कुंडल क्षेत्र के खेज़डा वाले बालाजी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का 26 अगस्त से होगा आयोजन 26 अगस्त को अखंड रामायण पाठ की स्थापना, 27 को मुरली मनोहर मंदिर से निकलेगी भव्य ध्वजा पदयात्रा; दोपहर में होगा विशाल भंडारा कुंडल। युवाओं की आस्था के प्रमुख केंद्र और प्रसिद्ध खेज़ेडा वाले बालाजी (नौकरी वाले बालाजी) मंदिर में 26 व 27 अगस्त को दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। समिति अध्यक्ष प्रकाश चंद्र बाजार वाला एवं जितेंद्र बडाला ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत 26 अगस्त को अखंड रामायण पाठ की स्थापना के साथ होगी। इसके बाद 27 अगस्त को सुबह 8 बजे मुरली मनोहर जी मंदिर (बड़ा मंदिर) से भव्य ध्वजा पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए खेज़ेडा वाले बालाजी मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु बालाजी महाराज को ध्वजा अर्पित कर पूजा-अर्चना करेंगे। सरकारी नौकरी की मनोकामना को लेकर युवाओं में विशेष आस्था खेज़ेडा वाले बालाजी मंदिर को लेकर क्षेत्र के युवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों में विशेष आस्था है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि बालाजी महाराज के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना से मनोकामना पूर्ण होती है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का आशीर्वाद मिलता है। इसी आस्था के चलते सरकारी सेवाओं में चयनित हुए युवा भी मंदिर से जुड़े धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। सफल युवा मिलकर कराएंगे आयोजन समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर से आस्था रखने वाले एवं सरकारी सेवाओं में कार्यरत सफल युवा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं भी की गई हैं। 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से विशाल महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के सभी धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ध्वजा पदयात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने तथा बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

- दौसा आज कुंडल कस्बे में मुरली मनोहर बड़े मंदिर से ध्वज पूजन के साथ खेजडे वाले बालाजी महाराज की विशाल ध्वज-पद यात्रा निकाली गई इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर एवं आरती सहित ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज की अलौकिक संघार एवं महा आरती के साथ ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो पद यात्रियों ने सुबह बड़े महादेव मंदिर से 8:00 बजे ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए तथा ढोल नगाड़ों की धूम के साथ ध्वजा पदयात्रा की शुरुआत हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बालाजी धाम के लिए प्रस्थान किया इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पदयात्रा के कुंडल बालाजी महाराज को ध्वज अर्पित किया गया इस दौरान विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान एडवोकेट सियाराम शर्मा ने भी बालाजी महाराज की पदयात्रा में शामिल हुए इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों के सर्वधर्म प्रेमी बंधुओ ने इस पदयात्रा में भाग लिया तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुषों पद यात्रियों ने भाग लिया इस दौरान खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जानते के द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण रूप देते हुए पदयात्रा में शामिल हुए मनीष, अजय जितेंद्र कुमार नरेश सियाराम शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे2
- डिग्गी में पहुंची पदयात्रा तो हुआ जोरदार स्वागत पदयात्रियों ने लगाई ढोक दौसा जिले के दर्जनों गांव सहित सिकराय विधानसभा क्षेत्र के कई गांव से पदयात्रा विशाल पदयात्रा में शामिल होकर डिग्गी में कल्याण जी महाराज के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने कल्याण महाराज के और अमन जैन और खुशहाली की कामना की। इस यात्रा में हजारों पदयात्रा शामिल हुए थे1
- पिछले तीन साल से खोहरा चौहान मे जेजेएम की एक बोरिंग पड़ी है खराब लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर नहीं दे रहे हैं ध्यान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिला कलेक्टर अलवर को एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दी है अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत मुख्यालय खोहरा चौहान पर 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग पूरे गांव खोहरा चौहान की आपूर्ति हेतु लगाए गए थे लेकिन इनमें एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया जिसको आज तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है जिससे गांव में पेयजल सम्बंधित समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग कराए गए थे जिनमें दोनों में ही खूब जोरदार पानी हुआ है लेकिन इनमें से एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया था जिसको आज दिनांक तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है इसलिए गांव में 2023 से ही पेयजल सम्बंधित विकट समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर इस समस्या से अनजान बने हुए हैं जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। *जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर बन रहे हैं अनजान* इस सम्बन्ध में पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने बताया कि हमने इसकी शिकायत फरवरी 2025 में ही हमारे सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दे दी गई है इसके लिए सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बन्ना राम मीना के द्वारा जलदाय विभाग के आला अधिकारियों को इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने ही मौखिक आदेश दिए गए थे।1
- jipur aaj tajiya kud dum dam se nikali gi or sabi bhaiyo ne ise toha chi tre se bnaya aaj bhaiyo ne kub sundar tajiya bnakr jaipu me reliya nikali1
- विराटनगर क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी मार्ग बदहाल, NH-248A के गहरे गड्ढे बने हादसों का सबब, ग्रामीणों में भारी रोषबागावास चौरासी। NH-248A पर अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी तक सड़क की बदहाल स्थिति से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति, दावों की खुली पोल,ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभाग द्वारा सड़क पर मोहर्रम डालकर पैचवर्क (मरम्मत) तो कराया गया, लेकिन घटिया कार्य के कारण कुछ ही समय में सड़क दोबारा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने केवल बजट ठिकाने लगाने के लिए खानापूर्ति की है, जिसका खामियाजा अब जनता भुगत रही है।मासूमों की सुरक्षा दांव पर, बड़े हादसे का अंदेशाइस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इसका कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं निकाला, तो यहाँ कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांगक्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मार्ग का अस्थाई पैचवर्क बंद कर, पूरी सड़क का नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाया जाए। यदि जल्द ही इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।1
- नेपाल से आ रहीं मार्मिक तस्वीरें विश्व को प्रकृति के प्रति कुछ संदेश दे रहीं हैं.... नेपाल से आ रहीं मार्मिक तस्वीरें सिर्फ एक आपदा नहीं, बल्कि प्रकृति के बिगड़ते संतुलन का गहरा संदेश देती हैं। ये तस्वीरें बता रही हैं कि हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु संकट, ग्लेशियरों का टूटना और बाढ़ का बढ़ता खतरा अब दूर की चेतावनी नहीं रहा, बल्कि आज की सच्चाई है।1
- कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसा, पायलट और ट्रेनी की मौत कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को गंगा बैराज के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। नत्थूपुरवा गांव के पास विमान अचानक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान के गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद विमान खेत में जा गिरा और दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और DGCA को भी इसकी सूचना दी गई है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। विमान में तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।1
- विराटनगर क्षेत्र में पानेड़ा-बनार मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवक उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल राजकीय BDM अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक युवक भेड़न्टी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम सुबह कराया जाएगा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। 📍 स्थान: पानेड़ा-बनार मार्ग 📍 थाना क्षेत्र: पनियाला #विराटनगर #सड़कहादसा #ट्रैक्टरट्रॉली #BDMHospital #PanialaPolice #BreakingNews #RajJantaSeva84LiveNews1