Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from Ballia and nearby areas
- होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़, पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने जनता को कहा धन्यवाद बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने होली मिलन समारोह में शामिल होने वाले सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बैरिया विधानसभा की जनता का प्रेम और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पूर्व विधायक ने कहा कि होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र की जनता आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और समर्थन से ही समाज में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से कानून व्यवस्था और पुलिस के इकबाल को चुनौती देता हुआ एक मामला सामने आया है। यह मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सरकारी बोलेरो के सामने एक युवक द्वारा 'रंगदारी' वाले गानों पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक, जिसकी पहचान सलमान के रूप में हुई है, पुलिस की सरकारी गाड़ी के ठीक सामने बेखौफ होकर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक ने अपनी शर्ट के ऊपर के तीन बटन खोल रखे हैं और बैकग्राउंड में "राइफल से खूंटा ठोकने" जैसे दबंगई वाले गाने बज रहे हैं। युवक ने न केवल यह वीडियो बनाया, बल्कि इसे शान से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर दिया। पुलिस का पक्ष और स्पष्टीकरण वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस प्रशासन की किरकिरी होने लगी, तो मामले की छानबीन शुरू की गई। गंभीरपुर थाना प्रभारी के अनुसार: यह वीडियो लगभग 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिस समय यह वीडियो बनाया गया, पुलिस की गाड़ी मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए गैरेज में गई हुई थी। पुलिस का दावा है कि युवक ने गाड़ी खड़ी देखकर मौका पाकर यह रील शूट की है। कानून की पकड़ में 'रीलबहाज' वीडियो में दिख रही युवक की बेखौफी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जिस गाड़ी से अपराधियों में खौफ होना चाहिए, उसी के सामने युवक रंगदारी के गाने गा रहा है। फिलहाल, आजमगढ़ पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।1
- Post by Nafe khan 👨🔧👩🔧1
- थाना बनकटा पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-06/2026 धारा 341 (2), 61 (2) A बीएनएस व 60/63 आबकारी अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव साकिनान जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 15.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 1. विशाल यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव साकिनान जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ।1
- देवरिया । दिव्य शाकद्वीपीय समाज के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को होली उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पुष्प की होली खेल कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और युवाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों ने आपसी भाईचारे, एकता और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के विनय मिश्रा , अखिलेश शर्मा , श्री धर पाण्डेय , शिवानंदन शर्मा डा . प्रमोद नरायण मिश्रा , गोपाल जी पाण्डेय , नंद कुमार पाण्डेय , हिदय पाठक , अमन पाण्डेप , चंदन पाण्डेय , अमीत पाण्डेय , गुलाब पाठक , सतोष कुमार पाण्डेय , सत्य प्रकाश पाण्डेय , सूर्य प्रकाश पाण्डेय , गिरिश चन्द्र मिश्रा , सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया तथा समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया।4
- पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अन्डरपास के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों केविरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमारके पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में रविवार को थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना पर मुजार बुजुर्ग मोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति कही भगाने के फिराक में है। सूचना मिलने के उपरांत बोझी चौकी प्रभारी हरेन्द्र कुशवाहा अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच संदीप राजभर पुत्र विरेन्द्र राजभर निवासी नेवादा गोपालपुर हडही थाना मधुबन जिला मऊ उम्र करीब 19 वर्ष के कब्जे एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अदद मोबाईल व सिम के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया। घोसी कोतवाली पुलिस ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया।3
- आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ जहानागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चक्रपानपुर PGI (राजकीय मेडिकल कॉलेज) के नर्सेस आवास में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, नर्सेस आवास के एक बंद कमरे को निशाना बनाकर चोरों ने कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी का आधिकारिक वक्तव्य - इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, आजमगढ़ ने आधिकारिक बयान जारी किया है: "जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर PGI परिसर में स्थित नर्सेस हॉस्टल में चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके का मुआयना किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। हमने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही घटना का अनावरण कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" सुरक्षा पर उठे सवाल PGI जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के आवासीय परिसर में चोरी होने से वहां रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों में भय का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और गश्त बढ़ाई जाएगी।2
- बलिया के बेल्थरा रोड रामलीला मैदान में होगा इफ्तार कार्यक्रम, आयोजक ने लोगों से की शामिल होने की अपील। बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र में माह-ए-रमजान के पावन अवसर पर 17 मार्च दिन मंगलवार की शाम दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान, बेल्थरा रोड में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारा को मजबूत करना है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जाएगी और सभी समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार पासवान द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दें।1