Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत पर टहलने पर गए एक किशोर के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ताल में खेत पर टहलने गए एक 17 वर्षीय किशोर कृष्णा के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन हालत बिगड़ने पर किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। किशोर ने बताया कि वह खेत पर टहलने गया था तभी सांप ने उसको को हाथ पर काट लिया।
Local news
खेत पर टहलने पर गए एक किशोर के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ताल में खेत पर टहलने गए एक 17 वर्षीय किशोर कृष्णा के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन हालत बिगड़ने पर किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। किशोर ने बताया कि वह खेत पर टहलने गया था तभी सांप ने उसको को हाथ पर काट लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस नवग्रह मंदिर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 120 लोगों की हुई जांच हाथरस, 02 सितंबर। अलीगढ़ रोड स्थित हाथरस के सुप्रसिद्ध नवग्रह मंदिर परिसर में टीएन्स इंटरनेशनल बायोटेक की ओर से मंदिर के महंत श्री दिनेश गुरु के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 120 महिला एवं पुरुषों के पूरे शरीर की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क थैरेपी और आयुर्वेदिक फूड सप्लीमेंट भी उपलब्ध कराए गए। शिविर में पहुंचे रोगियों को बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की जानकारी दी गई। लखनऊ से पहुंचे डॉ. नफीस अहमद, डॉ. वी. द्विवेदी तथा सुल्तानपुर से आईं डॉ. मालती ने लोगों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रहने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। शिविर में श्री राजेश सिसोदिया, रनसिंह सिसोदिया, के.सी. महाशय, सरिता कौशिक, पंडित मनोज द्विवेदी, नेहा, देबनाथ और सानिया का विशेष सहयोग रहा। पिछली बार आयोजित शिविर में शामिल लोगों ने भी पहुंचकर बताया कि उन्हें उपचार से पहले की अपेक्षा काफी लाभ मिला है। आयोजकों के अनुसार शिविर पूरी तरह सफल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।1
- जनशिकायतो के निस्तारण में (IGRS) पोर्टल पर हाथरस पुलिस प्रदेश में निरंतर नंबर 1, जनपद के सभी थाने भी प्रदेश स्तर पर नंबर 1 अवगत कराना है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी IGRS जनसुनवाई - समाधान पोर्टल, जिसमें आम-जन द्वारा अपनी समस्या हेतु ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शासन द्वारा की गयी है। जिसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक माह की जाती है तथा प्रत्येक जनपद का मासिक मूल्यांकन कर प्रत्येक माह रैंकिग का निर्धारण शासन स्तर पर किया जाता है। जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा (नोडल अधिकारी IGRS) द्वारा आमजन की प्राप्त होने वाली IGRS शिकायतों के शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु समस्त राजपत्रित/थाना प्रभारियों को निर्दिष्ट किया गया था। जिसके क्रम मे शासन द्वारा संचालित IGRS पोर्टल पर शिकायतों का माह अगस्त, 2026 में IGRS जनसुनवाई - समाधान पोर्टल पर प्राप्त हुयी शिकायतों का जनपदीय पुलिस द्वारा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए निर्धारित समयावधि में आख्या पोर्टल पर अपलोड कराये जाने के फलस्वरूप जनपद हाथरस को उत्तर प्रदेश मे माह अगस्त में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही जनपद के सभी थाने भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये निरंतर नंबर 1 बने हुये है।1
- मथुरा वृंदावन दिव्यांग ई रिक्शा चीज और भारी चालान से आक्रोशित1
- विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुआ EVM का FLC कार्य....... विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में बुधवार से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू हो गई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक राकेश कुमार ने एफएलसी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और हैदराबाद से पहुंची इंजीनियरों की टीम से जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट गोदाम का भी निरीक्षण किया। प्रेक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एफएलसी के लिए ईसीआईएल की ओर से हैदराबाद से 12 इंजीनियरों की टीम हाथरस पहुंची है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच की जा रही है। यह प्रक्रिया करीब 20 दिनों तक चलेगी। एफएलसी के दौरान प्रत्येक ईवीएम और वीवीपैट मशीन की बारीकी से जांच की जाएगी। जांच में सही पाई जाने वाली मशीनों पर पहचान के लिए हरे रंग की चिट लगाई जाएगी, जबकि खराब मशीनों को लाल रंग की चिट लगाकर अलग चिन्हित किया जाएगा। एफएलसी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मौजूद रहने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, जिस कक्ष में मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है, वहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों अथवा अन्य किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक राकेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राजकुमार सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- ज़िला अलीगढ़ की तहसील इगलास के कसवा बेसवा मे महंगाई की मार् को देखते हुए मीठी चीनी की जगह दुकानदार् प्लास्टिक की चीनी1
- स्पेन का नाला और गोरखपुर का 'हॉलीवुड' विकास! स्पेन में खुले नाले में बच्ची की दर्दनाक मौत पर जो लोग 'कथित विकास' का मातम मना रहे हैं, लगता है उनकी आंखें गोरखपुर के चमचमाते 'हॉलीवुड' वाले विजन से चौंधिया गई हैं! अरे जनाब, कोई अंधा ही होगा जो स्पेन के इस हादसे को देखकर गोरखपुर या उत्तर प्रदेश के किसी शहर का हाल समझ ले! यहाँ तो स्मार्ट सिटी के नाले इतने सुसज्जित हैं कि बरसात में बच्चों को पानी में तैरने के लिए 'वाटर पार्क' जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती, सड़कें खुद ही स्विमिंग पूल बन जाती हैं। रविकिशन जी, जरा इन अज्ञानी लोगों को बताइए कि गोरखपुर में विकास इतनी स्पीड से भाग रहा है कि खुले नालों और गड्ढों में गिरकर जान गंवाना कोई आपदा नहीं, बल्कि 'अमृत काल' का रोमांचक सफर है! एक तरफ मासूम की मौत का दुख दिल को चीर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे जनप्रतिनिधियों की विकास की मारक क्षमता पर हंसी भी छूट रही है—कसम से, गजब का 'सिनेमैटिक' विकास है!1
- कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर बाजारों में हुई सजावट और इगलास में बारिश ने बिगाड़ा बाजार का हाल1
- खेत पर टहलने पर गए एक किशोर के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ताल में खेत पर टहलने गए एक 17 वर्षीय किशोर कृष्णा के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन हालत बिगड़ने पर किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। किशोर ने बताया कि वह खेत पर टहलने गया था तभी सांप ने उसको को हाथ पर काट लिया।1