logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ में बाइक में आग, कचहरी में हड़कंप

2 hrs ago
user_Thakur Sobran singh Journalist
Thakur Sobran singh Journalist
Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मेरठ में बाइक में आग, कचहरी में हड़कंप

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Thakur Sobran singh Journalist
    1
    Post by Thakur Sobran singh Journalist
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बदायूं -ब्लॉक मिशन अधिकारी पर घोटाले का आरोप, जांच तेज । बदायूं जिले के बिसौली ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह में घोटाले का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित समूह में लगभग दो लाख पैंसठ हजार रुपये के गबन की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम मौके पर पहुंची और समूह से जुड़े सभी सदस्यों के लिखित बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि समूह की अध्यक्ष के हस्ताक्षरों के आधार पर यह धनराशि निकाली गई। हालांकि, बयान के दौरान समूह अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। जांच के दौरान समूह अध्यक्ष ने धनराशि के मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली है। वहीं, एक वायरल वीडियो के जरिए ब्लॉक मिशन अधिकारी जगमोहन की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। वीडियो में समूह अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि निकाली गई रकम में से एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिए गए। जांच टीम के पहुंचते ही NRLM कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह पूरा मामला बिसौली ब्लॉक के ग्राम बेहटा पाठक स्थित जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह से जुड़ा बताया जा रहा है। जिला मिशन अधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। समूह के कई सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बैंक रिकॉर्ड और हस्ताक्षरों के मिलान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    3
    बदायूं -ब्लॉक मिशन अधिकारी पर घोटाले का आरोप, जांच तेज ।
बदायूं जिले के बिसौली ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह में घोटाले का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित समूह में लगभग दो लाख पैंसठ हजार रुपये के गबन की बात सामने आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम मौके पर पहुंची और समूह से जुड़े सभी सदस्यों के लिखित बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि समूह की अध्यक्ष के हस्ताक्षरों के आधार पर यह धनराशि निकाली गई। हालांकि, बयान के दौरान समूह अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं।
जांच के दौरान समूह अध्यक्ष ने धनराशि के मामले में अपनी गलती स्वीकार कर ली है। वहीं, एक वायरल वीडियो के जरिए ब्लॉक मिशन अधिकारी जगमोहन की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। वीडियो में समूह अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि निकाली गई रकम में से एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिए गए।
जांच टीम के पहुंचते ही NRLM कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह पूरा मामला बिसौली ब्लॉक के ग्राम बेहटा पाठक स्थित जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह से जुड़ा बताया जा रहा है।
जिला मिशन अधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। समूह के कई सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बैंक रिकॉर्ड और हस्ताक्षरों के मिलान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जनपद बदायूं के विकासखंड बिसौली में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं पर कुछ भ्रष्ट लोगों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह, बेहटा पाठक की अध्यक्ष नीलेश द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। मामले की शिकायत पर जिला मिशन प्रबंधक जांच के लिए बिसौली ब्लॉक पहुंचे। जांच के दौरान आधा दर्जन समूह की महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया और बताया कि बिना उनकी जानकारी व सहमति के यह धनराशि निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह रकम भैंस खरीदने और किराना दुकान के नाम पर निकाली गई, जबकि अधिकांश सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सूत्रों के अनुसार निकाली गई रकम में से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये अध्यक्ष के पास होने की बात सामने आई है, जबकि शेष 1 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला अध्यक्ष के बेहोश होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    2
    जनपद बदायूं के विकासखंड बिसौली में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं पर कुछ भ्रष्ट लोगों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह, बेहटा पाठक की अध्यक्ष नीलेश द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई।
मामले की शिकायत पर जिला मिशन प्रबंधक जांच के लिए बिसौली ब्लॉक पहुंचे। जांच के दौरान आधा दर्जन समूह की महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया और बताया कि बिना उनकी जानकारी व सहमति के यह धनराशि निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह रकम भैंस खरीदने और किराना दुकान के नाम पर निकाली गई, जबकि अधिकांश सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार निकाली गई रकम में से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये अध्यक्ष के पास होने की बात सामने आई है, जबकि शेष 1 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला अध्यक्ष के बेहोश होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कम सैलरी को लेकर 112 कॉल सेंटर की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, रास्ते में रोकी गईं उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन सेवा 112 कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने कम वेतन को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई महिलाओं को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि हमारा चैनल वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती नजर आ रही हैं। महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम सैलरी में काम करना पड़ रहा है, जबकि वे दिन-रात आपातकालीन कॉल संभालती हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    कम सैलरी को लेकर 112 कॉल सेंटर की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, रास्ते में रोकी गईं
उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन सेवा 112 कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने कम वेतन को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई महिलाओं को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
हालांकि हमारा चैनल वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती नजर आ रही हैं।
महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम सैलरी में काम करना पड़ रहा है, जबकि वे दिन-रात आपातकालीन कॉल संभालती हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिसौली पुलिसने मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल बदायूं।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बिसौली पुलिसने मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
बदायूं।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे करीब मुठभेड़ के दौरान लूट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी और एक पुलिसकर्मी दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे करीब 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था।
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी गंगा एक्सप्रेस-वे के पास भानपुर अंडरपास की ओर आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक मुख्य आरक्षी के हाथ में गोली लग गई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम, निवासी सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ के रूप में हुई है। 
उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।घायल पुलिसकर्मी और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उझानी / यूं तो पूरे शहर में हर गली हर मौहल्ले में अतिक्रमण की वयार चल रही है जिसे देखो वही मौके पर चौका मार कर खुद पर इठलाता नजर आता है। अगर हम बात करें नगर के वीआईपी इलाके के स्टेशन रोड़ की तो यहां शहर से ज्यादा अतिक्रमण की मार है। यहां बनाये गये भवन नाले के ऊपर बने हुए हैं। भवन स्वामियों ने आखिर किसकी इजाजत से सरकारी नाले को बंद कर उस पर भवन खडा कर लिया कोई पूछने वाला नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतिक्रमण के मुद्दे पर और नाले के ऊपर बने भवनों के संबंध में पालिका प्रशासन मौन धारण कर धृतराष्ट्र बनने का स्वांग रचने में लगा हुआ है।
    1
    उझानी / यूं तो पूरे शहर में हर गली हर मौहल्ले में अतिक्रमण की वयार चल रही है जिसे देखो वही मौके पर चौका मार कर खुद पर इठलाता नजर आता है। अगर हम बात करें नगर के वीआईपी इलाके के स्टेशन रोड़ की तो यहां शहर से ज्यादा अतिक्रमण की मार है। यहां बनाये गये भवन नाले के ऊपर बने हुए हैं। भवन स्वामियों ने आखिर किसकी इजाजत से सरकारी नाले को बंद कर उस पर भवन खडा कर लिया कोई पूछने वाला नहीं  है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतिक्रमण के मुद्दे पर और नाले के ऊपर बने भवनों के संबंध में पालिका प्रशासन मौन धारण कर धृतराष्ट्र बनने का स्वांग रचने में लगा हुआ है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव, धूमधाम से मनाया जाएगा बदायूं : बिल्सी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन धाम परिसर में बजरंग कीर्तन मंडल सतेती द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्य नरेंद्र सिंह, वीकेश सिंह, ऋषभ सिंह, वीरेश सिंह, अमित सिंह, सुमित, हर्ष दीक्षित ने मधुर धुनों के साथ सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भगवान श्री बालाजी की विधिवत आरती उतारी गई। इसके बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा महाराज ने बजरंग कीर्तन मंडल के सभी सदस्यों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक माहेश्वरी “बाबा”, स्वतंत्र राठी, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, राजेश माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय “जित्तू”, संजीव शर्मा, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी “मिंटू”, डिम्पल सोमानी, पुष्किन माहेश्वरी, वेदांश उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    3
    आज सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव, धूमधाम से मनाया जाएगा 
बदायूं : बिल्सी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ।
महोत्सव के प्रथम दिन धाम परिसर में बजरंग कीर्तन मंडल सतेती द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्य नरेंद्र सिंह, वीकेश सिंह, ऋषभ सिंह, वीरेश सिंह, अमित सिंह, सुमित, हर्ष दीक्षित ने मधुर धुनों के साथ सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत भगवान श्री बालाजी की विधिवत आरती उतारी गई। इसके बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा महाराज ने बजरंग कीर्तन मंडल के सभी सदस्यों को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दीपक माहेश्वरी “बाबा”, स्वतंत्र राठी, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, राजेश माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय “जित्तू”, संजीव शर्मा, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी “मिंटू”, डिम्पल सोमानी, पुष्किन माहेश्वरी, वेदांश उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Thakur Sobran singh Journalist
    1
    Post by Thakur Sobran singh Journalist
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ट्रांसजेंडर के इश्क में युवक की बेरहमी से हत्या! गड्ढा खोदकर दफनाया शव, पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज
    1
    ट्रांसजेंडर के इश्क में युवक की बेरहमी से हत्या!
गड्ढा खोदकर दफनाया शव, पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.