Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने बीजोर पानी वाटर फिल्टर प्लांट का किया औचक निरीक्षण,,, शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश,,,
Hemant verma
निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने बीजोर पानी वाटर फिल्टर प्लांट का किया औचक निरीक्षण,,, शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश,,,
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आज दिनांक 1 मई 2026 को बुद्ध जयंती का कार्यक्रम जन अधिकार पार्टी झाँसी कार्यालय नादन तालपुरा में सम्पन्न हुआ, जिसमें जन अधिकार पार्टी झांसी के कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से तथागत बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुई नमन किया और उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा की और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प किया। इसी के साथ जूम मीटिंग पर दिए गए निर्देशों के पालन करने हेतु जनसंपर्क कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया और रूपरेखा तैयार की गईं जिसमे सभी के सुझाव लिए गए। इस अवसर पर उपस्थित रहे- शैलेंद्र मौर्य संगठन मंत्री, इंजीनियर बिहारी लाल कोषाध्यक्ष, मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी, कालीचरन कुशवाहा बुंदेलखंड प्रभारी, आर डी फौजी मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती आशा लता, श्रीमती लक्ष्मी, मानसिंह पी डी कुशवाहा, भगवान सिंह,श्रीमती मधु कुशवाहा,धन सिंह फौजी,आरके फौजी,पुरुषोत्तम कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा, कमलापति कुशवाहा, श्रीमती प्रेमवती, श्रीमती बैनी, श्री शिवदीन फौजी, श्रीमती जयकुंवर कुशवाहा, श्रीमती उर्मिला कुशवाहा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ झांसी, डॉक्टर बालचंद्र कुशवाहा जिलाध्यक्ष, केशव कुशवाहा मीडिया प्रभारी आदि। #JanAdhikarParty #गरीब_हो_या_धनवान_सब_की_शिक्षा_एक_समान #जिसकी_जितनी_जनसंख्या_उसकी_उतनी_हिस्सेदारी #BabuSinghKushwaha #PDA #highlights #jap #highlightseveryone #janadhikarpaartyuttarpradesh #highlight #PDA जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी गरीब हो या हो धनवान, सब की शिक्षा एक समान जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद माननीया श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद #foryou #viralpost2026 #viralreel2026シ #nonfollowers #trending #Viralシ #facebookreelsviral #viralreelschallenge #election #jantakehit #instagramreels #viralnews #viralkhabar #uttarpradesh #india #newsinreel #news #bundelkhand #bundelkhandnews #viral #trending #reel #global #trend #viral #trendingnolw #explore #foryou #foryouonfacebook #reels #viralvideo #facebookreels जिला मीडिया प्रभारी झाँसी1
- Post by Bablu Ramaiya1
- झाँसी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवार की बालिका मुस्कान अहिरवार को सहयोग प्रदान किया गया। समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बालिका को आवश्यक सामग्री भेंट कर परिवार को राहत पहुंचाई गई। सैयद नगर ग्रीन गार्डन के पास निवास करने वाली मुस्कान अहिरवार, पिता मुकेश अहिरवार (पेशा—मजदूरी) एवं माता भारती अहिरवार की पुत्री है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण था, ऐसे में समिति द्वारा किया गया यह सहयोग परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा मुस्कान को फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए गए। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह चौधरी, रूबी देवी चौधरी, धर्मेंद्र खटीक, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, सुशांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, मास्टर मुन्नालाल, सिद्धांत गुप्ता, राजू सेन, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे1
- झांसी सकरार नदी में डूबने से किसान की मौत, दो दिन से था लापता, नदी में बने कुएं में मिला शव* थाना क्षेत्र सकरार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो दिन से लापता चल रहे एक किसान का शव गुरुवार सुबह कस्बा सकरार की नैना नदी में बने पुराने कुएं से बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक 55 वर्षीय किसान भगवानदास कुशवाहा पुत्र घनश्याम मंगलवार दोपहर खेत की ओर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बुधवार को सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं परिजनों द्वारा गुरुवार की सुबह फिर खोजबीन की तो कबूतरा डेरा के पास स्थित मृतक के खेत के पास से निकली नैना नदी के किनारे मृतक के कपड़े रखे मिले । नदी में डूबने की आशंका के चलते जब परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश की तो बीच नदी में बने कुएं में मृतक का शव बरामद हुआ। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अर्पित त्यागी, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह,कांस्टेबल हिमांशु सचान एवं पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत पर जाते समय पैर फिसलने से मृतक भगवानदास नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पोती माही की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी और अब उसके बाद दादा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में नदी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एक ही परिवार में दो मौत होने से गांव में शोक की लहर है।4
- Jhansi : 100 करोड़ के सट्टे में आशीष उपाध्याय के नाम के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल... #jhansi #thenewstantra #jhansinews #news1
- झाँसी जनपद के डिमरौनी रोड स्थित दिगारा क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशर स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर से अत्यधिक मात्रा में उड़ने वाली धूल-मिट्टी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार दिन-रात चलने वाले क्रेशर से उठने वाले धूल के गुबार आसपास के घरों में भर जाते हैं। हालत यह है कि घरों की दीवारों, छतों और आंगनों पर मोटी धूल की परत जम गई है, वहीं घर के अंदर भी साफ-सफाई करना बेअसर साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि “ऐसा लगता है जैसे हम किसी रेगिस्तान में रह रहे हों।” सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस धूल का असर अब सीधे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। क्षेत्र के कई लोग सांस से जुड़ी बीमारियों, एलर्जी और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि लगातार धूल के संपर्क में रहने से कई लोगों को पथरी जैसी गंभीर बीमारी भी हो रही है, जिससे स्थिति और भयावह होती जा रही है। रात के समय हालात और बिगड़ जाते हैं। धूल इतनी अधिक हो जाती है कि सामने की वस्तु तक दिखाई नहीं देती, जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें हाथ-पैर टूटने तक की घटनाएं सामने आई हैं।1
- झाँसी थाना प्रेमनगर पुलिस का बड़ा एक्शन क्षेत्र में रंगबाजी और झगड़ा कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सख्त कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और 5 बिना कागजात की मोटरसाइकिल सीज़ की गईं।2
- झाँसी। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चिट्ठी में दावा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ट्रैफिक सुधारने के बजाय बाहर की गाड़ियों को रोककर वसूली में लगे हैं। आरोप है कि ट्रैफिक सिपाही डराने-धमकाने के बाद निजी स्वार्थ पूरे कर वाहन छोड़ दिए जाते हैं, वरना चालान काटा जाता है। कुछ पुलिसकर्मियों पर मोबाइल में व्यस्त रहने और जनता के साथ गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगा हैं। मामले ने तूल पकड़ा महानगर अध्यक्ष की लिखी हुई चिट्टी वायरल होने के बाद अधिकारियों से सख्त कार्रवाई और पुलिस की कार्यशैली सुधारने की मांग उठी हैं।3
- झांसी। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी पर एसएसपी झांसी का बयान1