तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है। अगर एक बार मुझसे संबंध बना लो तो तुम्हारा मेडिकल बिल्कुल फिट आएगा! "अब दरोगा पर 376 का मुकदमा दर्ज और सस्पेंड" लखनऊ के आशियाना की रहने वाली एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाए फिर उसको छोड़ दिया,, जिसकी शिकायत युवती ने वरिष्ठ अधिकारियों से की जिसके बाद जांच के लिए मामला पहुंचा दरोगा धर्मवीर शाही के पास अगले दिन दरोगा धर्मवीर शाही ने लड़की को विवेचना में शामिल होने के लिए बुलाया और उसको बताया कि तुम्हारा मामला काफी पुराना हो गया है, मेडिकल में कुछ आएगा नहीं जिसकी वजह से तुम्हारा प्रेमी बच जाएगा... अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी इसमें काफी मदद कर सकता हूं। लड़की बोली बताइए सर क्या मदद कर सकते हैं? तब दरोगा जी बोले आप मुझसे संबंध बना लीजिए आपका मेडिकल एक नंबर आएगा और तुम्हारा प्रेमी 6 महीने से पहले नहीं छूटने वाला लड़की ने दरोगा जी की बातों में आकर होटल में जाकर संबंध बना लिए अब प्रेमी का तो पता नहीं लेकिन दरोगा जी 376 की चपेट में आ गए... मुकदमा भी दर्ज हो गया और सस्पेंड भी हो गए,, हो सकता है दो-तीन दिन में जेल भी चले जाए #lucknow
तुम्हारा रेप केस पुराना हो गया है। अगर एक बार मुझसे संबंध बना लो तो तुम्हारा मेडिकल बिल्कुल फिट आएगा! "अब दरोगा पर 376 का मुकदमा दर्ज और सस्पेंड" लखनऊ के आशियाना की रहने वाली एक युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाए फिर उसको छोड़ दिया,, जिसकी शिकायत युवती ने वरिष्ठ अधिकारियों से की जिसके बाद जांच के लिए मामला पहुंचा दरोगा धर्मवीर शाही के पास अगले दिन दरोगा धर्मवीर शाही ने लड़की को विवेचना में शामिल होने के लिए बुलाया और उसको बताया कि तुम्हारा मामला काफी पुराना हो गया है, मेडिकल में कुछ आएगा नहीं जिसकी वजह से तुम्हारा प्रेमी बच जाएगा... अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी इसमें काफी मदद कर सकता हूं। लड़की बोली बताइए सर क्या मदद कर सकते हैं? तब दरोगा जी बोले आप मुझसे संबंध बना लीजिए आपका मेडिकल एक नंबर आएगा और तुम्हारा प्रेमी 6 महीने से पहले नहीं छूटने वाला लड़की ने दरोगा जी की बातों में आकर होटल में जाकर संबंध बना लिए अब प्रेमी का तो पता नहीं लेकिन दरोगा जी 376 की चपेट में आ गए... मुकदमा भी दर्ज हो गया और सस्पेंड भी हो गए,, हो सकता है दो-तीन दिन में जेल भी चले जाए #lucknow
- में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव रीठी (कटनी)। लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान रीठी क्षेत्र के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे पेयजल व्यवस्था, खेती-किसानी, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना: सर्किट हाउस चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने SDO लिखी नंबर प्लेट उतरवा दी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।1
- "ॐ शारदा माता ईश्वरी, मैं नित सुमरि तोय। हाथ जोड़ अरजी करूं, विद्या वर दे मोय॥" प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!2
- कमिश्नर शहडोल संभाग में जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण एवं 22 करोड़ नव निर्माणधीन अस्पताल का भी किया निरीक्षण कमिश्नर शहडोल संभाग ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखनें के दिए निर्देश कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिला चिकित्सालय उमरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ओपीडी कक्ष, आयुष्मान कक्ष, ब्लड बैंक, एस एन सी यू, एन आर सी , पैथालॉजी कक्ष, नवीन अस्पताल भवन सहित साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने एनआरसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रिंस बैगा की माता अलोध बाई से अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय व्यवस्था के बारे मे पूछताछ की। जिस पर अलोध बाई ने बताया कि वे अपने बच्चे प्रिंस बैगा को 27 जुलाई को भर्ती कराई थी, तब उसका वजन 4 किलो 850 किलो ग्राम था । उपचार मिलने के बाद नौवे दिन उसका वजन 5 किलो हो गया है । कमिश्नर ने कहा कि अस्पताल तक आने वाले मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाए , ताकि मरीज शीघ्र स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट सके। उन्होने कहा कि अस्पताल मे साफ सफाई व्य्ावस्था निरंतर रूप से बनीं रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अनुविभगीय बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, सीएमएचओ डा व्ही एस चंदेल सहित डाक्टर उपस्थित रहे।3
- ग्वालियर में विदाई का अजीबोगरीब मामला: ऑन-ड्यूटी आरक्षक ने खींची रिटायर IG की गाड़ी, खाकी की गरिमा पर उठे सवाल *ग्वालियर में विदाई का अजीबोगरीब मामला: ऑन-ड्यूटी आरक्षक ने खींची रिटायर IG की गाड़ी, खाकी की गरिमा पर उठे सवाल* बड़ी खबर! मध्य प्रदेश के ग्वालियर से खाकी को शर्मसार करने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस विभाग के अनुशासन और गरिमा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।" *वीडियो का सच* "रिटायर आईजी अरविंद सक्सेना की विदाई का यह नजारा देखिए। फूलों से सजी लग्जरी गाड़ी में रिटायर अधिकारी आराम से बैठे हैं, और एक ऑन-ड्यूटी आरक्षक पूरी वर्दी में, रस्सी के सहारे अपने दांतों से गाड़ी खींच रहा है।" *सामंती सोच का प्रदर्शन* "क्या यह कोई विभागीय सम्मान है, या फिर गुलामी की मानसिकता और सामंती सोच का खुला प्रदर्शन? जहाँ एक तरफ पुलिस विभाग अनुशासन और नियमों की बात करता है, वहीं इस तरह का ऑन-ड्यूटी स्टंट वर्दी की मर्यादा को तार-तार कर रहा है।" *मूकसहमति और चापलूसी* "तमाशा यह है कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारी और जवान इस कृत्य को देखकर तालियां बजा रहे हैं। जनता का साफ कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों की मूकसहमति से होने वाली यह चापलूसी और 'जी-हुजुरी' पुलिस सेवा के बुनियादी नियमों का सरासर उल्लंघन है।" "अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कोई कार्रवाई होगी, या खाकी का यह अपमान यूं ही चलता रहेगा?" #GwaliorNews #MadhyaPradeshNews #PoliceStunt #KhakiInsult #BreakingNews #GwaliorPolice #ViralVideo #MPPolice #UnchehraNews #NewsUpdate1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर चित्रकूट विधायक ने बिजली की समस्या पर मुख्य अभियंता से माँगे ट्रांसफॉर्मर" चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चल रहे बिजली के संकट को देखते हुये क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने बताया कि उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, रीवा से चर्चा कर 37 ट्रांसफ़ॉर्मर तत्काल मंगवाये हैं। क्षेत्र में जो जले और बिगड़े ट्रांसफॉर्मर आंशिक बिल भुगतान कर पात्रता की श्रेणी में आ चुके हैं, वहाँ इन्हें वरीयता अनुसार लगवाया जायेगा। श्री गहरवार ने कहा कि बिजली की समस्या से न केवल किसान, बल्कि आमजन जूझ रहा है, जिसमें बिजली विभाग की अनदेखी और स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की लापरवाही और कमीशनखोरी सामने आयी है। विदित हो कि इन्हीं समस्याओं को ले कर हाल ही में बिरसिंहपुर में भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर का घेराव भी किया था। मुख्य अभियंता से चर्चा अनुसार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 6 सब स्टेशन बैरहना, बिरसिंहपुर, जैतवारा, मझगवां, बरौंधा और चित्रकूट के लिये 25kVA के 26, 63kVA के छह, 100kVA के चार एवं 200kVA का एक ट्रांसफॉर्मर अगले 3-4 दिन में मिल जायेंगे जो सिर्फ चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे।1
- मध्य प्रदेश उमरिया के व्यस्त टेलर मार्केट में स्थित एक जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए आग लगाने का प्रयास। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी। मध्य प्रदेश उमरिया के व्यस्त टेलर मार्केट में स्थित एक जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए आग लगाने का प्रयास। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।4
- विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों पर वह पटेरा उपकेंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की सोशल मीडिया पर नाम लेने पर भरत पटेल की बोले- जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाऊंगा अमर सेन पटेरा पटेरा । विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर बार-बार उनका नाम लिया जा रहा है, जबकि उनका उनके परिवार के किसी भी घरेलू विवाद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में जनता ने साहिल को चुना था, जिसका सभी ने सम्मान किया। इसके बावजूद उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। वायरल वीडियो एडिट कर छवि खराब करने का आरोप, भरत पटेल ने जताई नाराजगी विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों पर वह पटेरा उपकेंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और जिला विद्युत अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों को भी समान बिजली आपूर्ति देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- उमरिया के टेलर मार्केट में जनरल स्टोर को आग लगाने की कोशिश, व्यापारियों में दहशत; पुलिस जांच में जुटी। उमरिया के टेलर मार्केट में जनरल स्टोर को आग लगाने की कोशिश, व्यापारियों में दहशत; पुलिस जांच में जुटी।4