logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला चोर धराई, दो यात्रियों के पैसे उड़ाए, पकड़े जाने पर यात्रियों ने किए हाथ-मुक्के ग्वालियर से गुना होते हुए इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक महिला चोर को यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि महिला ने पहले एक यात्री के 5000 रुपये चुराए, फिर दूसरे यात्री के 700 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी बार चोरी करते पकड़े जाने पर गुस्साए यात्रियों ने महिला की पिटाई कर दी। कैसे पकड़ी गई महिला जानकारी के अनुसार घटना रात्रि में ग्वालियर-गुना के बीच की है। जनरल कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री पर अन्य यात्रियों को शक हुआ। इसी दौरान उसने पहले एक पुरुष यात्री की जेब से 5000 रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद जब वह दूसरे यात्री की जेब से 700 रुपये चुराने लगी तो यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। चले हाथ-मुक्के, मची अफरा-तफरी रंगे हाथ पकड़े जाने पर कोच में हंगामा मच गया। गुस्साए यात्रियों ने महिला चोर की हाथ-मुक्कों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के यात्री भी जमा हो गए। किसी ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। ट्रेन में किसी भी आरोपी के साथ मारपीट करना कानूनी अपराध है। ऐसी स्थिति में यात्री आरोपी को पकड़कर तुरंत रेल पुलिस के हवाले करें।।

1 hr ago
user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला चोर धराई, दो यात्रियों के पैसे उड़ाए, पकड़े जाने पर यात्रियों ने किए हाथ-मुक्के ग्वालियर से गुना होते हुए इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एक महिला चोर को यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि महिला ने पहले एक यात्री के 5000 रुपये चुराए, फिर दूसरे यात्री के 700 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी बार चोरी करते पकड़े जाने

पर गुस्साए यात्रियों ने महिला की पिटाई कर दी। कैसे पकड़ी गई महिला जानकारी के अनुसार घटना रात्रि में ग्वालियर-गुना के बीच की है। जनरल कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री पर अन्य यात्रियों को शक हुआ। इसी दौरान उसने पहले एक पुरुष यात्री की जेब से 5000 रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद जब वह दूसरे यात्री की जेब से 700 रुपये चुराने लगी तो यात्री ने उसका

हाथ पकड़ लिया। चले हाथ-मुक्के, मची अफरा-तफरी रंगे हाथ पकड़े जाने पर कोच में हंगामा मच गया। गुस्साए यात्रियों ने महिला चोर की हाथ-मुक्कों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के यात्री भी जमा हो गए। किसी ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। ट्रेन में किसी भी आरोपी के साथ मारपीट करना कानूनी अपराध है। ऐसी स्थिति में यात्री आरोपी को पकड़कर तुरंत रेल पुलिस के हवाले करें।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शादी के 20 दिन बाद ही नवविवाहित ने लगाई फांसी, दबंगों की धमकी से था दहशत में सेमरिया के बरौंव गांव में दिल दहलाने वाली घटना शादी को अभी 20 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि पुरानी रंजिश में एक युवक को जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी कल का सूरज तुम नहीं देखोगे इस धमकी से डरे युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। जबकि मृतक को शनिवार को सूरत वापस नौकरी पर जाना था।।
    1
    शादी के 20 दिन बाद ही नवविवाहित ने लगाई फांसी, दबंगों की धमकी से था दहशत में
सेमरिया के बरौंव गांव में दिल दहलाने वाली घटना  
शादी को अभी 20 दिन भी पूरे नहीं हुए थे कि पुरानी रंजिश में एक युवक को जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी 
कल का सूरज तुम नहीं देखोगे
इस धमकी से डरे युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। जबकि मृतक को शनिवार को सूरत वापस नौकरी पर जाना था।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: होटल रतन रॉयल में कोर कमेटी बैठक और प्रशिक्षण वर्ग आयोजित दतिया। शहर के होटल रतन रॉयल में शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। बैठक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई, जिसमें संगठन को और मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दतिया के प्रभारी मंत्री इंदल सिंह कंसाना, विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी नजर आया।
    1
    दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: होटल रतन रॉयल में कोर कमेटी बैठक और प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
दतिया। शहर के होटल रतन रॉयल में शनिवार को भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। बैठक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई, जिसमें संगठन को और मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दतिया के प्रभारी मंत्री इंदल सिंह कंसाना, विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी नजर आया।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो.... पुलिस ने बहुत मदद की..... शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया। युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो.... पुलिस ने बहुत मदद की.....
    1
    शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया।
युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो....
पुलिस ने बहुत मदद की.....
शिवपुरी-कोतवाली क्षेत्र में युवती महक व उसकी तीन माह की बच्ची आरोही का अपरहण करने बाले आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवती व उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया।
युवती महक का कहना है की दबाब में बनाया था वीडियो....
पुलिस ने बहुत मदद की.....
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भांडेर के सिविल न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। लोक अदालत में मकान टैक्स, महिला संबंधी प्रकरण, चेक बाउंस, मारपीट सहित अन्य लंबित मामलों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों का निपटारा किया। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड दीक्षा तनेजा अग्निहोत्री ने 50 प्रकरणों का निराकरण किया। वहीं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण बुखारिया ने 70 तथा प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगनी भट्ट ने 04 मामलों का निपटारा किया। इस तरह कुल 124 लंबित प्रकरणों का निराकरण कर पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया। आयोजन से न्यायालयीन मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।
    1
    भांडेर के सिविल न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। लोक अदालत में मकान टैक्स, महिला संबंधी प्रकरण, चेक बाउंस, मारपीट सहित अन्य लंबित मामलों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत के दौरान विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने लंबित प्रकरणों का निपटारा किया। प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड दीक्षा तनेजा अग्निहोत्री ने 50 प्रकरणों का निराकरण किया। वहीं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण बुखारिया ने 70 तथा प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवांगनी भट्ट ने 04 मामलों का निपटारा किया। इस तरह कुल 124 लंबित प्रकरणों का निराकरण कर पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया। आयोजन से न्यायालयीन मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सेवड़ा अनुभाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट सेवड़ा अनुभाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट
    1
    सेवड़ा अनुभाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट
सेवड़ा अनुभाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट
    user_Sanjeev Richhariya
    Sanjeev Richhariya
    Court reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से हो रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, ₹4.61 लाख की शराब और वाहन जब्त अतरेटा थाना पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए दो तस्कर, भारी मात्रा में शराब बरामद, भेजे गए जेल दतिया जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से शराब की खेप ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अतरेटा पुलिस की इस कार्रवाई में करीब ₹4 लाख 61 हजार 160 कीमत की अवैध शराब और वाहन जब्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 09 मई 2026 को थाना प्रभारी अतरेटा उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और खमरोली तिराहा स्थित चिताई मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन से 05 पेटी लाल प्लेन मदिरा, 07 पेटी सफेद मदिरा और 04 पेटी बीयर सहित कुल 146 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹61,160 बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में उपयोग की जा रही सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत ₹4,61,160 रही। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों विकास पुत्र जसवंत सिंह लोधी एवं सतेंद्र पुत्र अजब सिंह लोधी, निवासी ग्राम रावपुरा थाना गोरमी जिला भिंड को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला उप जेल सेवड़ा भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत, ओर उनकी टीम की कार्यवाही।
    1
    दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से हो रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, ₹4.61 लाख की शराब और वाहन जब्त
अतरेटा थाना पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए दो तस्कर, भारी मात्रा में शराब बरामद, भेजे गए जेल
दतिया जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से शराब की खेप ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अतरेटा पुलिस की इस कार्रवाई में करीब ₹4 लाख 61 हजार 160 कीमत की अवैध शराब और वाहन जब्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 09 मई 2026 को थाना प्रभारी अतरेटा उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और खमरोली तिराहा स्थित चिताई मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।
इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन से 05 पेटी लाल प्लेन मदिरा, 07 पेटी सफेद मदिरा और 04 पेटी बीयर सहित कुल 146 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹61,160 बताई गई है।
इसके अलावा शराब परिवहन में उपयोग की जा रही सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका की कीमत ₹4,61,160 रही।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों विकास पुत्र जसवंत सिंह लोधी एवं सतेंद्र पुत्र अजब सिंह लोधी, निवासी ग्राम रावपुरा थाना गोरमी जिला भिंड को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला उप जेल सेवड़ा भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत, ओर उनकी टीम की कार्यवाही।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तालबेट हाईवे पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड टार फटने से बेकाबू हुई लोडिंग गाड़ी, सामने से आ रही गाड़ी से टकराकर पलटी,हादसे में कोई जनहानि नहीं, चालक सुरक्षित तालबेट के पास हाईवे रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरलोड माल से भरी एक लोडिंग गाड़ी का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दूसरी लोडिंग गाड़ी से टकराकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, हाईवे से गुजर रही लोडिंग गाड़ी में भारी मात्रा में माल भरा हुआ था। इसी दौरान अचानक गाड़ी का आगे का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित लोडिंग गाड़ी सामने से आ रही दूसरी लोडिंग वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक और अन्य लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया।
    1
    तालबेट हाईवे पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड टार फटने से बेकाबू हुई लोडिंग गाड़ी, सामने से आ रही गाड़ी से टकराकर पलटी,हादसे में कोई जनहानि नहीं, चालक सुरक्षित
तालबेट के पास हाईवे रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरलोड माल से भरी एक लोडिंग गाड़ी का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही दूसरी लोडिंग गाड़ी से टकराकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, हाईवे से गुजर रही लोडिंग गाड़ी में भारी मात्रा में माल भरा हुआ था। इसी दौरान अचानक गाड़ी का आगे का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
अनियंत्रित लोडिंग गाड़ी सामने से आ रही दूसरी लोडिंग वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक और अन्य लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सड़क पर डीजे वाहन हुआ खड़ा, उसमें अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप एक ही दिन में दो स्थानों पर आग की घटना, धरमपुरी -खलघाट-मनावर रोड़ पर्ल मैरिज गार्डन के सामने डीजे वाहन में लगी भीषण आग सूचना ही पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल मौके पर पहुंचे और दमकल वाहन को सूचना कर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा हैं कि डीजे खलघाट के ओर से आकर सड़क किनारे खड़ा ही हुआ था कि अचानक उसमें भीषण आग लग गई और देखते ही देखते डीजे धू-धू कर जलने लगा, आग लगने का कारण डीजे में शॉट सर्किट बताया जा रह हैं... वही सीएम राइज स्कूल के समीप बिजली पोल के केबल में लगी आग,नागरिकों ने बिजली विभाग को फोन कर दी सूचना कर बिजली करवाई बंद..ओर आग पर मिट्टी पानी डालकर पाया गया काबू।।
    2
    सड़क पर डीजे वाहन हुआ खड़ा, उसमें अचानक लगी भीषण आग, मचा हड़कंप 
एक ही दिन में दो स्थानों पर आग की घटना,
धरमपुरी -खलघाट-मनावर रोड़ पर्ल मैरिज गार्डन के सामने डीजे वाहन में लगी भीषण आग सूचना ही पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल मौके पर पहुंचे और दमकल वाहन को सूचना कर आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा हैं कि डीजे खलघाट के ओर से आकर सड़क किनारे खड़ा ही हुआ था कि अचानक उसमें भीषण आग लग गई और देखते ही देखते डीजे धू-धू कर जलने लगा, आग लगने का कारण डीजे में शॉट सर्किट बताया जा रह हैं...
वही सीएम राइज स्कूल के समीप बिजली पोल के केबल में लगी आग,नागरिकों ने बिजली विभाग को फोन कर दी सूचना कर बिजली करवाई बंद..ओर आग पर मिट्टी पानी डालकर पाया गया काबू।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.