Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसओजी, व दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली सोने की माला गैंग पकड़ा, 5 गिरफ्तार औरैया।दिबियापुर पुलिस व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सोने की माला से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। अजमतपुर रोड, ब्रह्मदेव मंदिर के पास घेराबंदी में 2 पुरुष और 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे गए। बरामदगी: करीब 4 किलो नकली पीली-धातु माला, ठगी के उपकरण, 3 मोबाइल व ₹24,500 नकद। गिरोह गाँवों, मेलों, भीड़-भाड़ में जमीन में गड़ा खजाना बताकर पहले असली सोने का छोटा टुकड़ा दिखाकर भरोसा जीतता, फिर महँगी नकली माला थमा, मोटी रकम लेकर भाग जाता। पिछली शिकायतों पर जाल बिछाकर इस बार पूरे नेटवर्क को पकड़ा गया। आरोपियों पर BNS की धारा 318(4), 317(2), 3(5) में मुकदमा दर्ज, पुराने आपराधिक इतिहास की जाँच चल रही है।
रवि वर्मा
एसओजी, व दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली सोने की माला गैंग पकड़ा, 5 गिरफ्तार औरैया।दिबियापुर पुलिस व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सोने की माला से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। अजमतपुर रोड, ब्रह्मदेव मंदिर के पास घेराबंदी में 2 पुरुष और 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे गए। बरामदगी: करीब 4 किलो नकली पीली-धातु माला, ठगी के उपकरण, 3 मोबाइल व ₹24,500 नकद। गिरोह गाँवों, मेलों, भीड़-भाड़ में जमीन में गड़ा खजाना बताकर पहले असली सोने का छोटा टुकड़ा दिखाकर भरोसा जीतता, फिर महँगी नकली माला थमा, मोटी रकम लेकर भाग जाता। पिछली शिकायतों पर जाल बिछाकर इस बार पूरे नेटवर्क को पकड़ा गया। आरोपियों पर BNS की धारा 318(4), 317(2), 3(5) में मुकदमा दर्ज, पुराने आपराधिक इतिहास की जाँच चल रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत होमगंज बाजार में राम जानकी मंदिर में अज्ञात करण से लगी आग।सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी पहुंचे।1
- औरैया। शहर के होमगंज मोहल्ले में श्री पोरवाल धर्मशाला के सामने स्थित लगभग एक सौ साल पुराने राम जानकी मंदिर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे आग की चपेट में आने से राम दरबार जलकर खाक हो गया। मंदिर कमेटी के लोगों ने लगभग 10 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया है। शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे मोहल्ला निवासी श्रद्धालु युवती स्नेहा रोज की भांति मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंची। तभी उसे मंदिर के अंदर से धुंआ निकलता देख उसने मंदिर प्रशासन को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही पहुंचे मंदिर पुजारी कमलेश नारायण दीक्षित व कमेटी के राजेंद्र पुरवार समेत अन्य लोगों ने तत्काल मंदिर का ताला खोलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक राम दरबार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। आग लगने की जानकारी होते ही मंदिर परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। इस संबंध में मंदिर पुजारी ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी के पर्व पर भगवान का जन्म दिन मनाया गया था। जिसके चलते सोने-चांदी के मुकुट व आभूषण पहनाए गए थे। जो कि आग में जलकर राख हो गए। वहीं मंदिर कमेटी के राजेंद्र कुमार ने बताया कि आग से लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान लोगों ने मंदिर के अंदर रामदरबार के पास लगी सीएफएल में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई है।1
- औरैया।दिबियापुर पुलिस व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सोने की माला से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। अजमतपुर रोड, ब्रह्मदेव मंदिर के पास घेराबंदी में 2 पुरुष और 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे गए। बरामदगी: करीब 4 किलो नकली पीली-धातु माला, ठगी के उपकरण, 3 मोबाइल व ₹24,500 नकद। गिरोह गाँवों, मेलों, भीड़-भाड़ में जमीन में गड़ा खजाना बताकर पहले असली सोने का छोटा टुकड़ा दिखाकर भरोसा जीतता, फिर महँगी नकली माला थमा, मोटी रकम लेकर भाग जाता। पिछली शिकायतों पर जाल बिछाकर इस बार पूरे नेटवर्क को पकड़ा गया। आरोपियों पर BNS की धारा 318(4), 317(2), 3(5) में मुकदमा दर्ज, पुराने आपराधिक इतिहास की जाँच चल रही है।2
- जनपद कानपुर देहात के ग्राम हिसावाँ थाना मंगलपुर निवासी जितेन्द्र कुमार ने दिनांक 12.01.2026 को थाना दिबियापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 05 जनवरी को कुछ व्यक्तियों ने उन्हें धोखाधड़ी कर नकली सोने की माला बेच दी है। इस सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0सं0 11/2026 धारा 318(4) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके क्रम में थाना दिबियापुर रूद्र नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर मय हमराह, उ0नि0 अरविंद कुमार गुप्ता मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम एवं उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी एस.ओ.जी मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 27.03.2026 को अजमतपुर रोड पर स्थित ब्रहमदेव मन्दिर के पास खेत से समय 17:10 बजे कुल 05 अभियुक्तगण(2 पुरूष+3महिलाए) भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 31 वर्ष, गुलशन शर्मा पुत्र स्व0 रूपालाल निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 48 वर्ष, पूनम पत्नि भीम भाट निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 29 वर्ष, देवली शर्मा पत्नि गुलशन शर्मा निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 45 वर्ष एवं राजवती पत्नि लटूरी सिंह निवासी शिव कालौनी थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 52 वर्ष को 03 पीली धातु/मोतियो की माला ( वजन करीब 04 Kg), 03 छोटा बण्डल पीली धातु तार, 02 हुक पीली धातु, 02 चिमटी लोहा धातू, 01 सुई धागा व 03 अदद मोबाईल फोन तथा कुल 24500/- रू0 नगद सहित गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) /3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे एक सुनियोजित गिरोह के रूप में काम करते हैं। वे मुख्य रूप से गांवों और कस्बों में लगने वाले मेलों, गल्ला मंडी और सब्जी मंडी जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अपना निशाना बनाते है वहां आने वाले सीधे-सादे लोगों और महिलाओं को वे अपनी बातों के जाल में फंसाकर यह झांसा देते थे कि उनके पास पुरानी रियासतों और राजा-महाराजाओं के समय का "जमीन में गड़ा हुआ" खजाना (सोने के आभूषण और मालाएं) है। पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए वे उन्हें नकली माला दिखाते समय चतुराई से असली सोने का एक छोटा टुकड़ा (मोती) भी साथ रखते थे। वे ग्राहक को लुभाने के लिए खुद ही उस टुकड़े को किसी भी सुनार से जांच कराने का प्रस्ताव देते थे। जब ग्राहक उस असली मोती की शुद्धता की पुष्टि कर वापस आता, तो उसे पूरी माला के असली होने का विश्वास हो जाता था। इसी धोखे का लाभ उठाकर अभियुक्तगण भारी कीमत पर नकली माला बेच देते थे और पैसे लेकर वहां से निकल जाते है । अन्य अभियुक्तण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।3
- औरैया काखवतु कालोनी में आई डी बी आई बैंक के कर्मचारियों ने कैंम्प लगाकर जीरो बैलेंस पर खाते खोलकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये जागरूक किया है,इस दौरान राजेश कुमार यादव, हर्ष दुवेदी आदि लोग मौजूद रहे,1
- होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला के सामने राम जानकी मंदिर मे आग लग जाने से मचा हड़कंप आग लगने के दौरान पूजा अर्चना करते भक्तजनो मे मची अफरा तफरी3
- फफूंद,औरैया। विकासखंड के ग्राम जैतपुर स्थित सुप्रसिद्ध महामाया मंगलाकाली धाम मंदिर के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय भव्य रासलीला महोत्सव का समापन हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ धूमधाम से हुआ। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा की बयार बही, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण गूंजने लगे। महोत्सव के मुख्य आयोजक आचार्य अर्पण शुक्ला जी महाराज के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर क्षेत्र की खुशहाली और जन-कल्याण की प्रार्थना की गई। पूर्णाहुति के पश्चात मां भगवती और भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे की शुरुआत होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जैतपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए नर-नारियों और बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक चले इस भंडारे में मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने तत्परता से अपनी सेवाएं दीं। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। आचार्य अर्पण शुक्ला जी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भगवान की लीलाओं का मंचन और अंत में सामूहिक भोज (भंडारा) समाज में समरसता और एकता का संदेश देता है। उन्होंने इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मंदिर परिसर में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, जिससे भक्तों को दर्शन और प्रसाद वितरण में कोई असुविधा नहीं हुई।1
- औरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली सोना की ठगी करने वाले गैंग को किया गिरफ्तार। प्रेस वार्ता की दौरान,अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी1
- *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी* *मो न:–9027303624* *दिबियापुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़* *27 मार्च 2026 को अजमतपुर रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास घेराबंदी कर 2 पुरुष व 3 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार* *आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलो नकली पीली धातु की माला, ठगी के उपकरण, 3 मोबाइल फोन व ₹24,500 नकद बरामद* *गांव, मेले व भीड़भाड़ वाले इलाकों में “जमीन में गड़ा खजाना” की कहानी सुनाकर लोगों को बनाते थे शिकार* *पहले असली सोने का छोटा टुकड़ा दिखाकर भरोसा जीतते, फिर महंगी नकली माला थमा कर मोटी रकम लेकर फरार हो जाते थे* *पूर्व में दर्ज ठगी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर पूरे गिरोह को एक साथ दबोचा* *सभी आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 317(2) व 3(5) में मुकदमा दर्ज, आपराधिक इतिहास की जांच जारी*3