Shuru
Apke Nagar Ki App…
बनखेड़ी पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व ओमनी वाहन जब्त बनखेड़ी। थाना बनखेड़ी पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक मारुति सुजुकी ओमनी वाहन जब्त किया है।
Sandeep Mehra
बनखेड़ी पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व ओमनी वाहन जब्त बनखेड़ी। थाना बनखेड़ी पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक मारुति सुजुकी ओमनी वाहन जब्त किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आत्मा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय किसान विज्ञान मेला का कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, बनखेड़ी सफलतापूर्वक आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन “आत्मा” योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 10 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, बनखेड़ी में पिपरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए किसान भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बनखेड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री हरीश मालानी, अक्षय कृषि परिवार एवं भूमि सुपोषण अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक तथा नवल कोचिंग इंदौर के संचालक श्री नवल रघुवंशी, भारतीय किसान संघ मध्यभारत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सर्वज्ञ दीवान, भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर के उपाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह पटेल, श्री मकरन सिंह पटेल, सहसचिव श्री केशव माहेश्वरी, सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह पटेल, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री विवेक महेश्वरी, श्री अनिल बारोलिया, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, न्यास के प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र गुर्जर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य (मृदा विज्ञान) श्री नीतिराज पटेल, उपसंचालक कृषि डॉ.रविकांत सिंह, उप परियोजना संचालक “आत्मा” श्री गोविंद मीना, कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक खांडे, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग तथा कृषि एवं विभिन्न विभाग से पधारे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्तिथ रहे साथ नर्मदापुरम के विभिन्न विकासखंडो से आए हुए किसान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए I कार्यक्रम की शुरुआत में उपसंचालक कृषि डॉ. रविकांत सिंह ने कार्यक्रम का परिचय एवं रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कृषि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा किसानों को नवीन कृषि नवाचारों से अवगत कराना है। नर्मदापुरम जिले के किसानों तथा विभागीय अमले को गेहूं कटाई उपरांत नरवाई जलाने की समस्या पर विशेष ध्यान देकर कृषकों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूक करने के लिए कहाँ गया। उन्होंने कहाँ कि मिट्टी एक सजीव है, इसमें कई जीव- जंतु निवासरत है, जिसका भी हमें ध्यान रखना चाहिए नरवाई जलाने से सजीव मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते I उन्होंने फसल विविधीकरन पर हमें ध्यान देने के लिए कहाँ गया I उन्होंने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर जैविक एवं प्राकृतिक खेती का हब है जहाँ आकर सुकून मिलता है, उन्होंने किसानो से संतुलित मात्रा में उर्वरको का उपयोग करने की सलाह दी I उन्होंने किसानो से आग्रह किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान भाई अपनी भूमि को एग्रीस्टैक आई.डी से जुडवाए जिससे ई टोकन से संतुलित उर्वरक एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। पिपरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने किसानो से नरवाई नहीं जलाने की अपील की गई, नरवाई जलाए नहीं बल्कि उसका चारा एकत्रित करें साथ ही फसल चक्र अपनाए जिससे नरवाई नहीं जलाना पढ़े एवं जो किसान भाई अच्छी उन्नत खेती कर रहे है उन कृषक एवं वैज्ञानिकों से किसान भाईयों को जानकारी प्राप्त करनी चाहिए । सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य (मृदा विज्ञान) श्री नीतिराज पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी खेती आत्मनिर्भर खेती थी जो जमीन से जुड़ी हुई थी, उन्होंने वर्तमान में केंसर के बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की एवं इसे रोकने हेतु परिवार के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए स्वयं के परिवार के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए आग्रह किया गया। श्री उम्मेद सिंह पटेल ने किसानों से आग्रह किया कि वे छोटे रकबे से ही जैविक खेती शुरू करें और धीरे-धीरे इसे बड़े स्तर पर अपनाए तथा विभाग की योजनाओं की जानकारी आधिक से अधिक किसानो तक पहुचाने की सलाह दी गई । अक्षय कृषि परिवार एवं भूमि सुपोषण अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक श्री नवल रघुवंशी ने किसानों को भूमि सुपोषण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे देश में चैत्र नवरात्र से प्रारंभ होकर एक माह तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भूमि की उर्वरता को बनाए रखना तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने साथ ही बताया गया की वर्तमान में स्कूल बंद हो रहे है, हास्पिटल बढ़ रहे है एवं केंसर के मरीज भी बढ़ रहे है इसीलिए जबरदस्ती ही सही आधे बीघा में जैविक एवं प्राकृतिक खेती जरुर करें I भारतीय किसान संघ मध्यभारत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सर्वज्ञ दीवान ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिले में कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर जैसी संस्था उपलब्ध है, जो पूर्णतः जैविक खेती पर कार्य कर रही है। किसानों को इस संस्था से मार्गदर्शन लेकर जैविक खेती को अपनाना चाहिए। तकनीकी सत्र के दौरान प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका, नरवाई प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती की पद्धतियों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक खांडे ने ग्रीष्मकालीन फसल उत्पादन तकनीक पर विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को रसायनों का सीमित उपयोग करने तथा एक ही प्रकार के कीटनाशक का बार-बार प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को फसलों की उन्नतशील किस्मों के बारे में भी जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र पटैल द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की वैकल्पिक फसल उड़द एवं प्राकृतिक खेती आधारित फसलों की जानकारी बंधुओं को दी गई, डॉ. बृजेश कुमार नामदेव ने जैविक पौध संरक्षण के उपायों की जानकारी दी, डॉ. रंजीत सिंह ने किसानों को ग्रीष्मकालीन सब्जी उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित कृषक-वैज्ञानिक संवाद में प्रगतिशील कृषक श्री भूपेन्द्र पटेल ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। उन्होंने किसानों को फसल विविधिकरण अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि खेतों में दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज की फसलों को बारी-बारी से लगाने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और उत्पादन भी बढ़ता है। कृषि विज्ञान मेले में 30 से अधिक कृषि प्रदर्शनी लगाई गईं, जिनमें कृषि एवं संबंधित विभागों तथा कृषि से जुड़ी संस्थाओं द्वारा कृषि आदान, उत्पाद तथा उन्नत तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिले के प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित फसलों की भी प्रदर्शनी लगाई गई I कार्यक्रम के अंत में “आत्मा” योजना अंतर्गत सर्वोत्तम जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित आर्या परियोजना के अंतर्गत हितग्राही किसानों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन श्री गोविन्द मीना, डॉ. संजीव कुमार गर्ग एवं डॉ. बृजेश कुमार नामदेव द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक, सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम, एटीएम सहित जिले के 1508 से अधिक किसान उपस्थित रहे। अंत में उप परियोजना संचालक “आत्मा” श्री गोविंद मीना द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- Post by सन्तोष1
- उदयपुरा 😎 टाईल्स फिटिंग 2+4 स्कोर फीट 15 स्केटिंग रनिंग फिट 15 ठेका होने से पहले सभी बात होनी जरूरी हैं।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।. mo.7067058754.............................................................1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सुल्तानपुर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष का दौरा सुल्तानपुर नगर में कांग्रेस पद अधिकारी एवं कार्यकर्ता ने एन एच 45 पर हार फूल मालाओं जीतू पटवारी का किया स्वागत3
- नर्मदापुरम के प्रतिभूति कागज कारखाना परिसर स्थित सीआईएसएफ यूनिट में 57वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपीएम के सीजीएम वेंकटेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सीआईएसएफ जवानों ने परेड और विभिन्न सुरक्षा प्रदर्शनों के जरिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। वही देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों सहित कई संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में सीआईएसएफ की अहम भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य परेड के साथ हुई, जिसमें सीआईएसएफ जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जवानों ने ब्लाइंड फोल्ड ड्रिल और फायर डेमोंस्ट्रेशन का भी प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। इस अवसर पर यूनिट कमांडेंट श्रीमती प्रविर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसपीएम के अधिकारी, पुलिस, एसबीआई, केवी स्कूल के प्रतिनिधि और सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे।1
- दिनांक 9 ,3.2026 को फरियादी अंजना चतुर्वेदी निवासी पचमढ़ी रोड पिपरिया ने थाना पिपरिया को एक एक रिपोर्ट कार्रवाई की मुक्त दिनांक शाम को जब वह मीठी गली से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन खींचकर फरार हो गए रिपोर्ट पर थाना पिपरिया ने अपराध क्रमांक 105 / 2026 सुसंगत धाराओं के तहत पंजी बात किया गया वहीं एसपी के निर्देश पर घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गन की तलाश एवं चयन की बारामती हेतु आदेशित किया जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदा पुरम अभिषेक राजन एवं पिपरिया टी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाशी की गई पुलिस ने टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए आरोपियों की पहचान साकिब खान एवं किशोर बालक निवासी एतवास के रूप में हुई जिन्हें मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 9, 3.2026 की देर रात्रि में ही अंडर ब्रिज रेलवे पुलिया के पास सुनसान इलाके से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 0 5 एम के 8040 शाहिद अभी रक्षा में लिया गया पूछताछ पर सोने की चेन ऋतिक सोनी निवासी शोभापुर रोड को बेचना बताया गया मामले में आरोपी बनाया गया एवं सुंदर की तलाश कर विशेष स्थान से घटना में झट गई सोने की चेन भजन करीब दो तोला जप्त कर मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत विधिवत कार्रवाई की गई मामले के आरोपी साकिब खान पिता जहीर खान उम्र 24 साल निवासी टावर मोहल्ला पिपरिया एवं किशोर निवासी हथवास चोरी की संपत्ति खरीदने वाला सुना ऋतिक सोनी के शोभापुर रोड के खिलाफ कार्रवाई करते अभी रक्षा में लिया गया1
- कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नर्मदापुरम द्वारा “आपदा बचाव एवं जनसुरक्षा जागरूकता अभियान 2025–26” के अंतर्गत जनजागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित के नेतृत्व में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा यह रैली आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय परिसर से डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। यह रैली प्रातः 8 बजे शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिनिकेतन स्कूल पहुंची और वहां से आगे बढ़ते हुए होमगार्ड कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड के जवानों ने आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव के उपायों और सुरक्षित रहने के संबंध में जनसामान्य को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी, एसआई सुंदर लाल मरावी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जिले में आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।1
- बनखेड़ी। थाना बनखेड़ी पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक मारुति सुजुकी ओमनी वाहन जब्त किया है।1