Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lucknow
UMESH kumar
Lucknow
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रायबरेली l जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरबक्श खेड़ा गांव में चोरी की एक घटना ने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया। ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को देखते ही दबोच लिया। आरोपितों में से एक युवक को ग्रामीणों ने अच्छी खासी पिटाई की और उसे बछरावां कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।1
- Post by Sujeet Kumar1
- Post by UMESH kumar4
- ब्रेकिंग बछरावा रायबरेली ग्रामीणों द्वारा युवक को तालिबानी सजा देने का वीडियो हुआ वायरल घायल अवस्था में खून से लथपथ दिख रहा है उक्त युवक पुलिस के सामने ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर बैठाया वायरल वीडियो में उक्त युवक के द्वारा अपने दोस्त के साथ आने की कही जा रही है बात बछरावां थाना क्षेत्र के गुरबख्श खेड़ा मजरे जीगो गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो1
- रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को एक घर में चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।पीड़ित परिवार को फोन पर घर का ताला टूटने की सूचना मिली। जब वे घर पहुंचे, तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 8 लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थान -लालगंज रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- ऊंचाहार/रायबरेली: युवाओं को नागरिक कर्तव्यों और पुलिस कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 'स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंशियल लर्निंग' (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत आज थाना ऊंचाहार में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी श्री संजीव कुमार सिन्हा के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनपदीय नोडल अधिकारी (NSS) श्री गौतम गुप्ता द्वारा नामित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: स्थानीय पुलिस टीम द्वारा छात्रों को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई: नेतृत्व क्षमता और अनुशासन: युवाओं में लीडरशिप स्किल्स और अनुशासन विकसित करना। कानून और व्यवस्था: पुलिस की कार्यशैली, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया और ट्रैफिक प्रबंधन। सामुदायिक सेवा: सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक समन्वय की महत्ता। जागरूकता अभियान: छात्रों को स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। भविष्य की तैयारी: इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक (Cognitive) और लोक कौशल (Soft Skills) में सुधार करना है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह पहल न केवल छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी, बल्कि पुलिस को भी युवा पीढ़ी के बीच 'पुलिस मित्र' के रूप में अपनी छवि मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने पुलिस के साथ मिलकर समाज सुधार में योगदान देने का संकल्प लिया।1
- शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कोतवाली के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी प्रभा कटियार से जनसुनवाई रजिस्टर व मिशन शक्ति के एफआईआर रजिस्टर में बारे शिकायतों की जानकारी ली।इसके बाद कार्यालय में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए, मालखाना, बन्दीगृह, आदि का निरीक्षण कर कोतवाल को जरूरी दिशा निर्देश दिये।1
- डलमऊ रायबरेली। शान्ति मनोहर इंटर कॉलेज की बस ने बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो जबकि दूसरा युवक घायल है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घोसियाना कस्बा लालगंज निवासी मोहम्मद अकील की घुरवारा बाजार स्थित कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार को सुबह मोहम्मद अकील अपने भाई मोहर्रम अली के साथ मोटरसाइकिल से दुकान को जा रहा था तभी पूरे लालता मजरे देवली गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित शांति मनोहर इंटर कॉलेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मोहम्मद अकील की मौत हो गई जबकि भाई मोहर्रम अली घायल है। सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से मोहम्मद अकील और मोहर्रम अली को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सा के मनीष सिंह ने मोहम्मद अकील को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज डलमऊ सोनू पटेल एसएसआई अबरार हुसैन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी अफसाना बानो व एक छह माह का बेटा हैदर को छोड़कर चला गया। मृतक के भाई मोहम्मद फहीम ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। स्थान -डलमऊ रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1