Shuru
Apke Nagar Ki App…
Arun Kumar
More news from Lohardaga and nearby areas
- Post by Arun Kumar1
- धार्मिक अनुष्ठान सफल बनाने में जुटे समाजिक कार्यकर्ता व समिति आगामी 18 फरवरी से सेन्हा में होगा कार्यक्रम आरम्भ1
- सभी सनातनियों को आना हैं..🙏🏻 #shorts #shivratri #mahashivratri #barat #election #new1
- सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत मुर्गू गांव के श्री श्री 1008 श्री चरय्यानाथ धाम में कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा शामिल हुई वहीं सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। हरे रामा हरे कृष्णा बोल मंत्र के साथ कलश यात्रा आरंभ किया गया जिसमें सेकडों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालुगण शामिल हुए। कलश यात्रा के उपरांत सभी श्रद्धालु भक्तगणों के बीच शरबत और खीर का प्रसाद वितरण किया गया। श्री चरय्यानाथ धाम के पुजारी श्रीकांत गिरी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से विगत् कई वर्षों से यहाँ निरंतर महाशिवरात्रि पर्व के शुभावसर पर कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होते आ रहा है और तीन दिनों तक मेला भी आयोजित होते आ रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा एवं तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें भजन कीर्तन, संध्या आरती व भक्ति कार्यक्रम किया जायेगा। साथ ही भंडारे का प्रसाद वितरण किया जायेगा। तीन दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान 14 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित रहेगा। और 16 फरवरी को भजन कीर्तन एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।4
- फाइलेरिया मुक्त भारत बनाने में अपना योगदान दें1
- लघु सिंचाई कार्यालय, गुमला में कार्यरत कैशियर राहुल सिंह को एसीबी की टीम ने शनिवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की नौ सदस्यीय टीम ने अचानक लघु सिंचाई कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान राहुल सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। वे कार्यालय परिसर में स्थित अपने आवास में थे, जहां एक ठेकेदार द्वारा राशि दिए जाने के बाद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा। एसीबी की टीम ने मौके पर काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद राहुल सिंह को लघु सिंचाई कार्यालय लाया गया, जहां संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। एसीबी के पहुंचते ही कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। कई कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए, वहीं कुछ कर्मी स्थिति को लेकर असहज नजर आए। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई 2025 को ही राहुल सिंह का स्थानांतरण लोहरदगा कर दिया गया था, लेकिन अब तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि कार्यपालक अभियंता द्वारा विरमित नहीं किए जाने के कारण वे अब भी कार्यालय से जुड़े कार्यों का निष्पादन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार शहर के एसएस बालिका विद्यालय, गुमला में संचालित योजना के तहत भुगतान से संबंधित चेक काटने के एवज में राशि की मांग की गई थी। इससे परेशान होकर संबंधित ठेकेदार ने एसीबी से संपर्क कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी कैशियर को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर यदि किसी अन्य कर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।3
- चैनपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी मानवीय सफलता हासिल करते हुए तीन साल से लापता नाबालिग लड़की को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड के मुख्य नामजद अभियुक्त पूपेन एक्का को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के परिवार में खुशी का माहौल है।घटना सितंबर 2023 की है, जब मालम गांव निवासी अनिल एक्का की 16 वर्षीय पुत्री घर से मकई लेकर अपने रिश्तेदार पूपेन एक्का के घर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। छानबीन करने पर पता चला कि पूपेन एक्का उसे काम दिलाने के बहाने रांची ले गया है। कुछ दिनों बाद दस हजार रुपये देने की पेशकश और फिर लंबे समय तक संपर्क न होने पर परिवार को अनहोनी की आशंका हुई।बीच में कुछ अज्ञात युवकों ने पीड़िता की सिंदूर लगी फोटो दिखाकर परिजनों को बताया कि पूपेन एक्का ने उसकी शादी राजस्थान के किसी उम्रदराज व्यक्ति से करा दी है। जुलाई 2025 में परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास भी किया, लेकिन वे असफल रहे। थक-हारकर परिजनों ने कानूनी मदद की गुहार लगाई।चैनपुर थाना में कांड संख्या 49/25 दर्ज होने के बाद अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि. राजेंद्र मंडल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सेल की मदद ली। पुलिस की टीम ने राजस्थान में छापेमारी कर पीड़िता प्रियंका को सफलतापूर्वक बरामद किया।इसी कड़ी में पुलिस ने दबिश देते हुए दिनांक 13.02.2026 को मुख्य आरोपी पूपेन एक्का को गुमला से गिरफ्तार कर लिया। उस पर IPC की विभिन्न धाराओं (363, 365, 366A, 367, 368, 370) और 75/79 JJ Act के तहत मामला दर्ज है।एक और बालिका का दिल्ली से रेस्क्यू पुलिस की यह उपलब्धि केवल एक बच्ची तक सीमित नहीं रही। छानबीन के दौरान ही पुलिस ने दिल्ली से एक और 15 वर्षीय बालिका, स्मिता मिंज को भी रेस्क्यू कर सुरक्षित बरामद किया है।तीन साल बाद अपनी बेटी को सुरक्षित सामने देख माता-पिता भावुक हो गए। परिजनों ने चैनपुर पुलिस और विशेषकर राजेंद्र मंडल की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ उन्हें उम्मीद टूटती नजर आ रही थी, वहां पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर बेटी को वापस लाकर उनके जीवन में खुशियां भर दीं।4
- पहाड़ी के ऊपर सुदूरवर्ती इलाके में महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान सफल बनाने को लेकर विभिन्न रूप से तैयारियां आरम्भ1