Shuru
Apke Nagar Ki App…
फारबिसगंज अररिया मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कहिए झलक 9 अप्रैल 2026 को बिहार राज्य के अररिया जिला के फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत मानवता को संसार करने वाली घटना का एक दृश्य।
शांति ग्रामीण विकास ट्रस्ट समिति
फारबिसगंज अररिया मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कहिए झलक 9 अप्रैल 2026 को बिहार राज्य के अररिया जिला के फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत मानवता को संसार करने वाली घटना का एक दृश्य।
More news from Patna and nearby areas
- 9 अप्रैल 2026 को बिहार राज्य के अररिया जिला के फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत मानवता को संसार करने वाली घटना का एक दृश्य।1
- जहानाबाद में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक ही परिवार के दो पक्ष बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल के समीप की है। जानकारी के अनुसार, हुलासगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी रवि कुमार ने अपनी बहन को प्रसव के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन खुशी के बजाय वे मायूस नजर आए। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष निजी अस्पताल में इलाज के खिलाफ था और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर मायके पक्ष से उलझ गया। इसी दौरान प्रसूता द्वारा अपने पति से मात्र सौ रुपये मांगने पर पति सुजीत कुमार आगबबूला हो गया। गुस्से में पति नर्सिंग होम के बाहर निकलते ही अपने साले रवि कुमार से भिड़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास की गन्ने के जूस की दुकान से गन्ना और अपना हेलमेट उठाकर रवि पर हमला कर दिया। इस हमले में रवि कुमार का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद का मामला है, जो बच्ची के जन्म पर असंतोष और इलाज के खर्च को लेकर बढ़ गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- #वायरल गीत गाकर किशोर हलचल आप लोग के बिच रहने वाले आप लोग आशीर्वाद और सपोर्ट इतना दीजिए की ए लड़का आगे बाढ़ जाए1
- पटना: बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित महामाया माई मंदिर के पास रविवार को पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें पुलिस निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। जांच के दौरान कार, बाइक सहित सभी वाहनों के कागजात की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना तथा क्षेत्र को भयमुक्त बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।4
- पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दिन वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं, जिससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना और मजबूत हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। यह फैसला बीजेपी और एनडीए की बैठक के बाद तय होगा। इधर, सम्राट चौधरी ने 12 घंटे के भीतर दूसरी बार मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ विजय चौधरी भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के बाद विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर अंतिम फैसला बीजेपी द्वारा लिया जाएगा, जिसके बाद एनडीए की बैठक में सहमति बनेगी। शिवराज सिंह चौहान ने भी बयान देते हुए कहा कि वे एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी द्वारा दिए गए हर दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और 14 अप्रैल को बिहार पहुंचेंगे। राजनीतिक हलकों में इन घटनाओं के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।1
- बिहटा में गैस गोदाम पर भारी भीड़ देखने को मिली। अहले सुबह से ही लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार में खड़े रहे। आपूर्ति की कमी और बढ़ती मांग के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।1
- पटना के मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम, कबीर साईं मंदिर परिसर में साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा, जहां उपस्थित लोगों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से संत कबीर और अपने गुरु की महिमा का गुणगान किया। सत्संग को संबोधित करते हुए कबीर मिशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए सत्कर्मों की सही पहचान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह पहचान केवल गुरु की कृपा और मार्गदर्शन से ही संभव है। गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए भजन, स्मरण और सत्संग में लीन रहने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। महंत जी ने आगे कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और मत्सर जैसी विकृतियां मनुष्य को अज्ञान और अंधकार की ओर ले जाती हैं। इन विकारों से दूर रहकर और गुरु की शरण में रहकर ही इंसान सच्चे आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हो सकता है तथा अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में प्रो. सज्जन कुमार, संत करसन मुनि, रूबी प्रधान, रामदेव गुप्ता और गजेंद्र दास सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संध्या आरती एवं वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- पटना। राजधानी पटना में साइबर थाना पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश कुमार कौशल के रूप में हुई है, जिसे अख्तियारपुर, पालीगंज क्षेत्र से पकड़ा गया। साइबर थाना के SHO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई टेलीग्राम ग्रुप मिले, जिनके जरिए वह बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो शेयर करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग वेबसाइट्स से वीडियो डाउनलोड कर टेलीग्राम ग्रुप में साझा करता था। उसके मोबाइल से 1000 से अधिक अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अधिकांश वीडियो भारत में ही शूट किए गए प्रतीत होते हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और संभावित कमर्शियल लिंक की जांच कर रही है। साथ ही उसके बैंक खातों और अन्य डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे रैकेट का खुलासा हो सके।1