logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेठा घाट पर ट्राले में भीषण आग बैतूल भोपाल रोड पर बरेठा घाट पर ट्राला पलटा ट्राले में लगी भीषण आग बैतूल सहित आसपास से दमकल वाहनों को भेजा गया घटनास्थल पहुंचने से पहले ही ट्राला जलकर राख

22 hrs ago
user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
Journalist Betul, Madhya Pradesh•
22 hrs ago

बरेठा घाट पर ट्राले में भीषण आग बैतूल भोपाल रोड पर बरेठा घाट पर ट्राला पलटा ट्राले में लगी भीषण आग बैतूल सहित आसपास से दमकल वाहनों को भेजा गया घटनास्थल पहुंचने से पहले ही ट्राला जलकर राख

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल और डीजल गैस खत्म होने की अफवाहों के बीच आठनेर मुख्यालय के पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोग लाईन में लगकर पेट्रोल और डीजल भारी मात्रा में इकठ्ठा करते नज़र आ रहे है। वहीं सातनेर के पेट्रोल पंप पर अचानक डीजल खत्म होने से मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ लग गई फिलहाल पेट्रोल पंप संचालक से हुई बात पर उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल का कोई सारटेज नहीं है थोड़ी बहुत परेशानी परिवहन में हो रही है जल्द ही डीजल के टेकर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
    1
    इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल और डीजल गैस खत्म होने की अफवाहों के बीच आठनेर मुख्यालय के पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोग लाईन में लगकर पेट्रोल और डीजल भारी मात्रा में इकठ्ठा करते नज़र आ रहे है।  वहीं सातनेर के पेट्रोल पंप पर अचानक डीजल खत्म होने से मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ लग गई फिलहाल पेट्रोल पंप संचालक से हुई बात पर उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल का कोई सारटेज नहीं है थोड़ी बहुत परेशानी परिवहन में हो रही है जल्द ही डीजल के टेकर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बैतूल पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 09.01.2026 को फरियादिया द्वारा थाना मुलताई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.12.2025 को मुलताई मेले में आरोपी लतीफ द्वारा उसकी जबरदस्ती फोटो खींची गई एवं फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके पश्चात दिनांक 07.01.2026 को जब फरियादिया खेत की ओर जा रही थी, तब आरोपी के साथियों राजेश एवं मोठू द्वारा उसे रास्ते में रोककर जबरन फोन पर आरोपी लतीफ से बात कराई गई, जहां आरोपी ने उसे रात में घर आने के लिए धमकाया तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। 🔹फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 75(2), 78(2), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*पुलिस कार्यवाही का विवरण* घटना के पश्चात से ही आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलते रहे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा प्रत्येक *आरोपी पर ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया था* । थाना मुलताई पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों की तलाश जारी रखी गई। दिनांक 26.03.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी लतिप उर्फ ललित पिता लखन बिहरे (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम कोंढर तीन माह बाद अपने घर आया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोंढर में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। 🔹आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 🔹 *आरोपी का नाम* *लतिप उर्फ ललित पिता लखन बिहरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोंढर* *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र, विवेक चौरे, प्रिंस, सेवाराम, सुभाष, कमलेश तथा साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र, बलराम, राजेन्द्र एवं पंकज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, महिला एवं बाल अपराध अथवा धमकी से संबंधित घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 🔹उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान जारी रहेगा।
    1
    बैतूल पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करते हुए नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
🔹 *घटना का विवरण* 
दिनांक 09.01.2026 को फरियादिया द्वारा थाना मुलताई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.12.2025 को मुलताई मेले में आरोपी लतीफ द्वारा उसकी जबरदस्ती फोटो खींची गई एवं फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके पश्चात दिनांक 07.01.2026 को जब फरियादिया खेत की ओर जा रही थी, तब आरोपी के साथियों राजेश एवं मोठू द्वारा उसे रास्ते में रोककर जबरन फोन पर आरोपी लतीफ से बात कराई गई, जहां आरोपी ने उसे रात में घर आने के लिए धमकाया तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।
🔹फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 75(2), 78(2), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*पुलिस कार्यवाही का विवरण* 
घटना के पश्चात से ही आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदलते रहे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा प्रत्येक *आरोपी पर ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया था* ।
थाना मुलताई पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों की तलाश जारी रखी गई।
दिनांक 26.03.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी लतिप उर्फ ललित पिता लखन बिहरे (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम कोंढर तीन माह बाद अपने घर आया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोंढर में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई।
🔹आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
🔹 *आरोपी का नाम* 
*लतिप उर्फ ललित पिता लखन बिहरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोंढर* 
*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र, विवेक चौरे, प्रिंस, सेवाराम, सुभाष, कमलेश तथा साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र, बलराम, राजेन्द्र एवं पंकज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, महिला एवं बाल अपराध अथवा धमकी से संबंधित घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
🔹उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान जारी रहेगा।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ब्रेकिंग बैतूल बैतूल - बरेठा घाट पर पलटा ट्रक राजस्थान ढाबा के पास हुआ हादसा ट्रक और माल में लगी भीषण आग शाहपुर पुलिस दमकल पहुंची मौके पर
    1
    ब्रेकिंग बैतूल 
बैतूल - बरेठा घाट पर पलटा ट्रक 
राजस्थान ढाबा के पास हुआ हादसा 
ट्रक और माल में लगी भीषण आग 
शाहपुर पुलिस दमकल पहुंची मौके पर
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सिवनी मालवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार सिवनी मालवा थाने में लोकायुक्त टीम ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिवनी मालवा में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश परते को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई। क्या है पूरा मामला आवेदक रेवाराम प्रजापति, निवासी सतवासा (तहसील सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम) का अपने रिश्तेदार से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इस मामले को खत्म करने के एवज में प्रधान आरक्षक राजेश परते ने आवेदक से 10,000 रूपये की रिश्वत की मांग की और लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत के बाद कार्रवाई परेशान होकर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त दुर्गेश राठौर, भोपाल से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 26 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। ऐसे पकड़ा गया आरोपी लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपी प्रधान आरक्षक को 2200 की रिश्वत लेते हुए थाना परिसर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले सहित लोकायुक्त की टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
    1
    सिवनी मालवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
सिवनी मालवा थाने में लोकायुक्त टीम ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिवनी मालवा में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश परते को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
क्या है पूरा मामला
आवेदक रेवाराम प्रजापति, निवासी सतवासा (तहसील सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम) का अपने रिश्तेदार से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इस मामले को खत्म करने के एवज में प्रधान आरक्षक राजेश परते ने आवेदक से 10,000 रूपये की रिश्वत की मांग की और लगातार दबाव बना रहा था।
शिकायत के बाद कार्रवाई
परेशान होकर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त दुर्गेश राठौर, भोपाल से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 26 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपी प्रधान आरक्षक को 2200 की रिश्वत लेते हुए थाना परिसर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले सहित लोकायुक्त की टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | Junnardeo Express 🚨 छिंदवाड़ा जिले में सिमरिया हनुमान मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई। 💥 हादसे में भारी जनहानि की आशंका प्रारंभिक जानकारी में इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अलग-अलग सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 11 से लेकर 25 तक बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 🚑 30 से अधिक लोग घायल हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कई गंभीर घायलों को नागपुर और छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। 🚌 कहां जा रही थी बस? बताया जा रहा है कि बस छिंदवाड़ा से भंडारकुंड/नागपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री भंडारकुंड, करेर और ग्वारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ⚠️ इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 📌 अपडेट जारी… प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की आधिकारिक सूची जारी की जानी बाकी है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति मिले 📲 हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — Junnardeo Express
    3
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | Junnardeo Express 🚨
छिंदवाड़ा जिले में सिमरिया हनुमान मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई।
💥 हादसे में भारी जनहानि की आशंका
प्रारंभिक जानकारी में इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अलग-अलग सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 11 से लेकर 25 तक बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
🚑 30 से अधिक लोग घायल
हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कई गंभीर घायलों को नागपुर और छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।
🚌 कहां जा रही थी बस?
बताया जा रहा है कि बस छिंदवाड़ा से भंडारकुंड/नागपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री भंडारकुंड, करेर और ग्वारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
⚠️ इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
📌 अपडेट जारी…
प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की आधिकारिक सूची जारी की जानी बाकी है।
🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की शक्ति मिले
📲 हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — Junnardeo Express
    user_Junnardeo express
    Junnardeo express
    Paint Shop जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Umreth, Chhindwara•
    9 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बैतूल जिले के बरेठा घाट में एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ खल्ली से भरा ट्रक पलटने के बाद अचानक आग की चपेट में आ गया,घटना में ट्रक का केबिन,टायर और इंजन पूरी तरह जल गया राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि यह ट्रक महाराष्ट्र से राजस्थान की ओर जा रहा था, जैसे ही बरेठा घाट की चढ़ाई पर पहुंचा अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। चालक ने ट्रक को संभालने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क पर पलट गया, इसी दौरान फ्यूल पाइप फट जाने से चिंगारी निकलते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे के समय ट्रक में चालक शिवनाथ निवासी नागौर, राजस्थान अकेला मौजूद था उसने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का केबिन, टायर और इंजन पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं शाहपुर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल मोके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    2
    बैतूल जिले के बरेठा घाट में एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ खल्ली से भरा ट्रक पलटने के बाद अचानक आग की चपेट में आ गया,घटना में ट्रक का केबिन,टायर और इंजन पूरी तरह जल गया राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक महाराष्ट्र से राजस्थान की ओर जा रहा था, जैसे ही बरेठा घाट की चढ़ाई पर पहुंचा अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। 
चालक ने ट्रक को संभालने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क पर पलट गया, इसी दौरान फ्यूल पाइप फट जाने से चिंगारी निकलते ही  ट्रक में आग लग गई।
हादसे के समय ट्रक में चालक शिवनाथ निवासी नागौर, राजस्थान अकेला मौजूद था उसने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का केबिन, टायर और इंजन पूरी तरह जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं शाहपुर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल मोके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सिवनी मालवा नगर पालिका का 100.93 करोड़ का बजट पेश, बिना नए कर के विकास पर जोर सिवनी मालवा में गुरुवार शाम नगर पालिका परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नपा अध्यक्ष रितेश जैन की मौजूदगी में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके एवं लेखापाल महेंद्र सिंह परिहार ने कुल 100 करोड़ 93 लाख 15 हजार रुपए का बजट प्रस्तुत किया। बैठक में नपा उपाध्यक्ष स्वाति गौर सहित सभी पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बजट पेश होने के दौरान विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं और शहर की भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि यह बजट पूरी तरह आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि नगरवासियों पर किसी भी प्रकार का नया कर नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। बजट की मुख्य बातें जल एवं स्वच्छता • SBM 2.0 के तहत कंदेली नदी के गंदे पानी को शहर से बाहर रिसाइक्लिंग की योजना (टेंडर प्रक्रिया में) • अमृत 2.0 योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार और दो नई पानी की टंकियां • 5 करोड़ से आधुनिक डीलक्स शौचालय निर्माण • प्लास्टिक मुक्त और कचरा मुक्त शहर अभियान अधोसंरचना विकास • मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत सड़क, नाली, पुलिया और भवन निर्माण • बायपास से बायपास तक सड़क, डिवाइडर और नाली का उन्नयन (MPRDC सहयोग से) • वार्डों में न्यूनतम 10 लाख के विकास कार्य सौंदर्यकरण एवं सार्वजनिक सुविधाएं • कंदेली नदी का सौंदर्यकरण और विस्तार • शहर में पार्क, चौपाटी (50 लाख) और पार्किंग (3.5 करोड़) निर्माण • ऑडिटोरियम निर्माण (4.40 करोड़) • विद्युत व्यवस्था एवं लाइटिंग से सौंदर्यीकरण सामाजिक एवं सामुदायिक विकास • पुराने स्कूल भवनों पर इनडोर/आउटडोर स्टेडियम, पार्क, आंगनवाड़ी और जिम • मंगल भवन, सामुदायिक भवन और गीता भवन निर्माण • अनुसूचित जनजाति परियोजना के तहत 1 करोड़ के कार्य हरित ऊर्जा एवं तकनीक • सोलर पैनल स्थापना • आईटी सेंटर का नवीनीकरण आवश्यक सेवाएं • नई फायर ब्रिगेड और शव वाहन की खरीद • स्वच्छता के लिए आधुनिक मशीनें और कचरा प्रबंधन व्यवस्था • दमाड़िया में कचरा प्रोसेसिंग प्लांट अन्य प्रमुख योजनाएं • गौशाला निर्माण • सब्जी-फल मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स • खेल मैदान और व्यायामशाला (50 लाख) खास बात • नगर पालिका ने बिना किसी नए टैक्स के विकास कार्यों पर जोर दिया है • स्वयं के राजस्व का 50% हिस्सा शहरी गरीबों के लिए मूलभूत सेवाओं पर खर्च किया जाएगा • शहर की स्वच्छता रैंकिंग (3 स्टार) सुधारने के लिए नई व्यवस्था लागू होगी
    1
    सिवनी मालवा नगर पालिका का 100.93 करोड़ का बजट पेश, बिना नए कर के विकास पर जोर
सिवनी मालवा में गुरुवार शाम नगर पालिका परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नपा अध्यक्ष रितेश जैन की मौजूदगी में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके एवं लेखापाल महेंद्र सिंह परिहार ने कुल 100 करोड़ 93 लाख 15 हजार रुपए का बजट प्रस्तुत किया।
बैठक में नपा उपाध्यक्ष स्वाति गौर सहित सभी पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बजट पेश होने के दौरान विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं और शहर की भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि यह बजट पूरी तरह आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि नगरवासियों पर किसी भी प्रकार का नया कर नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी।
बजट की मुख्य बातें
जल एवं स्वच्छता
•  SBM 2.0 के तहत कंदेली नदी के गंदे पानी को शहर से बाहर रिसाइक्लिंग की योजना (टेंडर प्रक्रिया में) 
•  अमृत 2.0 योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार और दो नई पानी की टंकियां 
•  5 करोड़ से आधुनिक डीलक्स शौचालय निर्माण 
•  प्लास्टिक मुक्त और कचरा मुक्त शहर अभियान 
अधोसंरचना विकास
•  मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत सड़क, नाली, पुलिया और भवन निर्माण 
•  बायपास से बायपास तक सड़क, डिवाइडर और नाली का उन्नयन (MPRDC सहयोग से) 
•  वार्डों में न्यूनतम 10 लाख के विकास कार्य 
सौंदर्यकरण एवं सार्वजनिक सुविधाएं
•  कंदेली नदी का सौंदर्यकरण और विस्तार 
•  शहर में पार्क, चौपाटी (50 लाख) और पार्किंग (3.5 करोड़) निर्माण 
•  ऑडिटोरियम निर्माण (4.40 करोड़) 
•  विद्युत व्यवस्था एवं लाइटिंग से सौंदर्यीकरण 
सामाजिक एवं सामुदायिक विकास
•  पुराने स्कूल भवनों पर इनडोर/आउटडोर स्टेडियम, पार्क, आंगनवाड़ी और जिम 
•  मंगल भवन, सामुदायिक भवन और गीता भवन निर्माण 
•  अनुसूचित जनजाति परियोजना के तहत 1 करोड़ के कार्य 
हरित ऊर्जा एवं तकनीक
•  सोलर पैनल स्थापना 
•  आईटी सेंटर का नवीनीकरण 
आवश्यक सेवाएं
•  नई फायर ब्रिगेड और शव वाहन की खरीद 
•  स्वच्छता के लिए आधुनिक मशीनें और कचरा प्रबंधन व्यवस्था 
•  दमाड़िया में कचरा प्रोसेसिंग प्लांट 
अन्य प्रमुख योजनाएं
•  गौशाला निर्माण 
•  सब्जी-फल मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 
•  खेल मैदान और व्यायामशाला (50 लाख) 
खास बात
•  नगर पालिका ने बिना किसी नए टैक्स के विकास कार्यों पर जोर दिया है 
•  स्वयं के राजस्व का 50% हिस्सा शहरी गरीबों के लिए मूलभूत सेवाओं पर खर्च किया जाएगा 
•  शहर की स्वच्छता रैंकिंग (3 स्टार) सुधारने के लिए नई व्यवस्था लागू होगी
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.