Shuru
Apke Nagar Ki App…
योगेश
YOGESH Tiwari
योगेश
More news from राजस्थान and nearby areas
- भागवत कथा सुनना केवल पुण्य का नहीं, बल्कि गुरु की प्रत्यक्ष कृपा का फल है - इन्द्रेश जी महाराज डीग। डीग जिले के जटेरी धाम में स्थित गंधमादन पर्वत तलहटी पर आयोजित होने वाले निकुंज विलास रस महोत्सव के अंतर्गत 13 फरवरी तक भागवत जी का रस बरसेगा।जिसमें देश भर के साधु संत सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान रविवार को कथा व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने जैसे ही राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया तो उसी समय शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा कथा व्यास पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पहुंचने पर मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर पन्डित गणेश पाराशर के नेतृत्व में कथा व्यास पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी का स्वागत किया गया।और गोवर्धन गेट से लेकर के जटेरी धाम तक जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। महोत्सव 13 फरवरी तक चलेगा।और 14 फरवरी को भण्डारें का आयोजन होगा।कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने भागवत सुनने की प्रेरणा और कथा की महिमा बताते हुए कहा कि भागवत जीवन में भक्ति व सरलता लाने का संदेश देती है।और ज्ञान, वैराग्य और भक्ति को प्रदान करने वाली है। यह जीवन की विकृतियों (क्रोध, लोभ, मोह) को दूर करती है। भागवत कथा सुनना केवल पुण्य का नहीं, बल्कि गुरु की प्रत्यक्ष कृपा का फल है। इस अवसर पर मंहत विपिन बिहारी दास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु संत उपस्थित थे।4
- मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम में कार्यरत प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद के निलंबन प्रकरण को गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देने की बात कही है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों भाजपा नेता दुर्गेश प्रधान द्वारा प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर विद्यालय के छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया था।निलंबन के बाद स्थानीय स्तर पर मामला तूल पकड़ गया। ग्रामवासियों, छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने आरोपों को निराधार एवं राजनीति से प्रेरित बताया। एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी छाता और मांट की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। प्रारंभ में जांच रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रकरण के हाई प्रोफाइल होने के कारण अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई।जांच समिति ने विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामवासियों के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट में आरोपों को असत्य और निराधार बताया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को सवेतन बहाल कर दिया गया।प्रेस वार्ता के उपरांत जब पत्रकारों ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो वे स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं। फिलहाल, राज्यमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय जांच की घोषणा के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस बहुचर्चित प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है।2
- Post by Subhash Chand1
- Post by Tulsi Singh2
- Post by Mukesh Sharma1
- sidhauli Jairam Nagar post dhanauli1
- डीग डीग पहुंचे वृंदावन के प्रसिद्ध भागवत आचार्य इंद्रेश जी महाराज। शहर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने इंद्रेश जी महाराज के ऊपर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत। इंद्रेश महाराज ने डीग लक्ष्मण मंदिर के किए दर्शन। मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने इंद्रेशजी महाराज का शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत सम्मान। पं. गणेश शास्त्री ने इंद्रेश जी महाराज को लक्ष्मण मंदिर के साथ डीग के मंदिरों की दी जानकारी। डीग से इन्द्रेश जी जटेरी धाम के लिए हुए रवाना। आज से भागवत प्रारंभ होगी जो 13 फरवरी तक चलेगी। भागवत कथा में देश भर के साधु संत सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल। डीग जिले के गंधमादन पर्वत स्थित जटेरी धाम में 13 फरवरी तक आयोजित हो रहा है निकुंज विलास रस महोत्सव।4
- *कानपुर --शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट* हत्या करने के बाद घर के बाहर ही बैठा रहा हत्यारा पति लोहे की सरिया से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर की निर्मम हत्या हत्या से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी और पड़ोसियों में दहशत का माहौल सूचना पाकर मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जाँच पड़ताल में जुटी पूरी घटना थाना बर्रा के कर्रही गांव की1
- Shankar Bhai Lohar Gadiya ke samadhan Samadhan ke kareeb ko2