logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेरबई गांव में निकला कोबरा, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गुरसरांय। ग्राम बेरबई में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मिट्ठू महाराज को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सांप के रेस्क्यू किए जाने का इंतजार करते रहे। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने ग्रामीणों से सांप से दूरी बनाए रखने और दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की। बाद में सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को भस्नेह के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

12 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

बेरबई गांव में निकला कोबरा, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गुरसरांय। ग्राम बेरबई में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मिट्ठू महाराज को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सांप के रेस्क्यू किए जाने का इंतजार करते रहे। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने ग्रामीणों से सांप से दूरी बनाए रखने और दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की। बाद में सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को भस्नेह के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • NH-27 पर मौत का तांडव! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की दर्दनाक मौत चाचा-भतीजा गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे के बाद हाईवे पर लगा करीब 1 KM लंबा जाम झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मोठ कोतवाली क्षेत्र में परगैना बंबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार युवती शिवानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता हरिराम और भतीजा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम शाहजहांपुर निवासी हरिराम अपनी बेटी शिवानी और भतीजे अंकित के साथ बाइक से कोछाभांवर में अपने साले की त्रयोदशी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान NH-27 पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। तस्वीरें उस हादसे की गवाही दे रही हैं, जिसने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। परगैना बंबा के पास अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद शिवानी सड़क पर जा गिरी और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम और अंकित सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोठ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। सड़क हादसे के बाद झांसी-कानपुर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस को यातायात सामान्य कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। एक बेटी की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई, दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं... और पीछे रह गया एक ऐसा परिवार, जिसकी खुशियां हाईवे पर हुए इस हादसे ने हमेशा के लिए छीन लीं। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
    2
    NH-27 पर मौत का तांडव! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की दर्दनाक मौत
चाचा-भतीजा गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसे के बाद हाईवे पर लगा करीब 1 KM लंबा जाम
झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मोठ कोतवाली क्षेत्र में परगैना बंबा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार युवती शिवानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता हरिराम और भतीजा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम शाहजहांपुर निवासी हरिराम अपनी बेटी शिवानी और भतीजे अंकित के साथ बाइक से कोछाभांवर में अपने साले की त्रयोदशी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान NH-27 पर उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। तस्वीरें उस हादसे की गवाही दे रही हैं, जिसने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। परगैना बंबा के पास अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद शिवानी सड़क पर जा गिरी और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम और अंकित सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोठ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उधर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। सड़क हादसे के बाद झांसी-कानपुर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस को यातायात सामान्य कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। एक बेटी की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई, दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं... और पीछे रह गया एक ऐसा परिवार, जिसकी खुशियां हाईवे पर हुए इस हादसे ने हमेशा के लिए छीन लीं। झाँसी से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • बेरबई गांव में निकला कोबरा, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गुरसरांय। ग्राम बेरबई में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मिट्ठू महाराज को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सांप के रेस्क्यू किए जाने का इंतजार करते रहे। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने ग्रामीणों से सांप से दूरी बनाए रखने और दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की। बाद में सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को भस्नेह के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    बेरबई गांव में निकला कोबरा, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
गुरसरांय। ग्राम बेरबई में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मिट्ठू महाराज को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सांप के रेस्क्यू किए जाने का इंतजार करते रहे। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने ग्रामीणों से सांप से दूरी बनाए रखने और दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की।
बाद में सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को भस्नेह के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी, नियमों का उल्लंघन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी। उन्होंने एनएच-34 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बाईपास निर्माण जैसे मुद्दों पर भी जल्द सुधार के निर्देश दिए।
    1
    हमीरपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
डीएम ने आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी, नियमों का उल्लंघन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी।
उन्होंने एनएच-34 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बाईपास निर्माण जैसे मुद्दों पर भी जल्द सुधार के निर्देश दिए।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज दिल ने कमाल का ताना मारा#💔🥀💯👈 इस दुनिया में तेरा कौन है और कहां पर है
    1
    आज दिल ने कमाल का ताना मारा#💔🥀💯👈 इस दुनिया में तेरा कौन है और कहां पर है
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टहरौली में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस
    1
    टहरौली में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त; दाहिना हाथ तोड़ा। ➡️ कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त; दाहिना हाथ तोड़ा। ➡️ घटना की खबर फैलते ही गांव में मचा हड़कंप; पुलिस बल मौके पर तैनात, स्थिति तनावपूर्ण। ➡️ सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे; गांव में चौकसी बढ़ाई गई। ➡️ पुलिस ने घटना की जांच शुरू की; असामाजिक तत्वों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संदिग्धों की तलाश जारी। ➡️ ग्रामीणों में भारी रोष; पुलिस प्रशासन स्थिति पर काबू पाने और नई प्रतिमा स्थापित कराने के प्रयास में जुटा।
    1
    कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त; दाहिना हाथ तोड़ा।
➡️ कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त; दाहिना हाथ तोड़ा।
➡️ घटना की खबर फैलते ही गांव में मचा हड़कंप; पुलिस बल मौके पर तैनात, स्थिति तनावपूर्ण।
➡️ सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे; गांव में चौकसी बढ़ाई गई।
➡️ पुलिस ने घटना की जांच शुरू की; असामाजिक तत्वों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संदिग्धों की तलाश जारी।
➡️ ग्रामीणों में भारी रोष; पुलिस प्रशासन स्थिति पर काबू पाने और नई प्रतिमा स्थापित कराने के प्रयास में जुटा।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई, घायल व्यक्ति को लेजाते समय स्ट्रेचर टूट गया जिससे घायल व्यक्ति गिर गया लोकतंत्र की आवाज जालौन शाकिर हसन वारसी की रिपोर्ट जालौन / जालौन में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला वही तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर जिससे राहगीर घायल होकर वही गिर गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर रफू चक्कर हो गया, क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
    1
    जालौन में स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई, घायल व्यक्ति को लेजाते समय स्ट्रेचर टूट गया जिससे घायल व्यक्ति गिर गया
लोकतंत्र की आवाज जालौन 
शाकिर हसन वारसी की रिपोर्ट 
जालौन / जालौन में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला वही तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर जिससे राहगीर घायल होकर वही गिर गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर रफू चक्कर हो गया,
क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन
जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर,
अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर,
टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें,
घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस,
अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम,
NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर
हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
    user_दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “स्वाट-सर्वेलेंस का बड़ा कमाल, 39.50 लाख के 204 मोबाइल बरामद झांसी में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को पुलिस ने अब हल्के में लेना बंद कर दिया है। थानों में दर्ज हो रही गुमशुदगी की शिकायतों पर एसएसपी विकास कुमार ने स्वाट और सर्वेलेंस टीम को लगाया और शुरू हुआ ऐसा अभियान, जिसने मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 204 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी विकास कुमार ने पत्रकार वार्ता कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। तस्वीरें झांसी की पुलिस लाइन की हैं... जहां एक-एक करके लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। किसी का मोबाइल महीनों पहले गुम हुआ था, तो किसी का रास्ते में खो गया था...लेकिन मोबाइल मालिकों को शायद उम्मीद भी नहीं थी कि उनका फोन दोबारा उनके हाथ में आएगा। थानों में लगातार दर्ज हो रही मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को एसएसपी विकास कुमार ने गंभीरता से लिया और स्वाट व सर्वेलेंस टीम को अभियान में लगाया। टीमों ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद 204 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। मोबाइल गुम हुआ तो समझिए कहानी खत्म... लेकिन झांसी पुलिस ने इस सोच को बदलने का काम किया है। स्वाट और सर्वेलेंस टीम ने गुमशुदा मोबाइलों की तलाश शुरू की और नतीजा सामने आया तो आंकड़ा चौंकाने वाला था। 204 मोबाइल फोन... कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये! बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी विकास कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों के हवाले किया गया। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। झांसी पुलिस की इस कार्रवाई ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जिनके मोबाइल गुम होने के बाद वे उन्हें वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। 204 मोबाइल बरामद... 39 लाख 50 हजार की कीमत... और मोबाइल मालिकों के चेहरों पर लौटती मुस्कान। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    “स्वाट-सर्वेलेंस का बड़ा कमाल, 39.50 लाख के 204 मोबाइल बरामद 

झांसी में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को पुलिस ने अब हल्के में लेना बंद कर दिया है। थानों में दर्ज हो रही गुमशुदगी की शिकायतों पर एसएसपी विकास कुमार ने स्वाट और सर्वेलेंस टीम को लगाया और शुरू हुआ ऐसा अभियान, जिसने मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 204 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी विकास कुमार ने पत्रकार वार्ता कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। तस्वीरें झांसी की पुलिस लाइन की हैं... जहां एक-एक करके लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। किसी का मोबाइल महीनों पहले गुम हुआ था, तो किसी का रास्ते में खो गया था...लेकिन मोबाइल मालिकों को शायद उम्मीद भी नहीं थी कि उनका फोन दोबारा उनके हाथ में आएगा। थानों में लगातार दर्ज हो रही मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को एसएसपी विकास कुमार ने गंभीरता से लिया और स्वाट व सर्वेलेंस टीम को अभियान में लगाया। टीमों ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद 204 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। मोबाइल गुम हुआ तो समझिए कहानी खत्म... लेकिन झांसी पुलिस ने इस सोच को बदलने का काम किया है। स्वाट और सर्वेलेंस टीम ने गुमशुदा मोबाइलों की तलाश शुरू की और नतीजा सामने आया तो आंकड़ा चौंकाने वाला था। 204 मोबाइल फोन... कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये! बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी विकास कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों के हवाले किया गया। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
झांसी पुलिस की इस कार्रवाई ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जिनके मोबाइल गुम होने के बाद वे उन्हें वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। 204 मोबाइल बरामद... 39 लाख 50 हजार की कीमत... और मोबाइल मालिकों के चेहरों पर लौटती मुस्कान। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.