*भारतीय जाटव महासभा* #युवा जागरूकता अभियान – नशा मुक्ति संदेश"नशा छोड़ो, शिक्षा जोड़ो – यही समाज की सच्ची प्रगति का रास्ता है।"प्रिय युवा साथियों,युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि युवा #नशे की लत में पड़ जाते हैं, तो उनका भविष्य, परिवार और समाज तीनों प्रभावित होते हैं। इसलिए आइए, आज हम सभी संकल्प लें कि शराब, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और सभी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे।अपनी ऊर्जा को शिक्षा, रोजगार, खेल, सामाजिक सेवा और संविधान के मूल्यों के लिए समर्पित करें। यही हमारे महापुरुषों का संदेश है और यही समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग है।#हमारा संकल्प: नशा नहीं, शिक्षा चुनेंगे। बुरी संगत नहीं, अच्छे संस्कार अपनाएंगे। अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार युवा बनेंगे।#आइए मिलकर संकल्प लें – "नशामुक्त युवा, शिक्षित युवा, संगठित युवा – यही समाज की असली पहचान है।"#भारतीय जाटव महासभा #संस्थापक/अध्यक्ष: हरनाम सिंह प्रधान
*भारतीय जाटव महासभा* #युवा जागरूकता अभियान – नशा मुक्ति संदेश"नशा छोड़ो, शिक्षा जोड़ो – यही समाज की सच्ची प्रगति का रास्ता है।"प्रिय युवा साथियों,युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि युवा #नशे की लत में पड़ जाते हैं, तो उनका भविष्य, परिवार और समाज तीनों प्रभावित होते हैं। इसलिए आइए, आज हम सभी संकल्प लें कि शराब, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और सभी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे।अपनी ऊर्जा को शिक्षा, रोजगार, खेल, सामाजिक सेवा और संविधान के मूल्यों के लिए समर्पित करें। यही हमारे महापुरुषों का संदेश है और यही समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग है।#हमारा संकल्प: नशा नहीं, शिक्षा चुनेंगे। बुरी संगत नहीं, अच्छे संस्कार अपनाएंगे। अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार युवा बनेंगे।#आइए मिलकर संकल्प लें – "नशामुक्त युवा, शिक्षित युवा, संगठित युवा – यही समाज की असली पहचान है।"#भारतीय जाटव महासभा #संस्थापक/अध्यक्ष: हरनाम सिंह प्रधान
- छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।1
- पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...1
- हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।1
- #अलीगढ़" पुलिस ने "आमजन के "खोये/गिरे" 263 मोबाइल फोन "CEIR पोर्टल" के माध्यम से बरामद किए हैं। SSP नीरज जादौन ने सभी1
- ईट उठाते समय एक महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।1
- हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग हाथरस, मे समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "विद्या सबसे बड़ा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता।" साथ ही विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि अब जिले के विद्यार्थियों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में उनका सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी कोई दूसरा छात्र नहीं, बल्कि सोशल मीडिया है, जो पढ़ाई से ध्यान भटकाता है। उन्होंने मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा अर्जुन की तरह लक्ष्य पर एकाग्र होकर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाकर विद्यार्थी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शुभेंदु गोपाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, बी.एड. एवं टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना में आवेदन के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं है और पात्रता पूरी करने वाला कोई भी अभ्यर्थी इसका लाभ ले सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में योजना की कक्षाएं 1 अगस्त 2026 से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- अयोध्या (रुदौली) अयोध्या के रुदौली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट। मामला रुदौली तहसील क्षेत्र का है। आरोप है कि मानपुर निवासी कथित झोलाछाप डॉक्टर विनोद यादव ने विचाला गांव के रहने वाले मुकेश रावत का बीते सप्ताह हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन गलत तरीके से किया गया, जिसके चलते मुकेश की तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया, तब शुजागंज चौकी पर तैनात सिपाही इंद्रेश यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने मृतक के भाई के साथ चौकी में मारपीट की। इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जब पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो ग्रामीणों और परिजनों ने एंबुलेंस से शव उतारने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल, सीओ रुदौली अरविंद सोनकर और एसडीएम विनोद गुप्ता पहुंचे। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव ने भी हालात संभालने में भूमिका निभाई। मृतक मुकेश अपने पीछे चार छोटे बच्चों, विधवा मां और पत्नी को छोड़ गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि रुदौली क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर आखिर कब कार्रवाई होगी? क्या प्रशासन को जागने के लिए और मौतों का इंतजार है? फिलहाल इन आरोपों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1