दहेज की मांग के चलते आग लगाकर मारने के प्रयास में एक वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर बहु को आग लगाकर जान से मारने के प्रयास में वांछित अभियुक्तों में से एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश मामला थाना मड़ावरा का है जहाँ ग्राम रजोला निवासी एक महिला को उसके ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किये जाने,अतिरिक्त दहेज की करते हुए मांग पूरी न होने पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग देने से पीड़ित महिला जलकर गंभीर घायल हो जाने के चलते उसके मामा कस्बा मड़ावरा निवासी सूरज पुत्र तखत सिंह की तहरीर के आधार पर ससुराली जनों पर मु अ सं 0127/2026 में धारा 85,118(2),80(2)BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें उपरोक्त मुकदमा की वांछित महिला अभियुक्ता जानकी पत्नी रगवीर लोधी निवासी रजोला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्यवाही प्रचलित की गयी इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कल्यान सिंह,रि. आरक्षी प्रदीप कुमार,रि. महिला आरक्षी सपना शामिल रहे।
दहेज की मांग के चलते आग लगाकर मारने के प्रयास में एक वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर बहु को आग लगाकर जान से मारने के प्रयास में वांछित अभियुक्तों में से एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश मामला थाना मड़ावरा का है जहाँ ग्राम रजोला निवासी एक महिला को उसके ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किये जाने,अतिरिक्त दहेज की करते हुए मांग पूरी न होने पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग देने से पीड़ित महिला जलकर गंभीर घायल
हो जाने के चलते उसके मामा कस्बा मड़ावरा निवासी सूरज पुत्र तखत सिंह की तहरीर के आधार पर ससुराली जनों पर मु अ सं 0127/2026 में धारा 85,118(2),80(2)BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें उपरोक्त मुकदमा की वांछित महिला अभियुक्ता जानकी पत्नी रगवीर लोधी निवासी रजोला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्यवाही प्रचलित की गयी इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कल्यान सिंह,रि. आरक्षी प्रदीप कुमार,रि. महिला आरक्षी सपना शामिल रहे।
- दहेज की मांग के चलते आग लगाकर मारने के प्रयास में एक वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर बहु को आग लगाकर जान से मारने के प्रयास में वांछित अभियुक्तों में से एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश मामला थाना मड़ावरा का है जहाँ ग्राम रजोला निवासी एक महिला को उसके ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किये जाने,अतिरिक्त दहेज की करते हुए मांग पूरी न होने पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग देने से पीड़ित महिला जलकर गंभीर घायल हो जाने के चलते उसके मामा कस्बा मड़ावरा निवासी सूरज पुत्र तखत सिंह की तहरीर के आधार पर ससुराली जनों पर मु अ सं 0127/2026 में धारा 85,118(2),80(2)BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें उपरोक्त मुकदमा की वांछित महिला अभियुक्ता जानकी पत्नी रगवीर लोधी निवासी रजोला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर कार्यवाही प्रचलित की गयी इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कल्यान सिंह,रि. आरक्षी प्रदीप कुमार,रि. महिला आरक्षी सपना शामिल रहे।2
- ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार ललितपुर आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़, पक्की सड़क का इंतजार ललितपुर/महरौनी। आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सवाल खड़े कर रही है। ललितपुर जिले के ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में स्कूली बच्चे बारिश के मौसम में कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने ही अपने मोबाइल से बनाकर वायरल किया बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे, लेकिन बारिश के बाद रास्ते में इतना कीचड़ हो गया कि साइकिल के पहियों में मिट्टी भर गई और साइकिल चलाना मुश्किल हो गया। इसके बाद चार बच्चों ने मिलकर साइकिल को उठाया और उसे हाथों पर लेकर कीचड़ भरे रास्ते को पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ग्रामीण क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति और बच्चों की परेशानी को बयां कर रहा है। बारिश के बाद गांव का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। ऐसे में बच्चों को मिट्टी और कीचड़ में धंसते हुए स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। अब सवाल यह है कि जब गांव के बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, तो विकास के दावों का लाभ आखिर किसे मिल रहा है? ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को कीचड़ और जोखिम भरे रास्ते से निजात मिल सके।1
- ललितपुर चौबयाना में जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 12 हजार रुपये बरामद ललितपुर। कोतवाली ललितपुर क्षेत्र के चौबयाना मोहल्ले में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाबा घाट रोड स्थित एक खाली मकान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ की फड़ पर रखे 9,900 रुपये, आरोपियों की जामा तलाशी में 2,100 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को चौबयाना मोहल्ले में कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेलने का मामला संज्ञान में आया था। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बाबा घाट रोड स्थित खाली मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया। बरामद कुल 12,000 रुपये और ताश के पत्तों को कब्जे में ले लिया गया। मामले में कोतवाली ललितपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने दी।1
- डॉ. अविनाश पर अभद्र भाषा और धमकी के आरोप, पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन कथित ऑडियो सामने आने के बाद बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच व स्थानांतरण की मांग डॉ. अविनाश पर अभद्र भाषा और धमकी के आरोप, पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन कथित ऑडियो सामने आने के बाद बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच व स्थानांतरण की मांग ललितपुर। मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार पर एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र भाषा एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किए जाने के आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कथित फोन वार्ता का ऑडियो सामने आने के बाद मड़ावरा क्षेत्र के पत्रकारों में आक्रोश है। मामले को लेकर मड़ावरा ब्लॉक क्षेत्र के पत्रकारों ने जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई तथा डॉ. अविनाश कुमार के स्थानांतरण की मांग की है। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि मामले में शीघ्र एवं उचित कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। पूर्व शिकायतों की जांच की भी मांग ज्ञापन में पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्षों में भी डॉ. अविनाश कुमार के विरुद्ध महिला एवं पुरुष कर्मचारियों से संबंधित कथित उत्पीड़न, अनुचित व्यवहार एवं अन्य मामलों को लेकर अधिकारियों के समक्ष शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र दिए गए थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पूर्व शिकायतों पर हुई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। पत्रकारों ने मांग की है कि यदि ऐसी शिकायतें विभागीय अभिलेखों में मौजूद हैं तो उनकी भी जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। पुनः तैनाती पर उठाए सवाल पत्रकारों ने डॉ. अविनाश कुमार की मड़ावरा सीएचसी में पुनः तैनाती को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पूर्व में मड़ावरा क्षेत्र से स्थानांतरण किए जाने के बावजूद उनकी पुनः इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी पद पर तैनाती किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच होनी चाहिए। इसको लेकर पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग की स्थानांतरण एवं तैनाती प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकारों का कहना है कि किसी भी नागरिक अथवा पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है। आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में जांच किस स्तर पर कराता है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर क्या कार्रवाई सामने आती है।4
- आजादी के 78 साल बाद भी कीचड़ में स्कूल जा रहे कुम्हेड़ी के बच्चे आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़! ललितपुर जिले के महरौनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में बारिश के बाद स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल हो गया है। बच्चे कीचड़ और दलदल के बीच से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। रास्ता इतना खराब है कि बच्चों को रोजाना परेशानी के साथ आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराया जाना बेहद जरूरी है। अब सवाल है कि विकास के दावों के बीच आखिर इन बच्चों को पक्की सड़क कब मिलेगी? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को इस परेशानी से राहत मिल सके। बताया जा रहा है कि बच्चों के कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #1
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामटौरिया में धूमधाम से निकली 'हर घर तिरंगा' यात्रा रामटौरिया: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामटौरिया में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य एवं आकर्षक तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहाँ हाथों में सम्मान से तिरंगा थामे विद्यार्थियों और शिक्षकों के देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंग गया। कतारबद्ध होकर चलते छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक वर्ग की उपस्थिति में यात्रा सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।1
- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा मंडल ने स्कूल के छात्रों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा दिगौड़ा 13 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज गुरुवार को भाजपा मंडल दिगौड़ा द्वारा स्कूल के छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा कस्बा के प्रमुख स्थानों से निकाली गई, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस यात्रा में भाजपा मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, शासकीय व प्राइवेट स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।1
- प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *जटाशंकर रोड पर यात्रियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, किशनगढ़ पुलिस ने तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला* रात्रि के समय जटाशंकर धाम जा रहे यात्रियों से भरा ई-रिक्शा थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत जटाशंकर रोड पर अचानक पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी किशनगढ़ उप निरीक्षक कमलजीत सिंह मावई एवं कूपी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जगदीश शिवहरे पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर स्थिति बेहद संवेदनशील थी। ई-रिक्शा पलटने के कारण एक बच्चा रिक्शे के नीचे गहराई में दबा हुआ था, जबकि अन्य यात्री भी रिक्शे में फंसे हुए थे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्परता एवं सूझबूझ से रेस्क्यू करते हुए सर्वप्रथम बच्चे को बाहर निकाला, तत्पश्चात सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा यात्रियों के लिए जटाशंकर धाम तक सुरक्षित पहुंचने की व्यवस्था की गई। किशनगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। किशनगढ़ पुलिस की तत्परता एवं साहसिक रेस्क्यू कार्रवाई की मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं यात्रियों ने सराहना की। प्रेस नोट छतरपुर पुलिस *जटाशंकर रोड पर यात्रियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, किशनगढ़ पुलिस ने तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला* रात्रि के समय जटाशंकर धाम जा रहे यात्रियों से भरा ई-रिक्शा थाना किशनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत जटाशंकर रोड पर अचानक पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी किशनगढ़ उप निरीक्षक कमलजीत सिंह मावई एवं कूपी चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जगदीश शिवहरे पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर स्थिति बेहद संवेदनशील थी। ई-रिक्शा पलटने के कारण एक बच्चा रिक्शे के नीचे गहराई में दबा हुआ था, जबकि अन्य यात्री भी रिक्शे में फंसे हुए थे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्परता एवं सूझबूझ से रेस्क्यू करते हुए सर्वप्रथम बच्चे को बाहर निकाला, तत्पश्चात सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा यात्रियों के लिए जटाशंकर धाम तक सुरक्षित पहुंचने की व्यवस्था की गई। किशनगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। किशनगढ़ पुलिस की तत्परता एवं साहसिक रेस्क्यू कार्रवाई की मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं यात्रियों ने सराहना की।1