logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टहरौली में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

4 hrs ago
user_Ankit Gotam
Ankit Gotam
रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

टहरौली में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • टहरौली में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस
    1
    टहरौली में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज दिल ने कमाल का ताना मारा#💔🥀💯👈 इस दुनिया में तेरा कौन है और कहां पर है
    1
    आज दिल ने कमाल का ताना मारा#💔🥀💯👈 इस दुनिया में तेरा कौन है और कहां पर है
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • NH-27 पर मौत का तांडव! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की दर्दनाक मौत चाचा-भतीजा गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे के बाद हाईवे पर लगा करीब 1 KM लंबा जाम झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मोठ कोतवाली क्षेत्र में परगैना बंबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार युवती शिवानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता हरिराम और भतीजा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम शाहजहांपुर निवासी हरिराम अपनी बेटी शिवानी और भतीजे अंकित के साथ बाइक से कोछाभांवर में अपने साले की त्रयोदशी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान NH-27 पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। तस्वीरें उस हादसे की गवाही दे रही हैं, जिसने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। परगैना बंबा के पास अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद शिवानी सड़क पर जा गिरी और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम और अंकित सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोठ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। सड़क हादसे के बाद झांसी-कानपुर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस को यातायात सामान्य कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। एक बेटी की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई, दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं... और पीछे रह गया एक ऐसा परिवार, जिसकी खुशियां हाईवे पर हुए इस हादसे ने हमेशा के लिए छीन लीं। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
    2
    NH-27 पर मौत का तांडव! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की दर्दनाक मौत
चाचा-भतीजा गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसे के बाद हाईवे पर लगा करीब 1 KM लंबा जाम
झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मोठ कोतवाली क्षेत्र में परगैना बंबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार युवती शिवानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता हरिराम और भतीजा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम शाहजहांपुर निवासी हरिराम अपनी बेटी शिवानी और भतीजे अंकित के साथ बाइक से कोछाभांवर में अपने साले की त्रयोदशी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान NH-27 पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। तस्वीरें उस हादसे की गवाही दे रही हैं, जिसने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। परगैना बंबा के पास अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद शिवानी सड़क पर जा गिरी और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम और अंकित सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोठ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उधर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। सड़क हादसे के बाद झांसी-कानपुर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस को यातायात सामान्य कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। एक बेटी की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई, दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं... और पीछे रह गया एक ऐसा परिवार, जिसकी खुशियां हाईवे पर हुए इस हादसे ने हमेशा के लिए छीन लीं। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बेरबई गांव में निकला कोबरा, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गुरसरांय। ग्राम बेरबई में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मिट्ठू महाराज को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सांप के रेस्क्यू किए जाने का इंतजार करते रहे। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने ग्रामीणों से सांप से दूरी बनाए रखने और दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की। बाद में सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को भस्नेह के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    बेरबई गांव में निकला कोबरा, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
गुरसरांय। ग्राम बेरबई में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मिट्ठू महाराज को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सांप के रेस्क्यू किए जाने का इंतजार करते रहे। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने ग्रामीणों से सांप से दूरी बनाए रखने और दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की।
बाद में सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को भस्नेह के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने गुम हुए 204 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े 39 लाख रुपये बताई जा रही है। झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने गुम हुए 204 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े 39 लाख रुपये बताई जा रही है। ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और IG झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन में, SSP झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आज पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में SSP विकास कुमार ने सभी 204 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सर्विलांस टीम ने तकनीक की मदद से ये फोन ट्रेस किए।
    4
    झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने गुम हुए 204 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े 39 लाख रुपये बताई जा रही है।

झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने गुम हुए 204 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े 39 लाख रुपये बताई जा रही है।
ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और IG झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन में, SSP झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 
आज पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में SSP विकास कुमार ने सभी 204 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
पुलिस ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सर्विलांस टीम ने तकनीक की मदद से ये फोन ट्रेस किए।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में #JhansiPolice द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में जनपद स्तर पर सर्विलांस टीम एवं थाना स्तर पर CEIR पोर्टल के माध्यम से 204 गुम/खोए मोबाइल फोन(अनुमानित कीमत ₹39.50 लाख रूपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। सुने एसएसपी झांसी विकास कुमार की वीडियो बाइट-
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में #JhansiPolice द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में जनपद स्तर पर सर्विलांस टीम एवं थाना स्तर पर CEIR पोर्टल के माध्यम से 204 गुम/खोए मोबाइल फोन(अनुमानित कीमत ₹39.50 लाख रूपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
 सुने 
एसएसपी झांसी विकास कुमार की वीडियो बाइट-
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • - निवाड़ी जिले के ओरछा में बेतवा नदी में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव में बहा, घटना की सूचना मिलते ही पर्यटक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक का किया रेस्क्यू, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित नदी से निकाला बाहर, युवक को नदी में बचाने का लाइव वीडियो आया सामने, ओरछा थाना क्षेत्र के बेतवा नदी की घटना।
    2
    - निवाड़ी जिले के ओरछा में बेतवा नदी में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव में बहा, घटना की सूचना मिलते ही पर्यटक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक का किया रेस्क्यू, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने युवक को सुरक्षित नदी से निकाला बाहर, युवक को नदी में बचाने का लाइव वीडियो आया सामने, ओरछा थाना क्षेत्र के बेतवा नदी की घटना।
    user_NEERAJ KUSHWAHA
    NEERAJ KUSHWAHA
    पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “स्वाट-सर्वेलेंस का बड़ा कमाल, 39.50 लाख के 204 मोबाइल बरामद झांसी में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को पुलिस ने अब हल्के में लेना बंद कर दिया है। थानों में दर्ज हो रही गुमशुदगी की शिकायतों पर एसएसपी विकास कुमार ने स्वाट और सर्वेलेंस टीम को लगाया और शुरू हुआ ऐसा अभियान, जिसने मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 204 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी विकास कुमार ने पत्रकार वार्ता कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। तस्वीरें झांसी की पुलिस लाइन की हैं... जहां एक-एक करके लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। किसी का मोबाइल महीनों पहले गुम हुआ था, तो किसी का रास्ते में खो गया था...लेकिन मोबाइल मालिकों को शायद उम्मीद भी नहीं थी कि उनका फोन दोबारा उनके हाथ में आएगा। थानों में लगातार दर्ज हो रही मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को एसएसपी विकास कुमार ने गंभीरता से लिया और स्वाट व सर्वेलेंस टीम को अभियान में लगाया। टीमों ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद 204 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। मोबाइल गुम हुआ तो समझिए कहानी खत्म... लेकिन झांसी पुलिस ने इस सोच को बदलने का काम किया है। स्वाट और सर्वेलेंस टीम ने गुमशुदा मोबाइलों की तलाश शुरू की और नतीजा सामने आया तो आंकड़ा चौंकाने वाला था। 204 मोबाइल फोन... कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये! बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी विकास कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों के हवाले किया गया। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। झांसी पुलिस की इस कार्रवाई ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जिनके मोबाइल गुम होने के बाद वे उन्हें वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। 204 मोबाइल बरामद... 39 लाख 50 हजार की कीमत... और मोबाइल मालिकों के चेहरों पर लौटती मुस्कान। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    “स्वाट-सर्वेलेंस का बड़ा कमाल, 39.50 लाख के 204 मोबाइल बरामद 

झांसी में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को पुलिस ने अब हल्के में लेना बंद कर दिया है। थानों में दर्ज हो रही गुमशुदगी की शिकायतों पर एसएसपी विकास कुमार ने स्वाट और सर्वेलेंस टीम को लगाया और शुरू हुआ ऐसा अभियान, जिसने मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 204 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी विकास कुमार ने पत्रकार वार्ता कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। तस्वीरें झांसी की पुलिस लाइन की हैं... जहां एक-एक करके लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। किसी का मोबाइल महीनों पहले गुम हुआ था, तो किसी का रास्ते में खो गया था...लेकिन मोबाइल मालिकों को शायद उम्मीद भी नहीं थी कि उनका फोन दोबारा उनके हाथ में आएगा। थानों में लगातार दर्ज हो रही मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को एसएसपी विकास कुमार ने गंभीरता से लिया और स्वाट व सर्वेलेंस टीम को अभियान में लगाया। टीमों ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद 204 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। मोबाइल गुम हुआ तो समझिए कहानी खत्म... लेकिन झांसी पुलिस ने इस सोच को बदलने का काम किया है। स्वाट और सर्वेलेंस टीम ने गुमशुदा मोबाइलों की तलाश शुरू की और नतीजा सामने आया तो आंकड़ा चौंकाने वाला था। 204 मोबाइल फोन... कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये! बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी विकास कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों के हवाले किया गया। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
झांसी पुलिस की इस कार्रवाई ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जिनके मोबाइल गुम होने के बाद वे उन्हें वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। 204 मोबाइल बरामद... 39 लाख 50 हजार की कीमत... और मोबाइल मालिकों के चेहरों पर लौटती मुस्कान। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.