Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाँसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 13 उपद्रवी गिरफ्तार, 5 बाइक सीज़ झाँसी थाना प्रेमनगर पुलिस का बड़ा एक्शन क्षेत्र में रंगबाजी और झगड़ा कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सख्त कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और 5 बिना कागजात की मोटरसाइकिल सीज़ की गईं।
Amir Sohail
झाँसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 13 उपद्रवी गिरफ्तार, 5 बाइक सीज़ झाँसी थाना प्रेमनगर पुलिस का बड़ा एक्शन क्षेत्र में रंगबाजी और झगड़ा कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सख्त कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और 5 बिना कागजात की मोटरसाइकिल सीज़ की गईं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी सकरार नदी में डूबने से किसान की मौत, दो दिन से था लापता, नदी में बने कुएं में मिला शव* थाना क्षेत्र सकरार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो दिन से लापता चल रहे एक किसान का शव गुरुवार सुबह कस्बा सकरार की नैना नदी में बने पुराने कुएं से बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक 55 वर्षीय किसान भगवानदास कुशवाहा पुत्र घनश्याम मंगलवार दोपहर खेत की ओर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बुधवार को सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं परिजनों द्वारा गुरुवार की सुबह फिर खोजबीन की तो कबूतरा डेरा के पास स्थित मृतक के खेत के पास से निकली नैना नदी के किनारे मृतक के कपड़े रखे मिले । नदी में डूबने की आशंका के चलते जब परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश की तो बीच नदी में बने कुएं में मृतक का शव बरामद हुआ। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अर्पित त्यागी, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह,कांस्टेबल हिमांशु सचान एवं पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत पर जाते समय पैर फिसलने से मृतक भगवानदास नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पोती माही की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी और अब उसके बाद दादा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में नदी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एक ही परिवार में दो मौत होने से गांव में शोक की लहर है।4
- Jhansi : 100 करोड़ के सट्टे में आशीष उपाध्याय के नाम के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल... #jhansi #thenewstantra #jhansinews #news1
- झाँसी थाना प्रेमनगर पुलिस का बड़ा एक्शन क्षेत्र में रंगबाजी और झगड़ा कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सख्त कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और 5 बिना कागजात की मोटरसाइकिल सीज़ की गईं।2
- झाँसी जनपद के डिमरौनी रोड स्थित दिगारा क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशर स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर से अत्यधिक मात्रा में उड़ने वाली धूल-मिट्टी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार दिन-रात चलने वाले क्रेशर से उठने वाले धूल के गुबार आसपास के घरों में भर जाते हैं। हालत यह है कि घरों की दीवारों, छतों और आंगनों पर मोटी धूल की परत जम गई है, वहीं घर के अंदर भी साफ-सफाई करना बेअसर साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि “ऐसा लगता है जैसे हम किसी रेगिस्तान में रह रहे हों।” सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस धूल का असर अब सीधे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। क्षेत्र के कई लोग सांस से जुड़ी बीमारियों, एलर्जी और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि लगातार धूल के संपर्क में रहने से कई लोगों को पथरी जैसी गंभीर बीमारी भी हो रही है, जिससे स्थिति और भयावह होती जा रही है। रात के समय हालात और बिगड़ जाते हैं। धूल इतनी अधिक हो जाती है कि सामने की वस्तु तक दिखाई नहीं देती, जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें हाथ-पैर टूटने तक की घटनाएं सामने आई हैं।1
- झाँसी। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चिट्ठी में दावा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ट्रैफिक सुधारने के बजाय बाहर की गाड़ियों को रोककर वसूली में लगे हैं। आरोप है कि ट्रैफिक सिपाही डराने-धमकाने के बाद निजी स्वार्थ पूरे कर वाहन छोड़ दिए जाते हैं, वरना चालान काटा जाता है। कुछ पुलिसकर्मियों पर मोबाइल में व्यस्त रहने और जनता के साथ गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगा हैं। मामले ने तूल पकड़ा महानगर अध्यक्ष की लिखी हुई चिट्टी वायरल होने के बाद अधिकारियों से सख्त कार्रवाई और पुलिस की कार्यशैली सुधारने की मांग उठी हैं।3
- aj bdagoun me bada tufan1
- झांसी। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 04 स्मार्ट मोबाइल फोन और 5,320 रुपये नकद बरामद किए। जांच के दौरान विभिन्न सट्टा वेबसाइटों पर कुल 08 करोड़ 05 लाख 49 हजार 138 क्वाइन्स के लेन-देन का खुलासा हुआ। साथ ही अभियुक्तों के 09 अलग-अलग बैंक खातों में सट्टे से संबंधित 1,80,000 रुपये की धनराशि को फ्रीज़ कराया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सीपरी बाजार में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने वीडियो बाइट जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है।1
- झांसी: ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों पर एक्शन ➡️अंशुमान सिंह और अभिषेक पाठक अरेस्ट ➡️सट्टे से जुड़े 9 बैंक खातों में 1.80 लाख फ्रीज ➡️सीपरी बाजार पुलिस ने की कार्रवाई1