logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दक्ष दम्पति ने कांवरियों की सेवा में लगाया सेवा शिविर, फल व दवाइयां वितरित नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नहटौर । चांदपुर चुंगी के निकट स्थित दक्ष हॉस्पिटल पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दक्ष दम्पति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोले भक्तों को फल, चाय व आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। दक्ष हॉस्पिटल के एमडी डॉ. ए.के. दक्ष, उनकी धर्मपत्नी डॉ. मनीषा दक्ष, माता फूलवती देवी व पुत्री गोल्डिका दक्ष स्वयं श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। शिविर में कांवड़ियों के विश्राम की व्यवस्था के साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा से प्रसन्न शिवभक्त दम्पति को आशीर्वाद दे रहे हैं। शिविर में प्रशांत कुमार, पंकज प्रजापति, पवन सैनी, मयंक सैनी, इशांत सैनी, राहुल सैनी, विकुल, राजीव कुमार, अलका सहित कई सेवादार सहयोग कर रहे हैं।

5 hrs ago
user_Pankaj Daksh
Pankaj Daksh
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

दक्ष दम्पति ने कांवरियों की सेवा में लगाया सेवा शिविर, फल व दवाइयां वितरित नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नहटौर । चांदपुर चुंगी के निकट स्थित दक्ष हॉस्पिटल पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दक्ष दम्पति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोले भक्तों को फल, चाय व आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। दक्ष हॉस्पिटल के एमडी डॉ. ए.के. दक्ष, उनकी धर्मपत्नी डॉ. मनीषा दक्ष, माता फूलवती देवी व पुत्री गोल्डिका दक्ष स्वयं श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। शिविर में कांवड़ियों के विश्राम की व्यवस्था के साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा से प्रसन्न शिवभक्त दम्पति को आशीर्वाद दे रहे हैं। शिविर में प्रशांत कुमार, पंकज प्रजापति, पवन सैनी, मयंक सैनी, इशांत सैनी, राहुल सैनी, विकुल, राजीव कुमार, अलका सहित कई सेवादार सहयोग कर रहे हैं।

More news from Bijnor and nearby areas
  • जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा में भारत सिंह, पुत्र शिव चरण सिंह,निवासी ठाकुरद्वारा का बताया गया है। मृतक व्यक्ति को राह चलते लोगो ने पहुचाया रिक्शा में डालकर सरकारी अस्पताल जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित किया। ये खबर सुनकर परिजन पहुचे अस्पताल वही पुलिस भी पहुची अस्पताल पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की।
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा में भारत सिंह, पुत्र शिव चरण सिंह,निवासी ठाकुरद्वारा का बताया गया है। मृतक व्यक्ति को राह चलते लोगो ने पहुचाया रिक्शा में डालकर सरकारी अस्पताल जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित किया। ये खबर सुनकर परिजन पहुचे अस्पताल वही पुलिस भी पहुची अस्पताल पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    2 hrs ago
  • झालू। नहटौर रोड पर स्थित ईसाई समाज के कब्रिस्तान की भूमि से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा बिना पुलिस बल की मौजूदगी के पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लेखपाल विवेक कुमार, चकबंदी लेखपाल सेवाराम, राजस्व निरीक्षक चकबंदी जितेंद्र कुमार व एसीओ चकबंदी भगत सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें कब्रिस्तान की दर्ज भूमि पर अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान का संचालन पाया गया। राजस्व टीम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मौके पर ही संबंधित पक्ष को निर्देश देकर भूमि खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कब्रिस्तान भूमि की स्थायी सुरक्षा की मांग की है।
    1
    झालू। नहटौर रोड पर स्थित ईसाई समाज के कब्रिस्तान की भूमि से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा बिना पुलिस बल की मौजूदगी के पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लेखपाल विवेक कुमार, चकबंदी लेखपाल सेवाराम, राजस्व निरीक्षक चकबंदी जितेंद्र कुमार व एसीओ चकबंदी भगत सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें कब्रिस्तान की दर्ज भूमि पर अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान का संचालन पाया गया।
राजस्व टीम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मौके पर ही संबंधित पक्ष को निर्देश देकर भूमि खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कब्रिस्तान भूमि की स्थायी सुरक्षा की मांग की है।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🔴 ग्राम नींदडू़ ख़ास में अतिरिक्त बूथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन धामपुर क्षेत्र के ग्राम नींदडू़ ख़ास में अधिक मतदाताओं वाले बूथ पर अतिरिक्त मतदान बूथ स्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान सैय्यद गुलज़ार अहमद के नेतृत्व में एसडीएम को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिक है, जिससे मतदान के दिन असुविधा और लंबी कतारों की स्थिति बनती है। इसी मांग के आधार पर प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई, जो अगले दिन गांव पहुंची और सर्वे कार्य किया। हालांकि, सर्वे के दौरान यह भी देखने में आया कि 1–2 प्रत्याशियों द्वारा अतिरिक्त बूथ बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास और सुविधाओं के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि पहले भी कुछ लोगों के विरोध के कारण गांव में अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित होकर भी नहीं आ सकीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष निर्णय लेने और गांव के हित में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपनी बात रखने के लिए सभी आम नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया। #Dhampur #GramNindduKhas #BoothDemand #LocalNews
    1
    🔴 ग्राम नींदडू़ ख़ास में अतिरिक्त बूथ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के ग्राम नींदडू़ ख़ास में अधिक मतदाताओं वाले बूथ पर अतिरिक्त मतदान बूथ स्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान सैय्यद गुलज़ार अहमद के नेतृत्व में एसडीएम को आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिक है, जिससे मतदान के दिन असुविधा और लंबी कतारों की स्थिति बनती है। इसी मांग के आधार पर प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई, जो अगले दिन गांव पहुंची और सर्वे कार्य किया।
हालांकि, सर्वे के दौरान यह भी देखने में आया कि 1–2 प्रत्याशियों द्वारा अतिरिक्त बूथ बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास और सुविधाओं के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि पहले भी कुछ लोगों के विरोध के कारण गांव में अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं प्रस्तावित होकर भी नहीं आ सकीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष निर्णय लेने और गांव के हित में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपनी बात रखने के लिए सभी आम नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया।
#Dhampur #GramNindduKhas #BoothDemand #LocalNews
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दक्ष दम्पति ने कांवरियों की सेवा में लगाया सेवा शिविर, फल व दवाइयां वितरित नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नहटौर । चांदपुर चुंगी के निकट स्थित दक्ष हॉस्पिटल पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दक्ष दम्पति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोले भक्तों को फल, चाय व आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। दक्ष हॉस्पिटल के एमडी डॉ. ए.के. दक्ष, उनकी धर्मपत्नी डॉ. मनीषा दक्ष, माता फूलवती देवी व पुत्री गोल्डिका दक्ष स्वयं श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। शिविर में कांवड़ियों के विश्राम की व्यवस्था के साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा से प्रसन्न शिवभक्त दम्पति को आशीर्वाद दे रहे हैं। शिविर में प्रशांत कुमार, पंकज प्रजापति, पवन सैनी, मयंक सैनी, इशांत सैनी, राहुल सैनी, विकुल, राजीव कुमार, अलका सहित कई सेवादार सहयोग कर रहे हैं।
    1
    दक्ष दम्पति ने कांवरियों की सेवा में लगाया सेवा शिविर, फल व दवाइयां वितरित
नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
नहटौर । चांदपुर चुंगी के निकट स्थित दक्ष हॉस्पिटल पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दक्ष दम्पति द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोले भक्तों को फल, चाय व आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जा रही हैं।
दक्ष हॉस्पिटल के एमडी डॉ. ए.के. दक्ष, उनकी धर्मपत्नी डॉ. मनीषा दक्ष, माता फूलवती देवी व पुत्री गोल्डिका दक्ष स्वयं श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में जुटे हैं। शिविर में कांवड़ियों के विश्राम की व्यवस्था के साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
सेवा से प्रसन्न शिवभक्त दम्पति को आशीर्वाद दे रहे हैं। शिविर में प्रशांत कुमार, पंकज प्रजापति, पवन सैनी, मयंक सैनी, इशांत सैनी, राहुल सैनी, विकुल, राजीव कुमार, अलका सहित कई सेवादार सहयोग कर रहे हैं।
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कब तक इंतजार करे इस रोड का
    1
    कब तक इंतजार करे इस रोड का
    user_Tejpal Singh
    Tejpal Singh
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'! #upnews
    1
    लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'! 
#upnews
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हिंदू राष्ट्र की मनोकामना लेकर एक पैर से दिव्यांग युवक हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुरादाबाद जाने के लिए नजीबाबाद पहुंचा जहां एक और स्वस्थ आदमी भी लंबी यात्रा करने के लिए घोड़े खच्चर आदि का सहारा लेता है वहीं अगर मन में श्रद्धा और भक्त हो तो कमजोर व्यक्ति भी यात्रा अपनी इच्छा शक्ति से सफल बना सकता है ऐसा ही एक मामला नजीबाबाद कावड़ यात्रा में देखने को मिला। दरसअल पूरा मामला यह है कि हिंदू राष्ट्र की मनोकामना लेकर एक पैर से दिव्यांग युवक हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुरादाबाद जाने के लिए नजीबाबाद पहुंचा तो युवक ने बताया कि वह मुरादाबाद के गांव उदावाला शिव मंदिर थाना भगतपुर का रहने वाला है हिंदू राष्ट्र की मनोकामना के उद्देश्य से वह यह कावड़ यात्रा कर रहा है। इस वर्ष उसकी दूसरी यात्रा है। अगर मोदी योगी का सहयोग रहा तो जल्द ही हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। युवक का नाम अमित चौधरी है उसने बताया कि यह हिंदू राष्ट्र के लिए दूसरी कावड़ यात्रा किए जा रही है।
    1
    हिंदू राष्ट्र की मनोकामना लेकर एक पैर से दिव्यांग युवक हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुरादाबाद जाने के लिए नजीबाबाद पहुंचा 
जहां एक और स्वस्थ आदमी भी लंबी यात्रा करने के लिए घोड़े खच्चर आदि का सहारा लेता है वहीं अगर मन में श्रद्धा और भक्त हो तो कमजोर व्यक्ति भी यात्रा अपनी इच्छा शक्ति से सफल बना सकता है ऐसा ही एक मामला नजीबाबाद कावड़ यात्रा में देखने को मिला। दरसअल पूरा मामला यह है कि 
हिंदू राष्ट्र की मनोकामना लेकर एक पैर से दिव्यांग युवक हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुरादाबाद जाने के लिए नजीबाबाद पहुंचा  तो युवक ने बताया कि वह मुरादाबाद के गांव
उदावाला शिव मंदिर थाना भगतपुर का रहने वाला है हिंदू राष्ट्र की मनोकामना के उद्देश्य से वह यह कावड़  यात्रा कर रहा है। इस वर्ष उसकी दूसरी यात्रा है। अगर मोदी योगी का सहयोग रहा तो जल्द ही हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। युवक का नाम अमित चौधरी है उसने बताया कि यह हिंदू राष्ट्र के लिए दूसरी कावड़ यात्रा किए जा रही है।
    user_आदित्य सर्कल न्यूज़
    आदित्य सर्कल न्यूज़
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | धामपुर काशीपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद धामपुर। काशीपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भोले के कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारी स्वयं भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए। श्रद्धालु “बोल बम” के जयघोष के साथ अनुशासनपूर्वक अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। #Dhampur #KanwarYatra #BijnorPolice #UPPolice
    1
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | धामपुर
काशीपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद
धामपुर। काशीपुर हाईवे पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भोले के कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारी स्वयं भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए।
श्रद्धालु “बोल बम” के जयघोष के साथ अनुशासनपूर्वक अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
#Dhampur #KanwarYatra #BijnorPolice #UPPolice
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.