Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rahul yadav
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rahul yadav1
- गया पुलिस एवं STF की त्वरित कार्रवाई, सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले बेलागंज थाना द्वारा 01 देशी पिस्टल, 01 खाली मैगजीन, 01 मोबाईल एवं 42,500/- रू० नगद के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार :-1
- गया पुलिस एवं STF की त्वरित कार्रवाई, बड़ी घटना के अंजाम देने के लिए योजना बना रहे अपराधियों को किया गिरफ्तार1
- Aap log subscribe kijea pls गया जी मानपुर पुल के नीचे जो कंकाल मिला है तकरीबन 8 साल पुराना बताया जा रहा हैकब माराकिस मारा यह सवाल प्रशासन को है1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार को शहीद अनिल कुमार सक्सेना टीसी क्रिकेट टूर्नामेंट श्री राम स्पॉटिंग क्लब श्री राम बिगहा का शुभारंभ हुआ। कमिटी के मुख्य सदस्य अरविंद कुमार अनुराग ने बताया कि यह टूर्नामेंट 2012 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने घोषणा की है कि विजेता टीम को 41,000 रुपये और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन टेकारी विधायक अजय दांगी, गुरुआ के पूर्व विधायक विनय यादव, अंचलाधिकारी अतहर जमील, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदाम हुसैन और प्रखंड प्रमुख नीलम कुमारी यादवेंदु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पहले मैच में साई फोर्टिस हॉस्पिटल की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 124 रन बनाए। जवाब में डीसीसी डोम्या की टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई। साई फोर्टिस हॉस्पिटल ने यह मुकाबला 17 रनों से जीत लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए होन्नी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अनिल कुमार और जोंटी रोड्स ने अंपायर की भूमिका निभाई। सुजीत कुमार और अभिषेक कुमार स्कोरर रहे, जबकि सचिन भारद्वाज और अरविंद कुमार ने कमेंट्री की। आयोजन समिति के सदस्य आनंद, नीरज, सचिन, चुन्नू, पिंटू,सुमंत कुमार रौशन और सौरभ सहित कई अन्य लोगों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। टूर्नामेंट देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।1
- वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन वजीरगंज | स्वधार फिनएक्सेस के द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से संचालित वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत शुक्रवार को वजीरगंज प्रखंड के पतेड़ गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किय़ा गया | जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिला-पुरुष ग्रामीणों को बताया गया कि वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवाइसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम है| कार्यक्रम में सीएफएल प्रशिक्षक नीतीश कुमार एवं राजेश कुमार राजेंद्र कुमार रमण के द्वारा ग्रामीणों को केवाइसी तथा बैंक से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई | इस दौरान बताया गया कि समय पर केवाइसी अपडेट रहना व बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाना बहुत जरूरी है | उन्होंने बताया कि सुरक्षित बैंकिंग के लिये केबाईसी बहुत जरूरी है | इस मौके पर पीएनबी वजीरगंज के शाखा प्रबंधक विवेक प्रकाश जीविका सीसी रूबी कुमारी सहित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने आये दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे |1
- पुलवामा के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। यह हमला पाकिस्तानसमर्थितआतंकवादियों द्वारा किया गया था, जिसने पूरे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया। इस अमानवीय कृत्य में शहीद हुए जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने वीर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमला करना आतंकवादियों की बुजदिली और मानवता के प्रति उनकी घृणित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते। उनका साहस, पराक्रम और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा कास्रोतहैआतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी और देश का प्रत्येक नागरिक अपने वीर जवानों के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र उनके साथ है और उनके बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देगा। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेशभाजपा कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि भारत की सेना का मनोबल अटूट है और आतंकवादियों को उनके कुकर्मों का करारा जवाब मिलता रहेगा। हम सबका कर्तव्य है कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा करें और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखें श्रद्धा सुमन करने वाले में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग मिराज अहमद वेद ब्यास पांडे गोपाल प्रसाद यादव राजू मिश्रा डॉ अशोक संतोष कुमार श्याम किशोर मिश्रा धीरज कुमार आकाश कुमार मंटू कुमार महेश यादव बबलू गुप्ता सहित1