Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी, नियमों का उल्लंघन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी। उन्होंने एनएच-34 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बाईपास निर्माण जैसे मुद्दों पर भी जल्द सुधार के निर्देश दिए।
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
हमीरपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी, नियमों का उल्लंघन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी। उन्होंने एनएच-34 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बाईपास निर्माण जैसे मुद्दों पर भी जल्द सुधार के निर्देश दिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती बरती जाएगी, नियमों का उल्लंघन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी। उन्होंने एनएच-34 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और बाईपास निर्माण जैसे मुद्दों पर भी जल्द सुधार के निर्देश दिए।1
- बेरबई गांव में निकला कोबरा, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गुरसरांय। ग्राम बेरबई में उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गांव में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मिट्ठू महाराज को दी, जिन्होंने मामले की जानकारी सर्प मित्र मयंक ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सांप के रेस्क्यू किए जाने का इंतजार करते रहे। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र ने ग्रामीणों से सांप से दूरी बनाए रखने और दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की। बाद में सर्प मित्र मयंक ठाकुर द्वारा रेस्क्यू किए गए कोबरा सांप को भस्नेह के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- “स्वाट-सर्वेलेंस का बड़ा कमाल, 39.50 लाख के 204 मोबाइल बरामद झांसी में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को पुलिस ने अब हल्के में लेना बंद कर दिया है। थानों में दर्ज हो रही गुमशुदगी की शिकायतों पर एसएसपी विकास कुमार ने स्वाट और सर्वेलेंस टीम को लगाया और शुरू हुआ ऐसा अभियान, जिसने मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 204 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी विकास कुमार ने पत्रकार वार्ता कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। तस्वीरें झांसी की पुलिस लाइन की हैं... जहां एक-एक करके लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। किसी का मोबाइल महीनों पहले गुम हुआ था, तो किसी का रास्ते में खो गया था...लेकिन मोबाइल मालिकों को शायद उम्मीद भी नहीं थी कि उनका फोन दोबारा उनके हाथ में आएगा। थानों में लगातार दर्ज हो रही मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को एसएसपी विकास कुमार ने गंभीरता से लिया और स्वाट व सर्वेलेंस टीम को अभियान में लगाया। टीमों ने तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद 204 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। मोबाइल गुम हुआ तो समझिए कहानी खत्म... लेकिन झांसी पुलिस ने इस सोच को बदलने का काम किया है। स्वाट और सर्वेलेंस टीम ने गुमशुदा मोबाइलों की तलाश शुरू की और नतीजा सामने आया तो आंकड़ा चौंकाने वाला था। 204 मोबाइल फोन... कीमत करीब 39 लाख 50 हजार रुपये! बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी विकास कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। बरामद मोबाइलों को उनके असली मालिकों के हवाले किया गया। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। झांसी पुलिस की इस कार्रवाई ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जिनके मोबाइल गुम होने के बाद वे उन्हें वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे। 204 मोबाइल बरामद... 39 लाख 50 हजार की कीमत... और मोबाइल मालिकों के चेहरों पर लौटती मुस्कान। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- घोटालों और घपलों से दीन हो गया जनपद उमंग सुल्लेरे लेखक जनपद महोबा उत्तर प्रदेश1
- भोपाल - मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों से गांवों तक आसान होगा सफर मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितंबर 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे शहरों से गांवों तक आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना और आम नागरिकों के सफर को आसान बनाना है। सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।1
- झांसी में गणेश विसर्जन के दौरान मूर्ति के नीचे दबकर 23 वर्षीय व्यक्ति की गई जान दिनांक 22.09.2026 को समय करीब 14:30 बजे अठोंदना पुल के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक पानी में प्रतिमा के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों द्वारा तत्काल युवक को पानी से बाहर निकालकर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज, झाँसी भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। मौके पर गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर का बयान1
- डहर्रा में दहाड़ रही है मौत...... डहर्रा खदान में 400 फीट नीचे गिरा डम्फर, चालक की दर्दनाक मौत महोबा। डहर्रा क्षेत्र की एक खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में डम्फर करीब 400 फीट नीचे जा गिरा, जिससे चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि डम्फर खदान में काम के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खदान में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की ओर से घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि खदान में पट्टाधारक और वाहन मालिक द्वारा रात के अंधेरे में ट्रक चलवाया जा रहा था। आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए चालक से काम कराया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। डहर्रा क्षेत्र की खदानों में पहले भी हादसे हो चुके हैं। जून 2024 में भी डहर्रा पहाड़ की खदान में डंपर गिरने से चालक की मौत और दो लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई थी। अब ताजा हादसे में पुलिस की जांच अहम होगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, डम्फर की स्थिति, हादसे के समय की परिस्थितियों और खदान में सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किस वजह से हुआ और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। सबसे बड़ा सवाल: अगर रात में खदान में डम्फर चलाया जा रहा था, तो वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और वाहन संचालन की अनुमति किस स्तर पर थी? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।1
- शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला महोबा। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव में बुधवार को शराब के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि मूला यादव का बेटा मोहन उर्फ कल्लू यादव शराब पीने के लिए मां से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के बड़े बेटे सोहन सिंह ने आरोप लगाया कि पिता सबल सिंह भी शराब के आदी हैं और उनकी नशे की लत के चलते पुश्तैनी जमीन बिक गई। पिता को देखकर छोटा भाई भी शराब का आदी हो गया। उसने पिता-पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।3