logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागवत कथा सुनना केवल पुण्य का नहीं, बल्कि गुरु की प्रत्यक्ष कृपा का फल है - इन्द्रेश जी महाराज डीग। डीग जिले के जटेरी धाम में स्थित गंधमादन पर्वत तलहटी पर आयोजित होने वाले निकुंज विलास रस महोत्सव के अंतर्गत 13 फरवरी तक भागवत जी का रस बरसेगा।जिसमें देश भर के साधु संत सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान रविवार को कथा व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने जैसे ही राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया तो उसी समय शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा कथा व्यास पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पहुंचने पर मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर पन्डित गणेश पाराशर के नेतृत्व में कथा व्यास पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी का स्वागत किया गया।और गोवर्धन गेट से लेकर के जटेरी धाम तक जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। महोत्सव 13 फरवरी तक चलेगा।और 14 फरवरी को भण्डारें का आयोजन होगा।कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने भागवत सुनने की प्रेरणा और कथा की महिमा बताते हुए कहा कि भागवत जीवन में भक्ति व सरलता लाने का संदेश देती है।और ज्ञान, वैराग्य और भक्ति को प्रदान करने वाली है। यह जीवन की विकृतियों (क्रोध, लोभ, मोह) को दूर करती है। भागवत कथा सुनना केवल पुण्य का नहीं, बल्कि गुरु की प्रत्यक्ष कृपा का फल है। इस अवसर पर मंहत विपिन बिहारी दास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु संत उपस्थित थे।

20 hrs ago
user_Amardeep sain ripoter
Amardeep sain ripoter
Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
20 hrs ago

भागवत कथा सुनना केवल पुण्य का नहीं, बल्कि गुरु की प्रत्यक्ष कृपा का फल है - इन्द्रेश जी महाराज डीग। डीग जिले के जटेरी धाम में स्थित गंधमादन पर्वत तलहटी पर आयोजित होने वाले निकुंज विलास रस महोत्सव के अंतर्गत 13 फरवरी तक भागवत जी का रस बरसेगा।जिसमें देश भर के साधु संत सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान रविवार को कथा

व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने जैसे ही राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया तो उसी समय शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा कथा व्यास पूज्य इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पहुंचने पर मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर पन्डित गणेश पाराशर के नेतृत्व में कथा व्यास पूज्य

इन्द्रेश उपाध्याय जी का स्वागत किया गया।और गोवर्धन गेट से लेकर के जटेरी धाम तक जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। महोत्सव 13 फरवरी तक चलेगा।और 14 फरवरी को भण्डारें का आयोजन होगा।कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज ने भागवत सुनने की प्रेरणा और कथा की महिमा बताते हुए कहा कि भागवत जीवन

में भक्ति व सरलता लाने का संदेश देती है।और ज्ञान, वैराग्य और भक्ति को प्रदान करने वाली है। यह जीवन की विकृतियों (क्रोध, लोभ, मोह) को दूर करती है। भागवत कथा सुनना केवल पुण्य का नहीं, बल्कि गुरु की प्रत्यक्ष कृपा का फल है। इस अवसर पर मंहत विपिन बिहारी दास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु संत उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कामां रवि कुमार-कामां थाना क्षेत्र में गांव सबलाना और मोरोली के मध्य दो बाईको की आमने-सामने भीषण भिडंत हो गई हादसे में एक बाइक सवार 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि दोनों बाईको पर सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद घायलों को कामां अस्पताल में लाया गया गया जहां चिकित्सकों ने गॉव सबलाना निवासी 13 वर्षीय बालक अरमान खान को मृत घोषित कर दिया| मिली जानकारी के अनुसार कामां थाना क्षेत्र के गांव सबलाना निवासी तौहीद खान के तीन पुत्र अरमान खान, अयान खान व कैफ खान बाइक चला रहे थे और अपने गॉव सबलाना से गॉव मोरोली की तरफ जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रहे गांव चुल्हैरा निवासी मुबीन खान की बाइक से उनकी बाइक की भिडंत हो गई हादसे में एक बाईक पर सवार गांव चुल्हैरा निवासी मुबीन खान व दूसरी बाइक पर सवार 11 वर्षीय अयान खान व 9 वर्षीय कैफ खान घायल हो गए जबकि बाइक चला रहे 13 वर्षीय अरमान खान की मौत हो गई घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है मृतक अरमान खान का पिता ट्रक चालक है और वह इस समय गांव में नहीं है| वहीं हादसे में घायल गॉव चुल्हैरा निवासी मुबीन खान भी ट्रक ड्राइवर है वह अपने गांव से कंपनी में ट्रक चलाने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया|
    1
    कामां रवि कुमार-कामां थाना क्षेत्र में गांव सबलाना और मोरोली के मध्य दो बाईको की आमने-सामने भीषण भिडंत हो गई हादसे में एक बाइक सवार 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि दोनों बाईको पर सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के  बाद घायलों को कामां अस्पताल में लाया गया गया जहां चिकित्सकों ने गॉव सबलाना निवासी 13 वर्षीय बालक अरमान खान को मृत घोषित कर दिया|
मिली जानकारी के अनुसार कामां थाना क्षेत्र के गांव सबलाना निवासी तौहीद खान के तीन पुत्र अरमान खान, अयान खान व कैफ खान बाइक चला रहे थे और अपने गॉव सबलाना से गॉव मोरोली की तरफ जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रहे गांव चुल्हैरा निवासी मुबीन खान की बाइक से उनकी बाइक की भिडंत हो गई हादसे में एक बाईक पर सवार गांव चुल्हैरा निवासी मुबीन खान व दूसरी बाइक पर सवार 11 वर्षीय अयान खान व 9 वर्षीय कैफ खान घायल हो गए जबकि बाइक चला रहे 13 वर्षीय अरमान खान की मौत हो गई घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है मृतक अरमान खान का पिता ट्रक चालक है और वह इस समय गांव में नहीं है| वहीं हादसे में घायल गॉव चुल्हैरा निवासी मुबीन खान भी ट्रक ड्राइवर है वह अपने गांव से कंपनी में ट्रक चलाने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया|
    user_Ravindra kumar(Ravi kumar)
    Ravindra kumar(Ravi kumar)
    कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • संवाददाता: संदीप शर्मा अलवर। जिले के समग्र विकास को गति देने की दिशा में आज ₹154 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, आवागमन को सुगम बनाने और आमजन को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जो आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा देंगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना है और इसी संकल्प के तहत अलवर जिले में बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक अवसरों में भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।
    1
    संवाददाता: संदीप शर्मा
अलवर। जिले के समग्र विकास को गति देने की दिशा में आज ₹154 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, आवागमन को सुगम बनाने और आमजन को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।
इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जो आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा देंगी।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को गांव-गांव तक पहुंचाना है और इसी संकल्प के तहत अलवर जिले में बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक अवसरों में भी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • यशोदा मैया के जन्मोत्सव पर ब्रज में भक्ति और उल्लास का माहौल नंदगांव-मेहराना में धूमधाम से मनाया गया यशोदा माता का जन्मदिन
    1
    यशोदा मैया के जन्मोत्सव पर ब्रज में भक्ति और उल्लास का माहौल
नंदगांव-मेहराना में धूमधाम से मनाया गया यशोदा माता का जन्मदिन
    user_MATHURA KESARI NEWS
    MATHURA KESARI NEWS
    मीडिया/न्यूज कम्पनी मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मथुरा जनपद के कोसीकलां के घंटाघर चौराहे पर लगा रहता है जाम जिसके कारण लोगों को होती है काफी परेशानी नहीं है इस पर शासन प्रशासन का कोई भी ध्यान
    1
    मथुरा जनपद के कोसीकलां के घंटाघर चौराहे पर लगा रहता है जाम जिसके कारण लोगों को होती है काफी परेशानी नहीं है इस पर शासन प्रशासन का कोई भी ध्यान
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • फौजी की हत्या के राज खोल , पत्नी ने लगाई जिला प्रशासन से न्याय की गुहार न्यायालय से तारीख कर वापस लौट रहे फौजी की मर्डर मिस्ट्री में उसकी पत्नी ने खोले राज, पुरानी रंजिश के चलते फौजी अखिलेश पर लगाया झूठा मुकदमा और उसे हाल ही में गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था आज उसकी पत्नी जिला प्रशासन और न्यायालय से न्याय की गुहार लगा रही है
    1
    फौजी की हत्या के राज खोल , पत्नी ने लगाई जिला प्रशासन से न्याय की गुहार
न्यायालय से तारीख कर वापस लौट रहे फौजी की मर्डर मिस्ट्री में उसकी पत्नी ने खोले राज, पुरानी रंजिश के चलते फौजी अखिलेश पर लगाया झूठा मुकदमा और उसे हाल ही में गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया था आज उसकी पत्नी जिला प्रशासन और न्यायालय से न्याय की गुहार लगा रही है
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    पत्रकार मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by YOGESH Tiwari
    1
    Post by YOGESH Tiwari
    user_YOGESH Tiwari
    YOGESH Tiwari
    Bharatpur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • संवाददाता: संदीप शर्मा नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब वकीलों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। किसी मामले को लेकर नाराज़ अधिवक्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। वकीलों का आरोप था कि पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिसके विरोध में उन्होंने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल घटना को लेकर जांच और बातचीत का दौर जारी है।
    1
    संवाददाता: संदीप शर्मा
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब वकीलों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। किसी मामले को लेकर नाराज़ अधिवक्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। वकीलों का आरोप था कि पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिसके विरोध में उन्होंने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल घटना को लेकर जांच और बातचीत का दौर जारी है।
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • संत रविदास जयंती के उपलक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं व बुजुर्गों को स्मृतिचिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया मथुरा में 1 फरवरी 2026 को संत रविदास जी की 649 वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई थी जिसमें मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह रहा रविदास कमेटी के तत्वाधान में 8 फरवरी रविवार 2026 को मसानी चौराहा स्थित शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश कुमार राही और कृष्ण गोपाल कर्दम के द्वारा की गई रविदास जी की 649 वीं जयंती के तहत पुष्पांजलि एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम को भव्य बनाए जाने में अपना योगदान करने वाले रविदास अनुयाइयों में समाज के वरिष्ठ लोगों व महिलाओं और बच्चों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया और कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया और समाज को शिक्षा व समानता का संदेश दिया पुलिस प्रशासन की सुरक्षा में निकाली गई शोभायात्रा में पूजा अर्चना के साथ संत रविदास के भजनों का गायन किया गया सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और समाज में योगदान देने वालों को सम्मानित किया मुख्य अतिथियों जैसे डॉ. अशोक अग्रवाल,मुकेश धनगर ने समाज को शिक्षित करने और बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया कार्यक्रम में संत रविदास के मन चंगा तो कठौती में गंगा के संदेश को याद कर सामाजिक समरसता भाईचारे और कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया महिला बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया
    1
    संत रविदास जयंती के उपलक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं व बुजुर्गों को स्मृतिचिन्ह व शॉल ओढ़ाकर  सम्मानित किया गया 
मथुरा में 1 फरवरी 2026 को संत रविदास जी की 649 वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई थी जिसमें मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह रहा रविदास कमेटी के तत्वाधान में 8 फरवरी रविवार 2026 को मसानी चौराहा स्थित शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश कुमार राही और कृष्ण गोपाल कर्दम के द्वारा की गई रविदास जी की 649 वीं जयंती के तहत पुष्पांजलि एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम को भव्य बनाए जाने में अपना योगदान करने वाले रविदास अनुयाइयों में समाज के वरिष्ठ लोगों व महिलाओं और बच्चों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया और कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया और समाज को शिक्षा व समानता का संदेश दिया पुलिस प्रशासन की सुरक्षा में निकाली गई शोभायात्रा में पूजा अर्चना के साथ संत रविदास के भजनों का गायन किया गया सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और समाज में योगदान देने वालों को सम्मानित किया मुख्य अतिथियों जैसे डॉ. अशोक अग्रवाल,मुकेश धनगर ने समाज को शिक्षित करने और बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया कार्यक्रम में संत रविदास के मन चंगा तो कठौती में गंगा के संदेश को याद कर सामाजिक समरसता भाईचारे और कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया महिला बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    पत्रकार मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम में कार्यरत प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद के निलंबन प्रकरण को गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देने की बात कही है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विगत दिनों भाजपा नेता दुर्गेश प्रधान द्वारा प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर विद्यालय के छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया था।निलंबन के बाद स्थानीय स्तर पर मामला तूल पकड़ गया। ग्रामवासियों, छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने आरोपों को निराधार एवं राजनीति से प्रेरित बताया। एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी छाता और मांट की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। प्रारंभ में जांच रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रकरण के हाई प्रोफाइल होने के कारण अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई।जांच समिति ने विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामवासियों के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट में आरोपों को असत्य और निराधार बताया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को सवेतन बहाल कर दिया गया।प्रेस वार्ता के उपरांत जब पत्रकारों ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो वे स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं। फिलहाल, राज्यमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय जांच की घोषणा के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस बहुचर्चित प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है।
    2
    मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम में कार्यरत प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद के निलंबन प्रकरण को गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश देने की बात कही है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि विगत दिनों भाजपा नेता दुर्गेश प्रधान द्वारा प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद पर विद्यालय के छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया था।निलंबन के बाद स्थानीय स्तर पर मामला तूल पकड़ गया। ग्रामवासियों, छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने आरोपों को निराधार एवं राजनीति से प्रेरित बताया। एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी छाता और मांट की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। प्रारंभ में जांच रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रकरण के हाई प्रोफाइल होने के कारण अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई।जांच समिति ने विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामवासियों के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट में आरोपों को असत्य और निराधार बताया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को सवेतन बहाल कर दिया गया।प्रेस वार्ता के उपरांत जब पत्रकारों ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो वे स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं। फिलहाल, राज्यमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय जांच की घोषणा के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस बहुचर्चित प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है।
    user_राहुल गौड़ पत्रकार
    राहुल गौड़ पत्रकार
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.