Shuru
Apke Nagar Ki App…
हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार पूसा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार समस्तीपुर । पुलिस के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पूसा थाना पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूसा थाना कांड संख्या 90/26 में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित रामनरेश महतो, पिता स्व. रघुनंदन महतो एवं आनंद कुमार, पिता रामनरेश महतो, दोनों निवासी चकसाहपुर गोरा, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
RAMRUP RAY
हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार पूसा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार समस्तीपुर । पुलिस के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पूसा थाना पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूसा थाना कांड संख्या 90/26 में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित रामनरेश महतो, पिता स्व. रघुनंदन महतो एवं आनंद कुमार, पिता रामनरेश महतो, दोनों निवासी चकसाहपुर गोरा, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
More news from Samastipur and nearby areas
- पटोरी के यूट्यूबर आदित्य विक्रम का शुरू ऐप पर बड़ा धमाका! अंग्रेज के सामने उड़ाई अंग्रेजी की धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल! 😂🚨 सोशल मीडिया पर इस वक्त बिहार के समस्तीपुर (पटोरी) से एक बेहद हैरान और हंसा देने वाली खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय यूट्यूबर आदित्य विक्रम (OfficialAdityavikram) ने शुरू ऐप पर एक ऐसा कॉमेडी वीडियो जारी किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।खबर के मुताबिक, आदित्य विक्रम ने एक अंग्रेज से अंग्रेजी सीखी, लेकिन उन्होंने जो अंग्रेजी बोली है उसे सुनकर खुद अंग्रेज भी अपना सिर पकड़ कर रो पड़ा है! आदित्य विक्रम ने सभी देशवासियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है— "भूलकर भी कोई ऐसी इंग्लिश मत बोलना, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है!"इस समय शुरू ऐप पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।📌 अभी देखें और हंसने के लिए तैयार हो जाएं:आदित्य विक्रम के इस धमाकेदार और नॉन-स्टॉप हंसाने वाले वीडियो को पूरा देखने के लिए अभी शुरू ऐप (Shuru App) पर जाएं और Aditya Vikram Patori को फॉलो करें!👉 ऐसी ही और मजेदार खबरों और वीडियो के लिए उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल OfficialAdityavikram को भी तुरंत SUBSCRIBE करें और बेल आइकन दबाएं! #ShuruApp #OfficialAdityavikram #AdityaVikramPatori #PatoriNews #ShuruAppComedy #BiharComedy #ComedyTrending #FunnyNews #YoutuberAdityaVikram1
- गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण1
- विद्यार्थी सहयोग शिविर: छात्राओं ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने सुने सुझाव उजियारपुर (समस्तीपुर), 25 अगस्त। बिहार शिक्षा परियोजना एवं जिला शिक्षा विभाग, समस्तीपुर के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी में मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन संचालक मनोज कुमार के नेतृत्व में हुआ। शिविर में राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी, वार्डन राजीव रंजन, डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। शिविर में छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। प्रमुख शिकायतों में विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने, विद्यालय में चौकीदार नहीं होने से सुरक्षा संबंधी चिंता तथा छात्रावास की चारदीवारी ऊंची नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग शामिल रही। राजस्व प्राधिकारी खुशबू कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। वार्डन राजीव रंजन ने भी छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार ने प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का विधिवत संकलन किया। गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। स्थान: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टाइप-1, उसराहा पटोरी (समस्तीपुर)।1
- 🌊⚠️ नेपाल में भयंकर बाढ़ की त्रासदी, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा! ⚠️🌊 चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में घर, बाजार, सड़कें और संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए, पुल टूट गया और टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों के लापता होने की खबर बेहद चिंताजनक है। 😢 इस प्राकृतिक आपदा का असर अब बिहार तक पहुंचने की आशंका है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। गंडक नदी में अचानक तेज बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील है। 🙏 प्रशासन से आग्रह है कि सीमावर्ती और नदी किनारे बसे गांवों में समय रहते राहत-बचाव की पूरी तैयारी की जाए। ईश्वर इस आपदा में फंसे सभी लोगों की रक्षा करें और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी हो। 🙏 #NepalFlood #नेपालबाढ़ #BiharAlert #GandakRiver #FloodAlert #बिहार #आपदा #राहतबचाव1
- गंगा की तेज धार में पलटी मजदूरों से भरी नाव! 12 सुरक्षित निकले, 6 लापता होने की आशंका; SDRF का रेस्क्यू जारी भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसा खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 18 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे। बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते नाव पलट गई। हादसे के बाद गंगा में चीख-पुकार मच गई। कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की और शुरुआती सूचना के अनुसार 12 मजदूर सुरक्षित घाट तक पहुंच गए, जबकि करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तेज बहाव के बीच लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ मजदूरों के नाव के नीचे दबे होने की आशंका भी जताई है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और सबकी नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी है। बाल्मीकि कुमार सिंह, दैनिक भास्कर बख्तियारपुर।1
- मौदह चतुर में 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का आयोजन, राम जानकी मठ से निकलेगी कलश यात्रा। चेहराकलां/पातेपुर (वैशाली)। पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मौदह चतुर काली स्थान में काली पूजा समिति के बैनर तले 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया यज्ञ के प्रथम पूजा उत्सव एवं कलश यात्रा का शुभारंभ चेहराकलां प्रखंड स्थित राम जानकी मठ परिसर से किया गया। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। प्रथम पूजा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हुए कलश यात्रा के उपरांत श्रद्धालु यज्ञ स्थल मौदह चतुर काली स्थान पहुंचेंगे, जहां विधिवत कलश स्थापना के साथ 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ ।1
- ईद-ए-मिलाद पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी जामा मस्जिद में उमाड़ी हजारों की भीड़ समस्तीपुर: ईद-ए-मिलाद के मौके पर समस्तीपुर शहर के गोला बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया और पैगंबर हज़रत मुहम्मद की पैदाइश की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर अंचलाधिकारी बिदुपुर ने किया सभी घाटों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश1