सोलर पंप सेट चोरी का खुलासा: राजेपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, माल बरामद सोलर पंप सेट चोरी का खुलासा: राजेपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, माल बरामद फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर पुलिस ने सोलर पंप सेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक सोलर पंप सेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बीते 19 नवंबर 2025 को वादी की तहरीर के आधार पर सोलर पंप सेट चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रुस्तम पुत्र मोती मीर निवासी ग्राम भाऊपुर चौहट्टा, थाना राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए न्यायालय में बयान देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना राजेपुर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा, हेड कांस्टेबल ब्रजेश और कांस्टेबल राम नरेश की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सोलर पंप सेट चोरी का खुलासा: राजेपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, माल बरामद सोलर पंप सेट चोरी का खुलासा: राजेपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, माल बरामद फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर पुलिस ने सोलर पंप सेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक सोलर पंप सेट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बीते 19 नवंबर 2025 को वादी की तहरीर के आधार पर सोलर पंप सेट चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रुस्तम पुत्र मोती मीर निवासी ग्राम भाऊपुर चौहट्टा, थाना राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए न्यायालय में बयान देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना राजेपुर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सत्यदेव ओझा, हेड कांस्टेबल ब्रजेश और कांस्टेबल राम नरेश की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर जोन हरीश चंदर मंगलवार शाम नवाबगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें शस्त्र सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र सिंह से थाना क्षेत्र के गुंडा व हिस्ट्रीशीटरो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर के अवलोकन के दौरान हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह से एच ओ बी नंबर का अंकन करने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांव उम्मरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमवीर सिंह के बारे में जानकारी लीं। थाने के रजिस्टर अपूर्ण देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने में मिशन शक्ति डेस्क पर मौजूद पहुंचकर मौजूद महिला कांस्टेबल शालिनी से जानकारी ली। डेस्क पर कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने के मेस का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाने परिसर में खड़े निष्प्रयोग वाहनों को देखकर मलखाना प्रभारी हेडमोहर्रिर आलोक कुमार से जानकारी लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बने आवासों को देखकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार से नए पुलिस कर्मी को ठहरने की व्यवथा की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने में मौजूद चौकीदारों से उनके गांव में अपराधियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने डीआईजी से मिलने का प्रयास किया। तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाने के गेट पर ही रोकने का प्रयास किया। डीआईजी की नजर जैसे ही फरियादियों पर पड़ी। तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से फरियादियों को अंदर आने की बात कही। कुछ पुरुष व महिलाओं ने उनको शिकायती पत्र दिए। तो मामला जमीन से संबंधित होने पर उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा से मामलों में उपजिलाधिकारी से बात कर निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने नवाबगंज के दुनाया रोड पर लगभग 7 करोड़ की लागत से बन रहे थाने के नवीन भवन का जायजा लिया। उन्होंने कार्य करा रहे अधीक्षण अभियंता श्री प्रकाश से निर्माण के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोई कमी न होने की बात कही। इस दौरान ऐई श्रीप्रकाश ने लगभग 35 प्रतिशत व अंटाइड 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। गुणवत्ता को लेकर उन्होंने भवन में लिंटर पढ़ने के दौरान सीओ मोहम्मदाबाद को मौके पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय, निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह , गीतम सिंह, एसआई जगराम, हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, आलोक कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।3
- Post by CITY NEWS1
- बाराबंकी: *पूर्व मंत्री व तीन बार विधायक रहे संग्राम सिंह वर्मा का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया* बाराबंकी में कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती थी।1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी3
- हरदोई: 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित हरदोई। जनपद की थाना सण्डीला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 फरवरी 2026 को थाना सण्डीला में अभियुक्त फरीदउद्दीन उर्फ फरदू पुत्र निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला अशरफ टोला बरौनी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि ये सभी लोग आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर गो-तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त थे। इस मामले में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फरीदउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सण्डीला में गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इससे पहले 28 मार्च 2026 को एक अन्य आरोपी मनीष पुत्र सिरदार निवासी ग्राम गोसवा डोगवा को भी न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।1
- हरदोई। शाहाबाद से हरदोई की ओर जा रहे एक युवक का नीरपुर गन्नू के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते अचानक बनाए गए डायवर्जन के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी असंतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान सुफियान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पात गड़ी चांद का निवासी बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में वह शाहजहांपुर में रह रहते हैं स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए एंबुलेंस सेवा (108) को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान न तो कोई उचित संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गंभीर बात यह रही कि हादसे के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की ओर से संपर्क किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।4
- एंकर--फर्रुखाबाद पहुचे कानपुर रेंज के डीआईजी हरिश्चन्द्र ने वर्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया।डीआईजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और देर रात तक यह निरीक्षण जारी रहेगा। इसके साथ ही अब जनपद के विभिन्न पुलिस थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान डीआईजी हरिश्चन्द्र ने पुलिस रिकॉर्ड को डिजिटल करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाई जा सके। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने कई अहम सुझाव दिए।खास बात यह रही कि जनपद फर्रुखाबाद पिछले 3 महीने से IGRS में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जबकि रेंज के सभी जनपद लगातार 10 महीने से पहले स्थान पर हैं।डीआईजी ने इस उपलब्धि पर संतोष जताया और आगे भी इसी तरह काम जारी रखने के निर्देश दिए।फिलहाल निरीक्षण जारी है और पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है। बाईट--हरिश्चंद्र(डी आई जी कानपुर रेंज)3
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी3