Shuru
Apke Nagar Ki App…
बल्देवगढ़ पुलिस ने किया अवैध शराब का लहन नष्ट पूरे सागर जिले में लगातार कार्रवाई हो रही है
पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
बल्देवगढ़ पुलिस ने किया अवैध शराब का लहन नष्ट पूरे सागर जिले में लगातार कार्रवाई हो रही है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा पहुंची जैसीनगर लोगों ने किया भव्य स्वागत1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *थाना बीना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई* *ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11 जिंदा कारतूस सहित 72 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जप्त* बीना। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 21 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब, अवैध हथियार एवं कारतूस के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान लगभग 72 लीटर अवैध शराब, 01 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 72,480 रुपये कीमत का अवैध माल-मशरूका जप्त किया गया है। कार्रवाई में अवैध हथियार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध शराब के मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के मार्गदर्शन में थाना बीना पुलिस द्वारा की गई। *ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में करता था अवैध बिक्री, साथ में रखता था कट्टा-कारतूस* थाना बीना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मुख्तार पिता सुल्तान खां निवासी कालूखेड़ी बीना को अवैध शराब एवं कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से कम कीमत में शराब लाकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करता था। आरोपी के कब्जे से ललितपुर (उ.प्र.) से लाई गई दबंग 28 यू.पी. मेड लिकर मसाला की 13 पाव टेट्रा पैक, कुल मात्रा 2.6 लीटर, कीमत 780 रुपये, 10 जिंदा कारतूस कीमत करीब 5,000 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल कीमत करीब 20,000 रुपये जप्त की गई। इसी कार्रवाई के दौरान अभय पाल पिता कुंदन लाल पाल उम्र 24 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड बीना के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं कुल 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। *अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई — 21 प्रकरण दर्ज* थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान बट्टा उर्फ हिम्मत रजक, सुनील तिवारी, हरिशंकर अहिरवार, रुपेश अहिरवार, आशीष कुमार अहिरवार, मनीष रैकवार, रिक्की कोहली, संतोष अहिरवार, सुजल सिसोदिया, धनीराम अहिरवार, राजकुमार, राशिद खान, राजाबाबू चौहान, प्रीति लोधी, रामअवतार पुरोहित, सत्यम उर्फ प्रशांत शर्मा, योगेश राजपूत, शैलेन्द्र लोधी एवं मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई। अवैध शराब के सभी मामलों में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामदगी के मामलों में धारा 25(1-बी), 27 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *कुल कार्रवाई एवं जप्ती* - कुल प्रकरण – 21 - अवैध शराब – लगभग 72 लीटर - देशी कट्टा – 01 - जिंदा कारतूस – 11 - मोटरसाइकिल – 01 - कुल जप्त माल-मशरूका – लगभग 72,480 रुपये थाना बीना पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री तथा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है। *सराहनीय भूमिका* इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, उप निरीक्षक निशांत भगत, उप निरीक्षक रुपकिशोर जोरम, सहायक उप निरीक्षक धनीराम, सहायक उप निरीक्षक प्रीति थापा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय गौतम, राजेश पटेल, हाकमसिंह, नरेन्द्र, सुनील ठाकुर, युनिस खान, हेमंत तिवारी, गनेशराम भारती, आरक्षक प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दीपसिंह, अजय, बृजेन्द्र सिंह, सूरज शर्मा, संदीप यादव, बाबूलाल, महेश नामदेव, दिनेश राय, महिला आरक्षक रेवती एवं महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।3
- इस बेसहारा मां की दर्द भरी आवाज़ को अनसुना न करें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक उनकी गुहार पहुंचे और अवैध शराब की बिक्री पर सख्त रोक लग सके! शराब ने एक और परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। सागर की इस बेबस महिला का दर्द आपकी आंखें भी नम कर देगा। शराब की लत के कारण इनके पति की जान चली गई। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। 80 साल के बीमार ससुर और 14 साल के मासूम बेटे की जिम्मेदारी इस अकेली महिला पर है, जो खुद गंभीर रूप से बीमार है। रोते हुए और हाथ जोड़कर उनकी प्रशासन से बस एक ही गुहार है कि गांव में शराब की बिक्री तुरंत बंद हो।1
- ग्राम पंचायत बारह के मढ़खेरा टोला की... जहाँ सड़क खुदाई के बाद बनी नहीं, बल्कि दलदल बन गई। हालत ये है कि बीच सड़क पर हरी-हरी घास उग आई है। *🎙️ GAG NEWS LIVE | खास रिपोर्ट* *एंकर - गौसेवक अखलेश गौरझामर* नमस्कार, आप देख रहे हैं GAG NEWS गौरझामर, और मैं हूँ आपके साथ अखिलेश गौरझामर। *ब्रेकिंग न्यूज देवरी विकासखंड से...* गजब ग्राम में गजब हुआ विकास! यहाँ हर घर नल योजना के नाम पर पक्की CC सड़क को ही खोद डाला गया। तस्वीरें आप देखिए ग्राम पंचायत बारह के मढ़खेरा टोला की... जहाँ सड़क खुदाई के बाद बनी नहीं, बल्कि दलदल बन गई। हालत ये है कि बीच सड़क पर हरी-हरी घास उग आई है। *पक्की सड़क खोद कर उपजाऊ बनाने का कारनामा!* ग्रामीणों का कहना है - न जल निकासी है, न आवागमन। कीचड़ और जलजमाव से पूरा रास्ता बंद है। कई महीने बीत गए, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच और जल्द मरम्मत की मांग की है। तो ये था देवरी के बारह से विकास की हकीकत दिखाता हमारा खास रिपोर्ट। आप बने रहिए GAG NEWS के साथ। *संपादक - गौसेवक अखलेश गौरझामर | GAG NEWS Gaurjhamar* #GAGNEWS #Gaurjhamar #grampanchayatbarah #ccsadak #hargharnalkajal🚰 #sagar #deori1
- नरसिंहपुर जिले की जीवनदायनी मां नर्मदा के बरमान घाट में नर्मदा पूजन के साथ चुनरी अर्पण1
- *गौरझामर में कागजों पर परोसा जा रहा कैंसर! खाद्य विभाग की भनक लगते ही भागे दुकानदार, जांच पर उठे सवाल* गौरझामर।* गौरझामर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा किराना एवं मिठाई दुकानों की जांच के लिए पहुंचने पर पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। टीम के आने की भनक लगते ही अधिकांश मिष्ठान भंडार, समोसा-चाट, फुलकी और किराना दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ नियमित जांच एवं गुणवत्ता जांच के उद्देश्य से गौरझामर पहुंचे थे। आरोप है कि हर बार की तरह इस बार भी टीम ने कमलेश किराना एवं सुनील ट्रेडर्स पर दो घंटे तक चाय-नाश्ते में समय बिता कर खानापूर्ति की, इसी बीच सभी दुकानदारों को सूचना मिल गई कि खाद्य विभाग जांच करने आया है। टीम के बाजार में पहुंचते ही इलाके के अधिकांश किराना एवं मिठाई विक्रेताओं ने शटर गिरा दिए, जिसके कारण केवल एक दुकान सुनील किराना की ही जांच हो सकी। जांच के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया, जहां नकली ब्रांड के कुरकुरे और एक्सपायरी डेट की चॉकलेट पाई गई। आरोप है कि अधिकारियों को चाय मिलते ही कुरकुरे, बिस्किट, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मीठा तेल, दाल, बेसन, मैदा जैसी अन्य सामग्री छोड़कर केवल चॉकलेट का सैंपल लिया गया और डिब्बों को जप्त कर जांच के लिए भेज दिया गया। यह नजारा देख नगर के लोग अचंभित रह गए। लोगों में चर्चा है कि आखिर विभाग के आते ही दुकानें बंद क्यों की गईं? क्या खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है? क्या बाजार में मिलावटी सामग्री उपभोक्ताओं को परोसी जा रही है जो कागजों पर कैंसर बनकर बिक रही है? इसका जवाब तो आला अधिकारी और दुकानदार ही दे सकते हैं। जब इस संबंध में सागर से आए हुए अधिकारियों से पत्रकारों द्वारा जानकारी चाही गई तो उन्होंने टालमटोल जवाब देकर पढ़ला झाड़ लिया पूर्ण जानकारी न देकर हुए रफू चक्कर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आला अधिकारी आते हैं और सेवा शुल्क लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं, उन्हें उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ से कोई मतलब नहीं है। जबकि मध्य प्रदेश शासन की मंशा है कि लोगों को स्वास्थ्यवर्धक और शुद्ध सामग्री मिले, पर गौरझामर में जमीनी हकीकत इसके उलट है। ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि व्यापारी दुकान बंद करके भागे हैं, इससे यही साबित होता है कि व्यापारी नकली प्रोडक्ट बेच रहे हैं क्या? जिससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जो भी व्यापारी दुकान बंद कर भागा है, उसकी दुकान खुलवाकर जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर दुकान सील कर बंद की जाए।3
- ललितपुर से सस्ती शराब ला कर बीना में खपाते थे। आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11, जिंदा कारतूस 72, लीटर शराब एक मोटरसाइकल जप्त। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,, बीना। थाना बीना जिला सागर दिनांक 08/0926 *थाना बीना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई* *ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11 जिंदा कारतूस सहित 72 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जप्त* बीना। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 21 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब, अवैध हथियार एवं कारतूस के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान लगभग 72 लीटर अवैध शराब, 01 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 72,480 रुपये कीमत का अवैध माल-मशरूका जप्त किया गया है। कार्रवाई में अवैध हथियार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध शराब के मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के मार्गदर्शन में थाना बीना पुलिस द्वारा की गई। *ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में करता था अवैध बिक्री, साथ में रखता था कट्टा-कारतूस* थाना बीना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मुख्तार पिता सुल्तान खां निवासी कालूखेड़ी बीना को अवैध शराब एवं कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से कम कीमत में शराब लाकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करता था। आरोपी के कब्जे से ललितपुर (उ.प्र.) से लाई गई दबंग 28 यू.पी. मेड लिकर मसाला की 13 पाव टेट्रा पैक, कुल मात्रा 2.6 लीटर, कीमत 780 रुपये, 10 जिंदा कारतूस कीमत करीब 5,000 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल कीमत करीब 20,000 रुपये जप्त की गई। इसी कार्रवाई के दौरान अभय पाल पिता कुंदन लाल पाल उम्र 24 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड बीना के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं कुल 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। *अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई — 21 प्रकरण दर्ज* थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान बट्टा उर्फ हिम्मत रजक, सुनील तिवारी, हरिशंकर अहिरवार, रुपेश अहिरवार, आशीष कुमार अहिरवार, मनीष रैकवार, रिक्की कोहली, संतोष अहिरवार, सुजल सिसोदिया, धनीराम अहिरवार, राजकुमार, राशिद खान, राजाबाबू चौहान, प्रीति लोधी, रामअवतार पुरोहित, सत्यम उर्फ प्रशांत शर्मा, योगेश राजपूत, शैलेन्द्र लोधी एवं मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई। अवैध शराब के सभी मामलों में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामदगी के मामलों में धारा 25(1-बी), 27 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *कुल कार्रवाई एवं जप्ती* - कुल प्रकरण – 21 - अवैध शराब – लगभग 72 लीटर - देशी कट्टा – 01 - जिंदा कारतूस – 11 - मोटरसाइकिल – 01 - कुल जप्त माल-मशरूका – लगभग 72,480 रुपये थाना बीना पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री तथा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है। *सराहनीय भूमिका* इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, उप निरीक्षक निशांत भगत, उप निरीक्षक रुपकिशोर जोरम, सहायक उप निरीक्षक धनीराम, सहायक उप निरीक्षक प्रीति थापा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय गौतम, राजेश पटेल, हाकमसिंह, नरेन्द्र, सुनील ठाकुर, युनिस खान, हेमंत तिवारी, गनेशराम भारती, आरक्षक प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दीपसिंह, अजय, बृजेन्द्र सिंह, सूरज शर्मा, संदीप यादव, बाबूलाल, महेश नामदेव, दिनेश राय, महिला आरक्षक रेवती एवं महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। रिपोर्ट,,, हरिकृष्ण सोनी।1
- बल्देवगढ़ पुलिस ने किया अवैध शराब का लहन नष्ट पूरे सागर जिले में लगातार कार्रवाई हो रही है1