम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यात्रा के रूप में मां काली मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। जय माता दी के उद्घोष, भक्ति गीतों एवं श्रद्धालुओं की आस्था ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। आयोजकों ने बताया कि 12 मई से अष्टयाम का शुभारंभ होगा। इसी क्रम में मंदिर परिसर में पंचमुखी महावीर जी की प्रतिमा, शिवलिंग सह पिंडी तथा मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं 13 मई को भव्य भंडारा एवं कुंवारी पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं का उत्साह और जनसहभागिता इस आयोजन को बेतिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का एक विशेष उत्सव बना रहा है।1
- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में लगातार बारिश से कोहाड़ नदी का मिट्टी का बांध टूट गया है। इससे बखरिया पंचायत के आसपास के गांवों में खतरे की स्थिति बन गई और किसानों को खेती-बाड़ी में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर समय रहते मरम्मत न करने का आरोप लगाते हुए तत्काल सुरक्षा उपायों की मांग की है।1
- बिहार के ग्रामीण इलाके में एक शख्स को बेटी की शादी में बारात ठहराने के लिए सरकारी स्कूल की चाबी नहीं मिली। इस घटना ने स्थानीय सरकारी व्यवस्था और समन्वय की कमी को उजागर किया है, जिससे प्रशासन के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।1
- पश्चिम चंपारण के नौतन बनकटवा में एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायलों के उचित इलाज की मांग करते हुए हंगामा किया।1
- BJP सांसद दिनेश लाल यादव ने बंगाल चुनाव में खेसारी लाल यादव के प्रचार पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उनके इस बयान ने भोजपुरी जगत और राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।1
- पीएम मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बीजेपी कार्यकर्ता के पैर छुए। उनकी इस विनम्रता और सम्मान के भाव ने सभी का ध्यान खींचा, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।1
- बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान! अपराधियों पर शिकंजा कसने को एसपी डॉ. शौर्य सुमन का सख्त निर्देश बेतिया पुलिस अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस केंद्र बेतिया स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश जारी किए गए। बेतिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, साइबर क्राइम, यातायात, रक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 एवं नरकटियागंज सहित जिले के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसपी डॉ० शौर्य सुमन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाई जाए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दिन और रात दोनों समय गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाने, वाहन चोरी के मामलों का जल्द उद्भेदन करने तथा शराब तस्करों और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर सतर्कता और सक्रियता बेहद जरूरी है। अपराध गोष्ठी में सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों और जनशिकायत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े हर आवेदन की जांच समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। इसके अलावा वारंट निर्गत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाने का भी सख्त निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन ने सभी थानाध्यक्षों को आमजनों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया।1