दशकों से बदहाल निर्मली-तुलापट्टी ग्रामीण सड़क, टेंडर रद्द होने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा दशकों से बदहाल निर्मली-तुलापट्टी ग्रामीण सड़क, टेंडर रद्द होने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड के निर्मली वार्ड संख्या-5 से तुलापट्टी-रामनगर को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क दशकों से बदहाली का शिकार है। करीब 10 गांवों को एनएच से जोड़ने वाली यह सड़क आज तक पक्की नहीं बन सकी। सड़क निर्माण का टेंडर रद्द होने की सूचना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक केवल खानापूर्ति के लिए एक-दो बार मिट्टी भराई हुई, लेकिन हालात नहीं सुधरे। बरसात में पूरी सड़क कीचड़ में बदल जाती है। दोपहिया वाहन फंस जाते हैं और छोटे वाहन गुजर नहीं पाते। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पहले पक्कीकरण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर रद्द होने से उम्मीदें टूट गईं। यह सड़क निर्मली, महिचंदा, तुलापट्टी, रामनगर सहित 10 गांवों की जीवनरेखा है। तुलापट्टी की ओर बड़ी नहर पुल तक सड़क पक्की है, लेकिन नहर पुल से निर्मली वार्ड-5 तक का हिस्सा पूरी तरह जर्जर है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। फसल कटाई और ढुलाई में ट्रैक्टर फंस जाते हैं। किसान राजेन्द्र निराला, सत्यनारायण मंडल, शिवनारायण मंडल सहित सैकड़ों लोगों ने कहा कि खराब सड़क के कारण 10-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से नई निविदा जारी कर तुरंत निर्माण की मांग की है। इस संबंध में बीडिओ पिपरा शदरुल हसन ने बताया कि सड़क की बदहाली से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही सड़क पक्की करन को लेकर कदम उठाए जाएंगे और निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
दशकों से बदहाल निर्मली-तुलापट्टी ग्रामीण सड़क, टेंडर रद्द होने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा दशकों से बदहाल निर्मली-तुलापट्टी ग्रामीण सड़क, टेंडर रद्द होने से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड के निर्मली वार्ड संख्या-5 से तुलापट्टी-रामनगर को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क दशकों से बदहाली का शिकार है। करीब 10 गांवों को एनएच से जोड़ने वाली यह सड़क आज तक पक्की नहीं बन सकी। सड़क निर्माण का टेंडर रद्द होने की सूचना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक केवल खानापूर्ति के लिए एक-दो बार मिट्टी भराई हुई, लेकिन हालात नहीं सुधरे। बरसात में पूरी सड़क कीचड़ में बदल जाती है। दोपहिया वाहन फंस जाते हैं और छोटे वाहन गुजर नहीं पाते। ग्रामीणों ने बताया कि एक
वर्ष पहले पक्कीकरण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर रद्द होने से उम्मीदें टूट गईं। यह सड़क निर्मली, महिचंदा, तुलापट्टी, रामनगर सहित 10 गांवों की जीवनरेखा है। तुलापट्टी की ओर बड़ी नहर पुल तक सड़क पक्की है, लेकिन नहर पुल से निर्मली वार्ड-5 तक का हिस्सा पूरी तरह जर्जर है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। फसल कटाई और ढुलाई में ट्रैक्टर फंस जाते हैं। किसान राजेन्द्र निराला, सत्यनारायण मंडल, शिवनारायण मंडल सहित सैकड़ों लोगों ने कहा कि खराब सड़क के कारण 10-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से नई निविदा जारी कर तुरंत निर्माण की मांग की है। इस संबंध में बीडिओ पिपरा शदरुल हसन ने बताया कि सड़क की बदहाली से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही सड़क पक्की करन को लेकर कदम उठाए जाएंगे और निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- सौर बाजार में नाग पंचमी मेले को लेकर तैयारी जोड़ों पर लोगों में खुशी नगर पंचायत सौर बाजार के सिलेट भगवती स्थान में नाग पंचमी के मौके पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारी जोरशोर शोर से चल रही है। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी को लेकर भव्य मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस भगवती स्थान में लगभग 110 साल पूर्व से ही मेले का आयोजन होते आया है। इस बार भी 17 और 18 अगस्त को लगने वाले मेले में बृंदावन से कलाकार पहुंच रहे हैं जिसके द्वारा रात्रि में धार्मिक नाटक मंचन किया जाएगा। मेले में सभी प्रकार की श्रृंगार की दुकान एवं कई प्रकार के मिठाई के दुकान भी लगाए जाते हैं इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के आकर्षक झूले भी लगाए जाते हैं। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।1
- "कोसी नदी का शांत किनारा और रानीगंज की खूबसूरत फिज़ा… प्रकृति की गोद में बिताया हर पल यादगार बन जाता है। प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और मानसून के समय नदी के मनमोहक दृश्य के लिए जाना जाता है। कोसी नदी नेपाल से निकलकर बिहार में प्रवेश करती है और आगे गंगा नदी में मिल जाती है। इसे इसकी बदलती धारा और बाढ़ की प्रवृत्ति1
- बिहार के जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने नई दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया भाग बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से देश की राजधानी नई दिल्ली में "जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन" (Just Rights for Children) संस्था द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "नेशनल कंसल्टेशन ऑन इंश्योरिंग चाइल्ड्स राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रॉस्पेरिटी" का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस उच्च स्तरीय राष्ट्रीय विमर्श में बिहार की अग्रणी सामाजिक संस्था 'जागरण कल्याण भारती' के अध्यक्ष संजय कुमार ने भाग लिया। उन्होंने बिहार में बाल सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा।इस परामर्श कार्यक्रम में देश भर के नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठन (CSOs) और बाल अधिकार कार्यकर्ता एक साथ जुटे हैं।प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री लावु श्री कृष्ण देवरायालु और 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' के संस्थापक श्री भुवन रीभू सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यशाला में श्री संजय कुमार ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के संरक्षण, बाल श्रम की रोकथाम और शिक्षा के अधिकार को हर बच्चे तक पहुंचाने के लिए 'जागरण कल्याण भारती' द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया।बाल विवाह और शोषण के खिलाफ ठोस रणनीतिकार्यशाला में देश को 'बाल विवाह मुक्त' बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। संस्थापकों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में देश भर में 5.5 लाख से अधिक बाल विवाह रोके जा चुके हैं। संजय कुमार ने बताया कि बिहार में जमीनी स्तर पर समुदाय को जागरूक करके ही बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल दिया जा सकता है। इसके लिए कानूनी सहायता और तकनीकी उपकरणों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।न्याय तक बच्चों की पहुंच (Access to Justice)संजय कुमार ने कार्यशाला के सत्रों में भाग लेते हुए कहा:"बच्चों की सुरक्षा सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज के भविष्य का आधार है। जब तक हर पीड़ित बच्चे को आसान और संवेदनशील न्याय प्रणाली (Access to Justice) नहीं मिलेगी, तब तक हम पूर्ण विकास की कल्पना नहीं कर सकते। बिहार के जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने नई दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया भाग बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से देश की राजधानी नई दिल्ली में "जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन" (Just Rights for Children) संस्था द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला "नेशनल कंसल्टेशन ऑन इंश्योरिंग चाइल्ड्स राइट्स, पोटेंशियल एंड प्रॉस्पेरिटी" का आयोजन किया जा रहा है। 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस उच्च स्तरीय राष्ट्रीय विमर्श में बिहार की अग्रणी सामाजिक संस्था 'जागरण कल्याण भारती' के अध्यक्ष संजय कुमार ने भाग लिया। उन्होंने बिहार में बाल सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा।इस परामर्श कार्यक्रम में देश भर के नीति निर्माता, कानूनी विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठन (CSOs) और बाल अधिकार कार्यकर्ता एक साथ जुटे हैं।प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री लावु श्री कृष्ण देवरायालु और 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन' के संस्थापक श्री भुवन रीभू सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यशाला में श्री संजय कुमार ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में बच्चों के संरक्षण, बाल श्रम की रोकथाम और शिक्षा के अधिकार को हर बच्चे तक पहुंचाने के लिए 'जागरण कल्याण भारती' द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया।बाल विवाह और शोषण के खिलाफ ठोस रणनीतिकार्यशाला में देश को 'बाल विवाह मुक्त' बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। संस्थापकों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में देश भर में 5.5 लाख से अधिक बाल विवाह रोके जा चुके हैं। संजय कुमार ने बताया कि बिहार में जमीनी स्तर पर समुदाय को जागरूक करके ही बच्चों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल दिया जा सकता है। इसके लिए कानूनी सहायता और तकनीकी उपकरणों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।न्याय तक बच्चों की पहुंच (Access to Justice)संजय कुमार ने कार्यशाला के सत्रों में भाग लेते हुए कहा:"बच्चों की सुरक्षा सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे समाज के भविष्य का आधार है। जब तक हर पीड़ित बच्चे को आसान और संवेदनशील न्याय प्रणाली (Access to Justice) नहीं मिलेगी, तब तक हम पूर्ण विकास की कल्पना नहीं कर सकते।1
- जोजो सहमत है कमेंट में जय हिंद लिखें हिंदुस्तान जिंदाबाद जय हिंद जय भारत हिंदुस्तान के हर एक देशवासियों से कहना चाहते हैं कि अपना तिरंगा हिंदुस्तान का शान है और इस तिरंगा को झुकने नहीं देना है हमारे हिंदुस्तान हमारी धरती मां है और गर्व से कहते हैं हम जय हिंद हिंदुस्तान जिंदाबाद1
- पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी अहम बैठक। उत्तर बिहार में कैलाशपुरी में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी बैठक: सचिव पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां में नागपंचमी को लेकर 2 अगस्त को होगी अहम बैठक। उत्तर बिहार में प्रसिद्ध कैलाशपुरी मेला स्थल पर आगामी 17 अगस्त को नागपंचमी के दिन हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने प्रशासनिक सहायता बहाल करने सहित अन्य सभी विंदुओं पर विचार विमर्श हेतु मेला समिति द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों के साथ मेला स्थल पर अहम बैठक बुलाई गई हैं । उक्त जानकारी देते हुए कैलाशपुरी मेला समिति के सचिव सुनील कुमार पासवान ने बताया नागपंचमी के दिन कैलाशपुरी मेला स्थल पर स्थित माता बिषहरी के मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होती है। इस दिन सुपौल जिला सहित आस-पास के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बड़े ही आस्था के साथ माता बिषहरी को दूध लावा चढ़ाकर मनोवांछित फल पाते हैं। इसके लिए मेला समिति स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों एवं प्रशासनिक सहयोग सहित विभिन्न विंदुओं पर विचार विमर्श की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को बैठक में शामिल होने के लिए अपील किया।1
- छातापुर :राघोपुर प्रखंड मुख्यालय के टीसीपी भवन में आयोजित ओएसआर (ऑन सोर्स रेवेन्यू) प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद राघोपुर, बसंतपुर और सरायगढ़-भपटियाही के मुखियाओं ने सरकार की नई नीति का सामूहिक किया विरोध,मुखिया संघ के नेताओं ने कहा कि पंचायतों के पास आय के पर्याप्त स्रोत नहीं हैं, फिर भी राजस्व वसूली का दबाव बनाया जा रहा है, उन्होंने पंचायत सरकार भवन, नल-जल योजना, स्वच्छता मद और 16वें वित्त आयोग के नियमों में किए गए बदलावों पर भी सवाल उठाते हुए पहले पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की मांग की,वक्ताओं ने सरकार का अपना चुनाव रहता है तो महिलाओ को मुफ्त राशि बांटती है,सुनीए कहा वक्ताओं ने1
- 5 महीने बाद भी अधूरी PCC सड़क, वार्ड नं. 10 के लोगों ने उठाए सवाल परवाहा टोला, वार्ड नं. 10 में PCC सड़क निर्माण पूरा न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी बात रखी। Lock Mood News ने ज़मीनी स्थिति दिखाई और जिम्मेदार पक्ष से भी सवाल पूछा। आधिकारिक जवाब मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।1
- छातापुर:त्रिवेणीगंज के जदिया थाना क्षेत्र में NH-327E पर दर्दनाक हादसा,५ रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल बच्चे का पूर्णिया में इलाज चल रहा है, पुलिस ने ई-रिक्शा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है छातापुर:त्रिवेणीगंज के जदिया थाना क्षेत्र में NH-327E पर दर्दनाक हादसा,५ रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल बच्चे का पूर्णिया में इलाज चल रहा है, पुलिस ने ई-रिक्शा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है1