संतकबीरनगर- लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर समाजसेवी रोहित पटेल ने निकाली भव्य शोभायात्रा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर समाजसेवी रोहित पटेल के नेतृत्व में बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा डिग्री कॉलेज से शुरू होकर मेहदावल बाईपास तक निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति गीतों और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। शोभायात्रा के समापन पर मेहदावल बाईपास स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाजसेवी रोहित पटेल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रोहित पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी कुर्बानियां और दृढ़ इच्छाशक्ति को देश कभी नहीं भूल सकता। वहीं बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान देकर देश को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
संतकबीरनगर- लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर समाजसेवी रोहित पटेल ने निकाली भव्य शोभायात्रा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर समाजसेवी रोहित पटेल के नेतृत्व में बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा डिग्री कॉलेज से शुरू होकर मेहदावल बाईपास तक निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति गीतों और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। शोभायात्रा के समापन पर मेहदावल बाईपास स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाजसेवी रोहित पटेल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रोहित पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी कुर्बानियां और दृढ़ इच्छाशक्ति को देश कभी नहीं भूल सकता। वहीं बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान देकर देश को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
- सरदार पटेल की जयंती पर विकास चौधरी के अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा सैकड़ों लोगों ने किया शोभायात्रा में सहभागिता मेंहदावल, संतकबीरनगर। भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जनपद हर्षोल्लास से मनाई गई। भव्य शोभायात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर खमरिया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि विकास चौधरी के अगुवाई में निकली शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वृहद स्तर पर वाहनों के काफिले के साथ निकली यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। हर ओर भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस शोभायात्रा की शुरुआत कांटे स्थित विकास चौधरी के आवास से हुई। सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समर्थकों, युवाओं आदि हर वर्ग के लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। इसके बाद विकास चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग वाहन से हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे और वही से पदयात्रा करते हुए विकास चौधरी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मेहदावल बाईपास पहुंची। यहां संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विकास चौधरी ने समर्थकों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विकास चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन एक प्रेरणा है जिन्होंने आजादी के बाद रियासतों का विलय करवाया और देश को एक सूत्र में पिरोकर आजाद भारत की नींव रखी। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान देश कभी भूल नही सकता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता के भाव को हर किसी को आत्मसात करना चाहिए।। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और विकास का संदेश दिया गया। सरदार पटेल हमारे समाज के लिए भी हमेशा प्रेरणास्रोत रहे है।4
- संतकबीरनगर- लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर समाजसेवी रोहित पटेल ने निकाली भव्य शोभायात्रा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर समाजसेवी रोहित पटेल के नेतृत्व में बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा डिग्री कॉलेज से शुरू होकर मेहदावल बाईपास तक निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति गीतों और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। शोभायात्रा के समापन पर मेहदावल बाईपास स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाजसेवी रोहित पटेल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रोहित पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी कुर्बानियां और दृढ़ इच्छाशक्ति को देश कभी नहीं भूल सकता। वहीं बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान देकर देश को एक नई दिशा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- ऊंची चारदीवारी और पहरेदार भी नहीं रोक पाए, फिल्मी अंदाज में कर दिया यह काम, नेपाल पुलिस हैरान, भारत -नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट? Note : Vairlvideo #reelsvideo #vairlpost #NewsUpdate #Maharajganj #police #ANNEWS #reelsviral #reelsviralシ #reelsfacebook #nepal #dolpda #District #jail #PoliceAction #POLICE ऊंची चारदीवारी और पहरेदार भी नहीं रोक पाए, फिल्मी अंदाज में कर दिया यह काम, नेपाल पुलिस हैरान, भारत -नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट? Note : Vairlvideo #reelsvideo #vairlpost #NewsUpdate #Maharajganj #police #ANNEWS #reelsviral #reelsviralシ #reelsfacebook #nepal #dolpda #District #jail #PoliceAction #POLICE1
- सरदार पटेल संस्थान, उसका कला में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष की 151वीं जयंती संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंधक श्यामलाल चौधरी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प संतकबीरनगर। लौह पुरुष एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को सरदार पटेल संस्थान, उसका कला, खलीलाबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार पटेल संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंधक श्यामलाल चौधरी ने की।इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।सरदार पटेल संस्थान एवं पटेल समाज द्वारा पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से लगातार 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई जाती रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी संस्थान परिसर में भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में रोहित पटेल, साहुल चौधरी, मंटू पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, चौधरी स्वीट्स के प्रोपराइटर एवं ग्राम प्रधान दलेलगंज रविंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के महान प्रतीक हैं। स्वतंत्र भारत में रियासतों के एकीकरण तथा राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके विचार आज भी देश को एकजुट रखने और समाज में आपसी सौहार्द स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। संस्थान परिसर में आयोजित यह जयंती समारोह श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रप्रेम के वातावरण में संपन्न हुआ।सरदार पटेल संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंधक श्यामलाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।1
- महराजगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन! बिना हेलमेट निकले तो कोतवाली पहुंचीं बाइकें, परिसर में लगी कतार! महराजगंज। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शहर में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों को रोककर कोतवाली पहुंचाया गया, जिससे परिसर में मोटरसाइकिलों की लंबी कतार लग गई। अभियान के दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ बाइक सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस का साफ संदेश—हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें! पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के जरिए स्पष्ट किया गया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। आपकी सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी। घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें। क्या बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जरूरी है? कमेंट में बताएं।1
- पोल से टकराकर दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर; गोरखपुर रेफर घघसरा/गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र स्थित घघसरा में शनिवार को पोल से टकराने के कारण हुए हादसे में दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान घघसरा निवासी दीपक (20) पुत्र सुरेंद्र और जगदीश (18) पुत्र हनुमान के रूप में हुई है। हादसे में दीपक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि जगदीश को मामूली चोटें लगीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में तैनात चिकित्सक डॉ. राजन यादव ने जांच के बाद दीपक की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से गोरखपुर भेजा गया। वहीं, दूसरे घायल जगदीश की चोटें गंभीर नहीं बताई गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने घटनाक्रम के संबंध में जानकारी जुटाई।2
- अर्नब की आफत से खेतों में बिछी धान की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी,किसानों ने सर्वे कराकर मुआवजे की उठाई मांग सिद्धार्थनगर जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर किसानों पर कहर बनकर टूटा है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई लगातार बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बांसी, इटवा, शोहरतगढ़, डुमरियागंज और नौगढ़ तहसील क्षेत्रों में धान की तैयार फसल खेतों में जमीन पर बिछ गई है। कई स्थानों पर दो से ढाई फीट तक पानी भरने से फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। कटाई से महज 10 दिन पहले आई इस प्राकृतिक आफत ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों के मुताबिक इस बार धान की पैदावार अच्छी हुई थी और फसल कटने के लिए तैयार थी। तेज हवाओं के कारण धान की बालियां टूटकर बिखर गईं, जबकि लगातार बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। जमीन पर गिरी फसल पानी में डूबने से उसके सड़ने का खतरा बना हुआ है। बांसी क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी किसान रामनरायन चौधरी, सोनू यादव और पुन्नवासी ने बताया कि खेती के लिए कर्ज लेकर खाद और बीज खरीदा था। अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सारी मेहनत बर्बाद कर दी। अब लागत निकालना भी मुश्किल नजर आ रहा है। फसल को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए किसान जल्द से जल्द कटाई कराने की कोशिश में जुटे हैं। इसके चलते हार्वेस्टर की मांग अचानक बढ़ गई है और मशीनों के लिए लंबी कतार लग रही है। किसानों के अनुसार पहले हार्वेस्टर का किराया 1200 रुपये प्रति घंटे था, जो अब बढ़कर 2200 से 2400 रुपये प्रति घंटे तक पहुंच गया है। इससे पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल राजस्व विभाग की टीम गांवों में भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा खेतों में गिरी फसल की कटाई के लिए सरकारी दर पर हार्वेस्टर उपलब्ध कराया जाए। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन की ओर से राहत नहीं मिली तो उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, अगली फसल की बुआई भी प्रभावित हो सकती है।1
- श्रीमद्भागवत कथा में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पूतनावध और गोवर्धन पूजा का प्रसंग घघसरा/गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा स्थित सिद्धि विनायक मैरेज हॉल में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालु भक्तिभाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही पूतनावध और गोवर्धन पूजा की मनमोहक कथा का वर्णन किया गया। कथा व्यास आचार्य पं. श्री शरद मणि त्रिपाठी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। वहीं पूतनावध और गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा चार धाम की पवित्र यात्रा के उपरांत आयोजित की जा रही है। कथा का शुभारंभ 26 अक्टूबर 2026 को कलश यात्रा के साथ हुआ था। यजमान श्रीमती ममता त्रिपाठी एवं श्री दिनेश त्रिपाठी हैं। संस्कृत वाचक आचार्य पं. श्री हरिप्रपन्न त्रिपाठी जी महाराज तथा पूज्य आचार्य पं. श्री पद्मनाभ मणि त्रिपाठी जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। कथा का समापन एवं पूर्णाहुति हवन 3 नवंबर 2026, मंगलवार को होगा। इसके उपरांत सिद्धि विनायक मैरेज हॉल, नगर पंचायत घघसरा में सायं 6 बजे से प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आशीष त्रिपाठी, आदर्श त्रिपाठी उर्फ मन्नी सहित समस्त त्रिपाठी परिवार एवं मित्रगण ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की।4