नीची बिजली लाइन बनी काल: बकरी चराने गए युवक की करंट से दर्दनाक मौत, परिजनों ने उठाए लापरवाही पर सवाल बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बकरी चराने निकले एक युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है। उनका आरोप है कि बिजली की लाइन लंबे समय से बेहद नीचे लटकी हुई थी और इसे ऊंचा कराने की मांग पहले भी की गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने साथ बांस की एक लंबी डंडी लेकर गया था, जिसमें हंसिया फंसा हुआ था। इसी दौरान हंसिया नीचे से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि संबंधित बिजली लाइन काफी समय से खतरनाक रूप से नीचे लटकी हुई है। इस संबंध में कई बार शिकायत और मांग किए जाने के बावजूद विभाग ने इसे सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं कराया। उनका कहना है कि यदि समय रहते बिजली लाइन को ऊंचा कर दिया जाता, तो आज युवक की जान बच सकती थी। हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा देने, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की जांच कराने तथा क्षेत्र में नीचे से गुजर रही सभी बिजली लाइनों को सुरक्षित ऊंचाई पर स्थानांतरित करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, जिलेभर में हुआ वृहद वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, जिलेभर में हुआ वृहद वृक्षारोपण POWER NEWS 24 BHARAT हर खबर पर नजर 👁️1
- मकानों पर धावा बोलने वाले चोर और चोरी का माल खरीदने वाला कारोबारी गिरफ्तार, दो वारदातों का पर्दाफाश रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक बर्तन व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी की पायल, तांबे का तार तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पहली घटना सुभाष नगर की है, जहां अभिमन्यु सागर के परिवार के गांव जाने के दौरान सूने मकान का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर, सोने का हार, चांदी की पायल, किराना सामान और अन्य सामग्री सहित करीब 90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। दूसरी वारदात भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी फेस-1 स्थित निर्माणाधीन मकान में हुई, जहां से करीब 90 हजार रुपये मूल्य के कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड और अन्य बिजली सामग्री चोरी कर ली गई थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने विवेक सारथी और उसके नाबालिग साथी को कोतरारोड ओवरब्रिज के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी के गैस सिलेंडर और निर्माणाधीन मकान से निकाला गया तांबा श्याम टॉकीज रोड स्थित एक स्टील दुकान संचालक को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, चांदी की पायल और चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में दुकान संचालक संजय कुमार नानकानी ने चोरी का माल खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पूरे मामले की विवेचना और गिरफ्तारी की कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय एक्का, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, एएसआई कोसो जगत, प्रधान आरक्षक हेमंत चन्द्रा, आरक्षक कमलेश यादव और आरक्षक कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वालों पर भी समान रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ऐसे लोग अपराध को बढ़ावा देते हैं। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक2
- बिलासपुर के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, आदिवासी महिला का शव तीन दिन से रोका बिलासपुर। तोरवा स्थित हरिओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। कोरिया जिले की निवासी तिलसिया बाई गोंड को 25 जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन तीन दिनों से शव परिजनों को नहीं सौंप रहा है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- करंट की चपेट में आने से दो की मौTबच्चों के सर से उठा पिता का साया,, करंट की चपेट में आने से दो की मौTबच्चों के सर से उठा पिता का साया,,1
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और सुरक्षा के लिए गौ रक्षकों द्वारा कोरबा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है #korbartonews #korbabreakingnews #korbachhattisgarh गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और सुरक्षा के लिए गौ रक्षकों द्वारा कोरबा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है #korbartonews #korbabreakingnews #korbachhattisgarh1
- 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी जाम 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी जाम 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण सड़क की हालत बेहद खराब है। कल रात लगभग 10 बजे से भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी हुई है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर यातायात को सुचारु कराया जाए। 📍 स्थान: सीपत–बलौदा मार्ग ⏰ समय: रात 10:00 बजे3
- नीची बिजली लाइन बनी काल: बकरी चराने गए युवक की करंट से दर्दनाक मौत, परिजनों ने उठाए लापरवाही पर सवाल बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बकरी चराने निकले एक युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है। उनका आरोप है कि बिजली की लाइन लंबे समय से बेहद नीचे लटकी हुई थी और इसे ऊंचा कराने की मांग पहले भी की गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों के मुताबिक मृतक अपने साथ बांस की एक लंबी डंडी लेकर गया था, जिसमें हंसिया फंसा हुआ था। इसी दौरान हंसिया नीचे से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि संबंधित बिजली लाइन काफी समय से खतरनाक रूप से नीचे लटकी हुई है। इस संबंध में कई बार शिकायत और मांग किए जाने के बावजूद विभाग ने इसे सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं कराया। उनका कहना है कि यदि समय रहते बिजली लाइन को ऊंचा कर दिया जाता, तो आज युवक की जान बच सकती थी। हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को तत्काल उचित आर्थिक मुआवजा देने, जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की जांच कराने तथा क्षेत्र में नीचे से गुजर रही सभी बिजली लाइनों को सुरक्षित ऊंचाई पर स्थानांतरित करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।1
- विधायक धरमलाल कौशिक ने सरगांव–पथरिया मार्ग पर हुई दुर्घटना का लिया जायज़ा, अधिका विधायक धरमलाल कौशिक ने सरगांव–पथरिया मार्ग पर हुई दुर्घटना का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए राहत-बचाव के निर्देश गुरुवार की रात 8:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने आज गुरुवार को सरगांव–पथरिया मुख्य मार्ग पर ग्राम धरदेई के समीप मालवाहक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर विधायक धरमलाल कौशिक घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों, तहसीलदार तथा थाना प्रभारी से चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने व यातायात को शीघ्र सुचारू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए विधायक श्री कौशिक ने माँ महामाया से प्रार्थना की कि इस दुर्घटना में प्रभावित सभी लोगों की कुशलता बनी रहे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।1