Shuru
Apke Nagar Ki App…
बनखेड़ी में गन्ने के खेत में 12 फुट अजगर मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई, वन विभाग की टीम को सूचित किया गया , टीम द्वारा रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा
न्यूज नर्मदापुरम
बनखेड़ी में गन्ने के खेत में 12 फुट अजगर मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई, वन विभाग की टीम को सूचित किया गया , टीम द्वारा रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में लगा कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से नागरिक परेशान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर में लगा कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से नागरिक परेशान सोहागपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मंगलवार सुबह से वेतन, भर्ती विनियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं जिसका असर नगर की साफ सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक नगर में साफ सफाई व्यवस्था तप रही और जगह-जगह कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष रविशंकर वाल्मीकि 29 अगस्त से नर्मदापुरम में हड़ताल पर बैठे हुए हैं उसी के समर्थन में सोहागपुर नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा भी मंगलवार सुबह से काम बंद हड़ताल शुरू कर दी गई है जिससे नगर में फैले कचरे से लोगों का बुरा हाल है।1
- *मूंग भुगतान में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर कार्यालय में जमकर नारेबाजी; अपर कलेक्टर अरविंद सिंह के लौटने पर बढ़ा आक्रोश!* नरसिंहपुर/ 8 सितंबर 2026 समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के 45 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने से चिचली क्षेत्र के किसानों का आक्रोश मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसानों ने लंबित भुगतान को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना है कि ग्राम चिचली क्षेत्र की मूंग की फसल का उपार्जन बड़कुर वेयरहाउस, उपार्जन केंद्र क्रमांक 58434115, के माध्यम से चैनाकछार समिति द्वारा किया गया था। किसानों के अनुसार फसल दिए 45 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उपार्जन की राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है। किसानों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने पर उन्हें वेयरहाउस का WRDA पंजीयन उपलब्ध नहीं होने की बात बताई जा रही है और भुगतान में 70 से 90 दिन तक लगने की जानकारी दी जा रही है। किसानों ने सवाल उठाया कि फसल बेचने के बाद भुगतान के लिए इतनी लंबी प्रतीक्षा आखिर क्यों करनी पड़ रही है। अपर कलेक्टर अरविंद सिंह के लौटने से नाराज हुए किसान कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर किसान नेता प्रतीक शर्मा सहित अन्य किसान नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान अपर कलेक्टर अरविंद सिंह मुख्य द्वार पर पहुंचे। किसानों की बात सुनने के बजाय वे वापस कार्यालय के अंदर चले गए। इस घटनाक्रम से किसान और अधिक नाराज हो गए और उन्होंने विरोध तेज कर दिया। इसी दौरान कार्यालय की सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक दिनेश राजपूत ने किसानों को परिसर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर मौके पर मौजूद थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ और कलेक्टर कार्यालय के सुरक्षाकर्मियों के बीच भी तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख अपर कलेक्टर अरविंद सिंह दोबारा मुख्य गेट पर पहुंचे और किसानों से शांतिपूर्वक ज्ञापन देने तथा बातचीत के माध्यम से समस्या रखने की अपील की। किसान नेता बोले—बार-बार ज्ञापन देना पड़ रहा किसान नेता प्रतीक शर्मा ने पोलखोल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि किसानों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार ज्ञापन और आवेदन देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि किसान अपनी उपज बेच चुका है, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वरिष्ठ नेता धनीराम पटेल ने भी पोलखोल न्यूज़ से बातचीत में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की। किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मूंग उपार्जन राशि का भुगतान यथाशीघ्र कराने और भुगतान में देरी के कारणों की जांच कर किसानों को राहत देने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि किसानों के इस विरोध के बाद प्रशासन भुगतान को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है और किसानों को उनकी उपज की राशि आखिर कब तक मिल पाती है।1
- इस बेसहारा मां की दर्द भरी आवाज़ को अनसुना न करें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक उनकी गुहार पहुंचे और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त रोक लग सके! शराब ने एक और परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। सागर की इस बेबस महिला का दर्द आपकी आंखें भी नम कर देगा। शराब की लत के कारण इनके पति की जान चली गई। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। 80 साल के बीमार ससुर और 14 साल के मासूम बेटे की जिम्मेदारी इस अकेली महिला पर है, जो खुद गंभीर रूप से बीमार है। रोते हुए और हाथ जोड़कर उनकी प्रशासन से बस एक ही गुहार है कि गांव में शराब की बिक्री तुरंत बंद हो।1
- इटारसी: कांग्रेस अध्यक्ष और सीएमओ के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल! इटारसी से सामने आए इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष और सीएमओ (CMO) के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। नागरिकों के मुद्दों और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच गरमा-गरम माहौल देखा जा सकता है। देखिए पूरी घटना का यह वीडियो। #ItarsiNews #ItarsiUpdate #Congress #CMOItarsi #MadhyaPradesh #ViralVideo #Itarsi #MPNews #LocalUpdates इटारसी: कांग्रेस अध्यक्ष और सीएमओ के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल! इटारसी से सामने आए इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष और सीएमओ (CMO) के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। नागरिकों के मुद्दों और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच गरमा-गरम माहौल देखा जा सकता है। देखिए पूरी घटना का यह वीडियो। #ItarsiNews #ItarsiUpdate #Congress #CMOItarsi #MadhyaPradesh #ViralVideo #Itarsi #MPNews #LocalUpdates1
- नर्मदा की धरती पर बारिश ने बिखेरी हरियाली, झमाझम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना नर्मदापुरम में जोरदार बारिश से खिले शहर के नजारे, किसानों और प्रकृति प्रेमियों के चेहरे पर आई खुशी नर्मदापुरम। शहर में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। झमाझम फुहारों के बीच नर्मदापुरम की धरती ने हरियाली की चादर ओढ़ ली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और शहर के लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान शहर की सड़कें पानी से भर गईं, लेकिन इस जलभराव के बीच भी बारिश का खूबसूरत नजारा लोगों को आकर्षित करता रहा। पेड़-पौधे धुलकर और अधिक हरे-भरे नजर आए। मौसम में ठंडक घुलने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश से किसानों में खुशी अच्छी बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने को मिला। किसानों का कहना है कि समय पर होने वाली बारिश खेती के लिए उपयोगी साबित होती है। शहर में बदला मौसम का रंग बारिश के बाद नर्मदापुरम का मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवाओं और बादलों के बीच शहर का वातावरण सुहाना नजर आया। लोगों ने बारिश के मौसम का आनंद लिया। प्रकृति प्रेमियों के लिए भी यह बारिश खास रही, क्योंकि हरियाली और ठंडक ने शहर की सुंदरता को और बढ़ा दिया।2
- पत्रकार अतुल तिवारी के बेटे अनंत तिवारी के जन्मदिन पर शिक्षकों का सम्मान, गुरुजनों के योगदान को किया नमन अनंत तिवारी के जन्मदिन पर शिक्षकों का सम्मान नर्मदापुरम। आईबीसी 24 न्यूज़ चैनल के के पत्रकार अतुल तिवारी के बालक अनंत तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज में शिक्षा और शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षकों का सम्मान कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं। शिक्षकों ने भी अनंत तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और वर्तमान समय में शिक्षकों की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर अनंत तिवारी को शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाने की पहल निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। शिक्षकों के सम्मान से न केवल गुरुजनों का उत्साह बढ़ता है, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कारों के प्रति सकारात्मक संदेश भी जाता है। इस अवसर पर पत्रकार अतुल तिवारी ने एवं उनके बच्चे धर्मपत्नी उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हमारे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- बनखेड़ी में गन्ने के खेत में 12 फुट अजगर मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई, वन विभाग की टीम को सूचित किया गया , टीम द्वारा रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा1
- *खेत में करंट की चपेट में आया 42 वर्षीय किसान, गिरबार सिंह लोधी की मौत की सूचना-खेतों में बिछे करंट से लगातार हो रहे हादसों पर उठे सवाल!* नरसिंहपुर। 8 सितंबर 2026 ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम शेढ मगरधा में खेत में करंट लगने की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार गिरबार सिंह लोधी उर्फ हिम्मत सिंह लोधी , उम्र 42 वर्ष, निवासी शेढ मगरधा अमर नामक व्यक्ति के खेत पर करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि खेतों में करंट से जुड़े हादसे लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल घटना के कारणों और करंट किस प्रकार खेत में पहुंचा, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी!1
- इटारसी: कांग्रेस अध्यक्ष और सीएमओ के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल! इटारसी से सामने आए इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष और सीएमओ (CMO) के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। नागरिकों के मुद्दों और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच गरमा-गरम माहौल देखा जा सकता है। देखिए पूरी घटना का यह वीडियो। #ItarsiNews #ItarsiUpdate #Congress #CMOItarsi #MadhyaPradesh #ViralVideo #Itarsi #MPNews #LocalUpdates इटारसी: कांग्रेस अध्यक्ष और सीएमओ के बीच तीखी बहस, वीडियो वायरल! इटारसी से सामने आए इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष और सीएमओ (CMO) के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। नागरिकों के मुद्दों और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच गरमा-गरम माहौल देखा जा सकता है। देखिए पूरी घटना का यह वीडियो। #ItarsiNews #ItarsiUpdate #Congress #CMOItarsi #MadhyaPradesh #ViralVideo #Itarsi #MPNews #LocalUpdates1