Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस बेसहारा मां की दर्द भरी आवाज़ को अनसुना न करें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक उनकी गुहार पहुंचे और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त रोक लग सके! शराब ने एक और परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। सागर की इस बेबस महिला का दर्द आपकी आंखें भी नम कर देगा। शराब की लत के कारण इनके पति की जान चली गई। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। 80 साल के बीमार ससुर और 14 साल के मासूम बेटे की जिम्मेदारी इस अकेली महिला पर है, जो खुद गंभीर रूप से बीमार है। रोते हुए और हाथ जोड़कर उनकी प्रशासन से बस एक ही गुहार है कि गांव में शराब की बिक्री तुरंत बंद हो।
KHABAR WITH KK
इस बेसहारा मां की दर्द भरी आवाज़ को अनसुना न करें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक उनकी गुहार पहुंचे और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त रोक लग सके! शराब ने एक और परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। सागर की इस बेबस महिला का दर्द आपकी आंखें भी नम कर देगा। शराब की लत के कारण इनके पति की जान चली गई। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। 80 साल के बीमार ससुर और 14 साल के मासूम बेटे की जिम्मेदारी इस अकेली महिला पर है, जो खुद गंभीर रूप से बीमार है। रोते हुए और हाथ जोड़कर उनकी प्रशासन से बस एक ही गुहार है कि गांव में शराब की बिक्री तुरंत बंद हो।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इस बेसहारा मां की दर्द भरी आवाज़ को अनसुना न करें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक उनकी गुहार पहुंचे और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त रोक लग सके! शराब ने एक और परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। सागर की इस बेबस महिला का दर्द आपकी आंखें भी नम कर देगा। शराब की लत के कारण इनके पति की जान चली गई। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। 80 साल के बीमार ससुर और 14 साल के मासूम बेटे की जिम्मेदारी इस अकेली महिला पर है, जो खुद गंभीर रूप से बीमार है। रोते हुए और हाथ जोड़कर उनकी प्रशासन से बस एक ही गुहार है कि गांव में शराब की बिक्री तुरंत बंद हो।1
- समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा पहुंची जैसीनगर लोगों ने किया भव्य स्वागत1
- नरसिंहपुर जिले की जीवनदायनी मां नर्मदा के बरमान घाट में नर्मदा पूजन के साथ चुनरी अर्पण1
- ग्राम पंचायत बारह के मढ़खेरा टोला की... जहाँ सड़क खुदाई के बाद बनी नहीं, बल्कि दलदल बन गई। हालत ये है कि बीच सड़क पर हरी-हरी घास उग आई है। *🎙️ GAG NEWS LIVE | खास रिपोर्ट* *एंकर - गौसेवक अखलेश गौरझामर* नमस्कार, आप देख रहे हैं GAG NEWS गौरझामर, और मैं हूँ आपके साथ अखिलेश गौरझामर। *ब्रेकिंग न्यूज देवरी विकासखंड से...* गजब ग्राम में गजब हुआ विकास! यहाँ हर घर नल योजना के नाम पर पक्की CC सड़क को ही खोद डाला गया। तस्वीरें आप देखिए ग्राम पंचायत बारह के मढ़खेरा टोला की... जहाँ सड़क खुदाई के बाद बनी नहीं, बल्कि दलदल बन गई। हालत ये है कि बीच सड़क पर हरी-हरी घास उग आई है। *पक्की सड़क खोद कर उपजाऊ बनाने का कारनामा!* ग्रामीणों का कहना है - न जल निकासी है, न आवागमन। कीचड़ और जलजमाव से पूरा रास्ता बंद है। कई महीने बीत गए, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच और जल्द मरम्मत की मांग की है। तो ये था देवरी के बारह से विकास की हकीकत दिखाता हमारा खास रिपोर्ट। आप बने रहिए GAG NEWS के साथ। *संपादक - गौसेवक अखलेश गौरझामर | GAG NEWS Gaurjhamar* #GAGNEWS #Gaurjhamar #grampanchayatbarah #ccsadak #hargharnalkajal🚰 #sagar #deori1
- *गौरझामर में कागजों पर परोसा जा रहा कैंसर! खाद्य विभाग की भनक लगते ही भागे दुकानदार, जांच पर उठे सवाल* गौरझामर।* गौरझामर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा किराना एवं मिठाई दुकानों की जांच के लिए पहुंचने पर पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। टीम के आने की भनक लगते ही अधिकांश मिष्ठान भंडार, समोसा-चाट, फुलकी और किराना दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ नियमित जांच एवं गुणवत्ता जांच के उद्देश्य से गौरझामर पहुंचे थे। आरोप है कि हर बार की तरह इस बार भी टीम ने कमलेश किराना एवं सुनील ट्रेडर्स पर दो घंटे तक चाय-नाश्ते में समय बिता कर खानापूर्ति की, इसी बीच सभी दुकानदारों को सूचना मिल गई कि खाद्य विभाग जांच करने आया है। टीम के बाजार में पहुंचते ही इलाके के अधिकांश किराना एवं मिठाई विक्रेताओं ने शटर गिरा दिए, जिसके कारण केवल एक दुकान सुनील किराना की ही जांच हो सकी। जांच के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया, जहां नकली ब्रांड के कुरकुरे और एक्सपायरी डेट की चॉकलेट पाई गई। आरोप है कि अधिकारियों को चाय मिलते ही कुरकुरे, बिस्किट, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मीठा तेल, दाल, बेसन, मैदा जैसी अन्य सामग्री छोड़कर केवल चॉकलेट का सैंपल लिया गया और डिब्बों को जप्त कर जांच के लिए भेज दिया गया। यह नजारा देख नगर के लोग अचंभित रह गए। लोगों में चर्चा है कि आखिर विभाग के आते ही दुकानें बंद क्यों की गईं? क्या खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है? क्या बाजार में मिलावटी सामग्री उपभोक्ताओं को परोसी जा रही है जो कागजों पर कैंसर बनकर बिक रही है? इसका जवाब तो आला अधिकारी और दुकानदार ही दे सकते हैं। जब इस संबंध में सागर से आए हुए अधिकारियों से पत्रकारों द्वारा जानकारी चाही गई तो उन्होंने टालमटोल जवाब देकर पढ़ला झाड़ लिया पूर्ण जानकारी न देकर हुए रफू चक्कर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आला अधिकारी आते हैं और सेवा शुल्क लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं, उन्हें उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ से कोई मतलब नहीं है। जबकि मध्य प्रदेश शासन की मंशा है कि लोगों को स्वास्थ्यवर्धक और शुद्ध सामग्री मिले, पर गौरझामर में जमीनी हकीकत इसके उलट है। ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि व्यापारी दुकान बंद करके भागे हैं, इससे यही साबित होता है कि व्यापारी नकली प्रोडक्ट बेच रहे हैं क्या? जिससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जो भी व्यापारी दुकान बंद कर भागा है, उसकी दुकान खुलवाकर जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर दुकान सील कर बंद की जाए।3
- *मूंग भुगतान में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर कार्यालय में जमकर नारेबाजी; अपर कलेक्टर अरविंद सिंह के लौटने पर बढ़ा आक्रोश!* नरसिंहपुर/ 8 सितंबर 2026 समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के 45 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने से चिचली क्षेत्र के किसानों का आक्रोश मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसानों ने लंबित भुगतान को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना है कि ग्राम चिचली क्षेत्र की मूंग की फसल का उपार्जन बड़कुर वेयरहाउस, उपार्जन केंद्र क्रमांक 58434115, के माध्यम से चैनाकछार समिति द्वारा किया गया था। किसानों के अनुसार फसल दिए 45 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उपार्जन की राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है। किसानों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने पर उन्हें वेयरहाउस का WRDA पंजीयन उपलब्ध नहीं होने की बात बताई जा रही है और भुगतान में 70 से 90 दिन तक लगने की जानकारी दी जा रही है। किसानों ने सवाल उठाया कि फसल बेचने के बाद भुगतान के लिए इतनी लंबी प्रतीक्षा आखिर क्यों करनी पड़ रही है। अपर कलेक्टर अरविंद सिंह के लौटने से नाराज हुए किसान कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर किसान नेता प्रतीक शर्मा सहित अन्य किसान नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान अपर कलेक्टर अरविंद सिंह मुख्य द्वार पर पहुंचे। किसानों की बात सुनने के बजाय वे वापस कार्यालय के अंदर चले गए। इस घटनाक्रम से किसान और अधिक नाराज हो गए और उन्होंने विरोध तेज कर दिया। इसी दौरान कार्यालय की सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक दिनेश राजपूत ने किसानों को परिसर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर मौके पर मौजूद थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ और कलेक्टर कार्यालय के सुरक्षाकर्मियों के बीच भी तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख अपर कलेक्टर अरविंद सिंह दोबारा मुख्य गेट पर पहुंचे और किसानों से शांतिपूर्वक ज्ञापन देने तथा बातचीत के माध्यम से समस्या रखने की अपील की। किसान नेता बोले—बार-बार ज्ञापन देना पड़ रहा किसान नेता प्रतीक शर्मा ने पोलखोल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि किसानों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार ज्ञापन और आवेदन देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि किसान अपनी उपज बेच चुका है, लेकिन भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वरिष्ठ नेता धनीराम पटेल ने भी पोलखोल न्यूज़ से बातचीत में सरकार और प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की। किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए लंबित मूंग उपार्जन राशि का भुगतान यथाशीघ्र कराने और भुगतान में देरी के कारणों की जांच कर किसानों को राहत देने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि किसानों के इस विरोध के बाद प्रशासन भुगतान को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है और किसानों को उनकी उपज की राशि आखिर कब तक मिल पाती है।1
- गन्ने की बावड़ी में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू बनखेड़ी। मंगलवार को ग्राम कलकुही के बीच स्थित किसान प्रमोद बड़कुर के गन्ने के खेत की बावड़ी में करीब 10 से 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से खेत-खलिहानों में आते-जाते समय सावधानी बरतने और वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करते हुए विभाग को सूचना देने की अपील की है।1
- बल्देवगढ़ पुलिस ने किया अवैध शराब का लहन नष्ट पूरे सागर जिले में लगातार कार्रवाई हो रही है1