Shuru
Apke Nagar Ki App…
*खेत में करंट की चपेट में आया 42 वर्षीय किसान, गिरबार सिंह लोधी की मौत की सूचना-खेतों में बिछे करंट से लगातार हो रहे हादसों पर उठे सवाल!* नरसिंहपुर। 8 सितंबर 2026 ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम शेढ मगरधा में खेत में करंट लगने की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गिरबार सिंह लोधी उर्फ हिम्मत सिंह लोधी , उम्र 42 वर्ष, निवासी शेढ मगरधा अमर नामक व्यक्ति के खेत पर करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि खेतों में करंट से जुड़े हादसे लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल घटना के कारणों और करंट किस प्रकार खेत में पहुंचा, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी!
Polkholnewz
*खेत में करंट की चपेट में आया 42 वर्षीय किसान, गिरबार सिंह लोधी की मौत की सूचना-खेतों में बिछे करंट से लगातार हो रहे हादसों पर उठे सवाल!* नरसिंहपुर। 8 सितंबर 2026 ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम शेढ मगरधा में खेत में करंट लगने की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गिरबार सिंह लोधी उर्फ हिम्मत सिंह लोधी , उम्र 42 वर्ष, निवासी शेढ मगरधा अमर नामक व्यक्ति के खेत पर करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि खेतों में करंट से जुड़े हादसे लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल घटना के कारणों और करंट किस प्रकार खेत में पहुंचा, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *कागजों में दौड़ रहा विकास, कीचड़ में दम तोड़ रही ग्रामीणों की जिंदगी* मंजीरे-हारमोनियम के साथ ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, गूंजा नारा— “रोड नहीं तो वोट नहीं” नरसिंहपुर। सरकारी फाइलों में विकास की रफ्तार भले ही तेज दिखाई दे रही हो, लेकिन नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत चाबरपाठा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भामा के लंकापुरी वार्ड में विकास की जमीनी तस्वीर शासन-प्रशासन के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। बदहाल सड़क, कीचड़ और दलदल से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया। अपनी पीड़ा जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने हाथों में मंजीरा और हारमोनियम उठाकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। संगीत के माध्यम से ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अपनी बदहाल जिंदगी की तस्वीर दिखाने का प्रयास किया। कीचड़ में फंसी जिंदगी, जिम्मेदारों से सवाल— आखिर कब जागेगा प्रशासन? ग्रामीणों का कहना है कि लंकापुरी वार्ड की सड़क की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में सड़क रास्ता कम और दलदल ज्यादा नजर आती है। जगह-जगह कीचड़ होने के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है, जब किसी व्यक्ति को अचानक चिकित्सा की जरूरत पड़ती है। उनका दावा है कि कई बार बीमार लोगों को वाहन की सुविधा नहीं मिलने पर कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं तक समय पर नहीं पहुंच पाने से गंभीर घटनाएं होने के आरोप भी लगाए हैं। प्रसव के दौरान महिलाओं और नवजातों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाने से जच्चा-बच्चा की मौत होने की घटनाओं का भी ग्रामीणों ने दावा किया है। इन दावों की प्रशासनिक स्तर पर जांच और सत्यापन बेहद जरूरी है। स्कूल जाने के बजाय कीचड़ से जूझ रहे बच्चे इस बदहाल सड़क का सबसे बड़ा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। कीचड़ और दलदल के कारण कई बार बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या केवल आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है। चुनाव में वोट मांगने वाले नेताओं से ग्रामीणों का सीधा सवाल ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि चुनाव के समय नेता गांव-गांव पहुंचकर वोट मांगते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इन्हीं गांवों की मूलभूत समस्याएं नजर नहीं आतीं। इसी नाराजगी के बीच ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में अपना संदेश दे दिया “रोड नहीं, तो वोट नहीं!” मंजीरे और हारमोनियम के साथ हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल रहे। अब जिम्मेदारों की परीक्षा! लंकापुरी वार्ड के ग्रामीणों का यह प्रदर्शन महज विरोध नहीं, बल्कि व्यवस्था से जवाब मांगने वाली आवाज है। अब सवाल सीधे शासन-प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से है क्या लंकापुरी वार्ड की बदहाल सड़क की सुध ली जाएगी? क्या ग्रामीणों को कीचड़ और दलदल से निजात मिलेगी? क्या स्कूली बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा? और क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे? या फिर हमेशा की तरह विकास के दावे सरकारी कागजों में दौड़ते रहेंगे और लंकापुरी के ग्रामीण कीचड़ में अपनी जिंदगी ढोते रहेंगे? अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।1
- अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार कर पेड़ की डाल में जा फंसी अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार कर पेड़ की डाल में फसी पुलिस जांच में जुटी1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- नरसिंहपुर जिले के ग्राम नंदवाड़ा में दिखा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत नरसिंहपुर नरसिंहपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नंदवाड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां लगभग 10 फीट लंबा एक विशाल अजगर देखा गया। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और खासकर मवेशी चराने वालों में भारी दहशत का माहौल है। कैसे सामने आया मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नंदवाड़ा में कुछ ग्रामीण और बकरी पालक अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल व ग्रामीण इलाकों की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बड़े अजगर पर पड़ी, जो वहां आराम की मुद्रा में बैठा हुआ था। अचानक इतने बड़े सांप को देखकर बकरी चराने वाले डर गए और तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की चिंता और डर घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने जाकर देखा तो लगभग 10 फीट का भारी-भरकम अजगर वहां मौजूद था। बकरी चराने वालों और किसानों का कहना है कि इस इलाके में उनका रोज आना-जाना होता है। लोग अपनी बकरियों और अन्य मवेशियों को चराने के लिए यहीं लाते हैं। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि: इलाके में अजगर की मौजूदगी से बड़ा खतरा पैदा हो गया है। मवेशियों (बकरियों, गायों) के साथ-साथ इंसानों की जान को भी गंभीर खतरा है। यदि समय रहते वन विभाग या सर्पमित्रों द्वारा इस अजगर का रेस्क्यू नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ी अनहोनी या दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों से तुरंत संज्ञान लेने तथा सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर घने जंगल में छोड़ने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- नरसिंहपुर - समर्थन मूल्य पर खरीदी मूंग किसानों का रुका भुगतान,किसानों ने अपर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन प्रदेश में सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की हैं जिसका भुगतान लंबित होने की वजह से किसानों ने नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा और जल्द भुगतान करवाने की मांग की किसानों का कहना हैं की पुलिस ने उन्हें प्रशासन के सामने अपनी बात रखने से रोका हैं जिसके बाद मामूली धक्का मुक्की ही वही अपर कलेक्टर ने कहा कि किसानों के द्वारा मूंग के भुगतान करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा हैं वही लगातार पेमेंट किया जा रहा कुछ जगह ट्रांसपोटेशन बच गया जिसके कारण विलंब हो रहा सीघ्र निराकरण कर दिया जाएगा1
- तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसम बदलते ही उमड़ी मरीजों की भीड़,,,वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा1
- बनखेड़ी में गन्ने के खेत में 12 फुट अजगर मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई, वन विभाग की टीम को सूचित किया गया , टीम द्वारा रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा1
- रायसेन- समय सीमा वाले प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश अधिकारियो को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने पर जोर1