Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरावट गांव में लोगों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है यहां लगभग कई ऐसे गली में नाला नहीं बना है न ही road 🛣️ की सुविधा है इसे संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द बनाने का कष्ट प्रदान करें
AKASH KUMAR
नरावट गांव में लोगों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है यहां लगभग कई ऐसे गली में नाला नहीं बना है न ही road 🛣️ की सुविधा है इसे संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द बनाने का कष्ट प्रदान करें
More news from बिहार and nearby areas
- Post by AKASH KUMAR1
- Post by MD aurangzeb4
- गया के शेरघाटी में एक शिक्षक ने परिवारिक तनाव से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली! सुसाइड नोट में पत्नी और बेटों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है! शिक्षक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है!घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं! मृतक की पहचान बृजेश प्रथम के रूप में हुई है, जो अनुसूचित जाति जनजाति प्राथमिक विद्यालय, गोपालपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे!आपको बता दे की वे मूल रूप से डेहरी ऑन सोन के रहने वाले थे, लेकिन लंबे समय से शेरघाटी में रहकर स्कूल में पढ़ाते थे! पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोट में बृजेश प्रथम ने अपने बड़े बेटे, पत्नी और छोटे बेटे के व्यवहार से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है! उन्होंने परिवारिक प्रताड़ना को अपनी मौत का कारण बताया है, साथ में काम करने वाले शिक्षकों के मुताबिक, बृजेश प्रथम स्वभाव से बेहद शांत और मिलनसार व्यक्ति थे, वे अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थे! हालांकि, पिछले कुछ समय से वे पारिवारिक तनाव को लेकर काफी परेशान चल रहे थे और कई बार अपने दर्द को साझा भी करते थे! यहां तक कि वे यह भी कहते थे कि अब वे ज्यादा दिन जीवित नहीं रह पाएंगे! घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया! इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया! मामले की जांच प्रभारी थानाध्यक्ष रूपा कुमारी के नेतृत्व में की जा रही है, पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके!1
- बिहार में शराबबंदी कानून पर फिर चर्चा तेज हो गई है 🚨 Vijay Kumar Chaudhary ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है 😳 👉 कानून को लेकर सरकार का रुख साफ 👉 विपक्ष और जनता के बीच बहस तेज 👉 नीति के असर पर उठ रहे सवाल ⚠️ क्या शराबबंदी सफल है? ⚠️ या इसमें बदलाव की जरूरत है? 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇1
- बिजली चोरी पर कार्रवाई, 11 पर केस; 9 लाख जुर्माना विवेक कुमार मेसकौर (नवादा), प्रतिनिधि सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में बिजली विभाग की छापेमारी में 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करीब 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सहायक विद्युत अभियंता अबसार अहमद व कनीय अभियंता दीपक कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज हुआ। छापेमारी में कई उपभोक्ता बाईपास कनेक्शन व अवैध तरीके से बिजली उपयोग करते पाए गए। सबसे अधिक 2.47 लाख रुपये का जुर्माना राजन कुमार पर लगाया गया, जबकि अन्य पर भी हजारों से लाखों रुपये तक का जुर्माना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं पर पहले से बकाया भी था। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की मौत नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ मोड़ के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खोल दी। अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूर होकर परिजन शव को स्ट्रेचर पर घसीटते हुए अस्पताल से घर ले जाने को विवश हो गए। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।3
- दीवार से दबकर सात वर्षीय मासूम की हुई मौत मां गंभीर रूप से हुई घायल घर में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की दीवार से दबकर घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत तथा मां के गंभीर रूप से घायल होने की खबर ने इलाके में लोगों को एकबार फिर से मर्माहत कर दिया है। घटना पछियारीबीघा गांव की गुरुवार की सुबह की बताई गई है। ग़ौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व बिरेंद्र यादव के घर में बिजली के तार के शौर्ट सर्किट से हुये भीषण अग्निकांड में तीन मवेशियों समेत घर में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गया था।इस भीषण अग्निकांड की खबर सुनकर बेटी आरती देवी अपने साथ वर्षीय पुत्री के साथ मातमपुर्सी के लिए ससुराल से मायके में आई थी। लेकिन आज गुरूवार की सुबह अचानक दीवार गिरने से आरती देवी अपने सात वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के साथ दब गयी। घटना के बाद ग्रामीणों के तत्परता से दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक सात वर्षीय मासूम की मौत हो चुकी थी तथा आरती देवी बुरी तरह घायल हो गयी थी जिसे इलाज के लिए हुलास गंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर हुए इन घटनाओं ने पुरे इलाके के लोगों को मर्माहत कर दिया है।1
- नरावट गांव में पूरा कमर से पानी भरा हुआ है लगभग 300 घर का बस्ती है कोई देखने वाला नहीं है यहां तक किसी के बेटी लोग को सादी नहीं हो पा रहा है आने जाने का रास्ता में 1 km तक पानी भरा हुआ है डेंगू मच्छर से लोग डेली बीमार हो रहे है और न कोई देखने वाले है कई ऐसे लोग जो आना नहीं चाहते है इस गांव में इतना नाली रोड नहीं बनने के कारण आप सभी से रिक्वेस्ट है जल्द से जल्द इसे देखा जाए1