logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर पिपलिया ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत... पिपलिया खुर्द में रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यह भैंस चम्पालाल बावरी एवं मिश्रुराम बावरी की है घटना के बाद पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की मांग की है.

2 hrs ago
user_Rakesh
Rakesh
Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

रायपुर पिपलिया ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत... पिपलिया खुर्द में रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यह भैंस चम्पालाल बावरी एवं मिश्रुराम बावरी की है घटना के बाद पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की मांग की है.

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी एवं थाना बर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अर्जुन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण का विवरण पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को थाना बर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (आरजे-19-सीएफ-7148) ब्यावर से बर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। पीछा करने पर वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन में सवार अशोक विश्नोई निवासी तिलवासनी (जोधपुर) तथा लक्ष्मण मेघवाल निवासी रामनगर, झालामण्ड (जोधपुर) को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 45.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 196/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता जांच के दौरान सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ मंगवाने वाला तथा वाहन का स्वामी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत निवासी धीरजपुरा, झालामण्ड (जोधपुर) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी डाटा का विश्लेषण एवं सूचनाओं का संकलन किया। पुख्ता जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरा होटल के पास, धीरजपुरा, झालामण्ड, पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर सुनील, कांस्टेबल (608), पुलिस थाना बर महिपाल, कांस्टेबल (543), पुलिस थाना बर बर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    1
    बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार


बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार
पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी एवं थाना बर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अर्जुन को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्रकरण का विवरण
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को थाना बर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (आरजे-19-सीएफ-7148) ब्यावर से बर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। पीछा करने पर वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने वाहन में सवार अशोक विश्नोई निवासी तिलवासनी (जोधपुर) तथा लक्ष्मण मेघवाल निवासी रामनगर, झालामण्ड (जोधपुर) को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 45.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 196/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
जांच के दौरान सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ मंगवाने वाला तथा वाहन का स्वामी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत निवासी धीरजपुरा, झालामण्ड (जोधपुर) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी डाटा का विश्लेषण एवं सूचनाओं का संकलन किया। पुख्ता जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था।
गिरफ्तार आरोपी
अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरा होटल के पास, धीरजपुरा, झालामण्ड, पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर
सुनील, कांस्टेबल (608), पुलिस थाना बर
महिपाल, कांस्टेबल (543), पुलिस थाना बर
बर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *अच्छी ख़बर....* *भोमादा बांध की चादर चली, यह पानी रायपुर के लूनी बांध में आयेगा, सुबह से ही मगरा क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश।।* *अच्छी ख़बर....* *भोमादा बांध की चादर चली, यह पानी रायपुर के लूनी बांध में आयेगा, सुबह से ही मगरा क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश।।*
    1
    *अच्छी ख़बर....*
*भोमादा बांध की चादर चली, यह पानी रायपुर के लूनी बांध में आयेगा, सुबह से ही मगरा क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश।।*
*अच्छी ख़बर....*
*भोमादा बांध की चादर चली, यह पानी रायपुर के लूनी बांध में आयेगा, सुबह से ही मगरा क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश।।*
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    Photographer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • अच्छी खबर: भोमादा बांध की चादर चली, लूनी बांध में पहुंचेगा पानी; मगरा क्षेत्र में लगातार अच्छी बारिश रायपुर उपखंड के मगरा क्षेत्र में सुबह से हो रही लगातार अच्छी बारिश के चलते क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कोट किराणा (रायपुर) स्थित भोमादा बांध पूरी क्षमता के करीब पहुंचने के बाद इसकी चादर चलने लगी है। बांध से बहने वाला अतिरिक्त पानी अब लूनी बांध की ओर पहुंचेगा, जिससे क्षेत्र के जलस्रोतों में भी पर्याप्त जलभराव होने की उम्मीद है। भोमादा बांध क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जलस्रोत है। इसका निर्माण वर्ष 1970 में एनीकट के रूप में तथा 1978 में बांध के रूप में किया गया था। बांध की ऊंचाई लगभग 45 फीट तथा भराव क्षमता 35 एमसीएफटी है। यह मुख्य रूप से अरावली पर्वतमाला और मगरा क्षेत्र में होने वाली वर्षा पर निर्भर करता है। लगातार हो रही बारिश से बांध में पानी की अच्छी आवक बनी हुई है। चादर चलने से किसानों और आमजन में खुशी का माहौल है। इससे आगामी समय में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति तथा भूजल स्तर में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने अच्छी बारिश और बांध में पानी की आवक को इस वर्ष के लिए शुभ संकेत बताया है। यदि बारिश का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहा तो अन्य बांधों और जलाशयों में भी पर्याप्त जलभराव होने की उम्मीद है।
    1
    अच्छी खबर: भोमादा बांध की चादर चली, लूनी बांध में पहुंचेगा पानी; मगरा क्षेत्र में लगातार अच्छी बारिश
रायपुर उपखंड के मगरा क्षेत्र में सुबह से हो रही लगातार अच्छी बारिश के चलते क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कोट किराणा (रायपुर) स्थित भोमादा बांध पूरी क्षमता के करीब पहुंचने के बाद इसकी चादर चलने लगी है। बांध से बहने वाला अतिरिक्त पानी अब लूनी बांध की ओर पहुंचेगा, जिससे क्षेत्र के जलस्रोतों में भी पर्याप्त जलभराव होने की उम्मीद है।
भोमादा बांध क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जलस्रोत है। इसका निर्माण वर्ष 1970 में एनीकट के रूप में तथा 1978 में बांध के रूप में किया गया था। बांध की ऊंचाई लगभग 45 फीट तथा भराव क्षमता 35 एमसीएफटी है। यह मुख्य रूप से अरावली पर्वतमाला और मगरा क्षेत्र में होने वाली वर्षा पर निर्भर करता है।
लगातार हो रही बारिश से बांध में पानी की अच्छी आवक बनी हुई है। चादर चलने से किसानों और आमजन में खुशी का माहौल है। इससे आगामी समय में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति तथा भूजल स्तर में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
क्षेत्र के लोगों ने अच्छी बारिश और बांध में पानी की आवक को इस वर्ष के लिए शुभ संकेत बताया है। यदि बारिश का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहा तो अन्य बांधों और जलाशयों में भी पर्याप्त जलभराव होने की उम्मीद है।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    9 hrs ago
  • 30 साल बाद दिखा दुर्लभ पक्षी गिद्ध गिद्ध जिसका रेक्षु कर जोधपुर या जयपुर ले जाया जाएगा जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    1
    30 साल बाद दिखा दुर्लभ पक्षी गिद्ध गिद्ध जिसका रेक्षु कर जोधपुर या जयपुर ले जाया जाएगा
जैतारण से राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • शिवभक्त पहुचे जेठाना,कावड़ियों का जेठानानके ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत... सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जेठाना गांव के शिव भक्तों का एक जत्था पवित्र तीर्थ राज पुष्कर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने वहां पवित्र सरोवर से जल भरा और कांवड़ यात्रा शुरू की।कांवड़ियों का यह दल जब पुष्कर से पवित्र जल लेकर वापस जेठाना गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में उत्सव का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने शिव भक्तों और कांवड़ियों का पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।कांवड़ियों द्वारा लाए गए इस पवित्र जल से कल यानी सावन के पहले सोमवार को जेठाना के शिवालय में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान भोलेनाथ का महा-जलाभिषेक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और शिव भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    2
    शिवभक्त पहुचे जेठाना,कावड़ियों का जेठानानके ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत...
सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जेठाना गांव के शिव भक्तों का एक जत्था पवित्र तीर्थ राज पुष्कर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने वहां पवित्र सरोवर से जल भरा और कांवड़ यात्रा शुरू की।कांवड़ियों का यह दल जब पुष्कर से पवित्र जल लेकर वापस जेठाना गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में उत्सव का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने शिव भक्तों और कांवड़ियों का पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।कांवड़ियों द्वारा लाए गए इस पवित्र जल से कल यानी सावन के पहले सोमवार को जेठाना के शिवालय में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान भोलेनाथ का महा-जलाभिषेक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और शिव भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रायपुर पिपलिया ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत... पिपलिया खुर्द में रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यह भैंस चम्पालाल बावरी एवं मिश्रुराम बावरी की है घटना के बाद पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की मांग की है.
    1
    रायपुर पिपलिया ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत...

पिपलिया खुर्द में रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यह भैंस चम्पालाल बावरी एवं मिश्रुराम बावरी की है 
घटना के बाद पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की मांग की है.
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.