Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलंनवा जगधर पंचायत वार्ड नंबर 14 का नाला का हाल
Shivam kumar
पलंनवा जगधर पंचायत वार्ड नंबर 14 का नाला का हाल
More news from बिहार and nearby areas
- पलंनवा जगधर पंचायत वार्ड नंबर 14 का नाला का हाल1
- राज्य में चल रही जनगणना 2027 के साथ-साथ स्व गणना की भी की गई है व्यवस्था। इसके लिए सरकार ने जारी किए है वेब साइट। जिस पर कोई भी भारतीय नागरिक अपनी पारिवारिक जानकारी भर कर अपनी गणना करा सकता है।जिसे बाद में बीएलओ द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।1
- केंद्र सरकार द्वारा सांसद में लाया गया परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को महागठबंधन ने किया विरोध जिसको लेकर बिल खरीच हुआ उसके विरोध में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने बेतिया में निकाला धिक्कार मार्च1
- मोतिहारी जिले के चकिया अनुमंडल क्षेत्र में फर्जी नर्सिंग होम और अवैध जांच केंद्रों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संस्थानों पर छापेमारी की। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर चकिया प्रशासन की टीम ने सख्त कदम उठाते हुए चकिया पावर हाउस चौक के पास स्थित भारत डायग्नोस्टिक केंद्र की जांच की, वहीं गणपति हॉस्पिटल में भी छापेमारी कर कई सामान जब्त किए गए और अस्पताल को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन को चकिया क्षेत्र में बिना वैध कागजात और आवश्यक सरकारी अनुमति के नर्सिंग होम तथा जांच घर संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन संस्थानों में मरीजों के इलाज और जांच के नाम पर मनमानी वसूली किए जाने तथा स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही थी। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। चकिया एसडीएम शिवानी शुभम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल को शामिल किया गया। टीम ने सबसे पहले पावर हाउस चौक स्थित भारत डायग्नोस्टिक केंद्र पहुंचकर वहां संचालित जांच व्यवस्था, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। जिसमे डॉ0 सलाउद्दीन सहित तीन को हिरासत में लिया गया। सबसे पहले टीम ने गणपति हॉस्पिटल में छापेमारी की, जहां अस्पताल संचालन से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। साथ ही अस्पताल में उपयोग किए जा रहे कुछ उपकरणों और अन्य सामग्री को भी जब्त किया गया और एक आशा कार्यकर्ता सहित तीन को हिरासत में लिया गया। प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य निजी नर्सिंग होम संचालकों में भी चिंता बढ़ गई। जितने अवैध नर्सिंग होम थे सभी में ताला लटका हुआ दिखा। एसडीएम शिवानी शुभम ने स्पष्ट कहा कि मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना मान्यता और नियमों के विरुद्ध संचालित अस्पतालों और जांच केंद्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से फर्जी नर्सिंग होम और जांच केंद्र गरीब मरीजों से भारी रकम वसूल रहे थे और सही इलाज भी उपलब्ध नहीं करा रहे थे। ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई से आम जनता को राहत मिलेगी। प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में चकिया समेत पूरे अनुमंडल में ऐसे अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों और जांच घरों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। अनुमंडल प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- बगहा से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस के एक बगीचे में प्रेमी जोड़े का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर हर छोटे-बड़े साक्ष्य को बारीकी से खंगालना शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस पूरे मामले पर DSP कैलाश प्रसाद का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर पूरे एरिया को सुरक्षित करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। DSP के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम की मदद से हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की बेटी शाहबुन नैश और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के पुत्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन असली सच्चाई क्या है—यह अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। क्या यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई साजिश और हत्या की कहानी छिपी हुई है? इस सवाल का जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं हर किसी की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों पर टिकी हुई है, जो इस डबल डेथ मिस्ट्री से पर्दा उठाएगी।1
- आज बेतिया में नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। 21.04.2026.1
- Post by Talk On Chair1
- बीते दिन लोकसभा में जिस प्रकार नारी शक्ति अधिनियम और परिसीमन बिल का विरोध विपक्षी सांसदों ने किया और वह बिल खरीच हो गया उसके बाद आज उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के नेताओं ने बेतिया में महागठबंधन के खिलाफ निकाला धिक्कार मार्च जिसमें शैलेश कुशवाहा, अमित कुमार गुप्ता और सत्यदेव कुशवाहा सहित तमाम RLM नेताओं ने किया प्रदर्शन1