Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी में शारदानगर थाना पुलिस की अभिरक्षा में एक 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मूलचंद्र पुरवा निवासी भगवानदीन के पुत्र शिव कुमार (20) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह पिछले दो दिनों से शारदानगर थाने में बंद था। चिकित्सकीय जांच के लिए जब उसे शारदानगर से ओयल अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस अभिरक्षा में मौत का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।
संजय चौहान
लखीमपुर खीरी में शारदानगर थाना पुलिस की अभिरक्षा में एक 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मूलचंद्र पुरवा निवासी भगवानदीन के पुत्र शिव कुमार (20) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह पिछले दो दिनों से शारदानगर थाने में बंद था। चिकित्सकीय जांच के लिए जब उसे शारदानगर से ओयल अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस अभिरक्षा में मौत का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस "उद्घाटन स्पेशल ट्रेन" शाम के समय पहली बार लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।1
- लखीमपुर खीरी में शारदानगर थाना पुलिस की अभिरक्षा में एक 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मूलचंद्र पुरवा निवासी भगवानदीन के पुत्र शिव कुमार (20) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह पिछले दो दिनों से शारदानगर थाने में बंद था। चिकित्सकीय जांच के लिए जब उसे शारदानगर से ओयल अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस अभिरक्षा में मौत का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।1
- पलिया नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में लंबे समय से सुलभ रास्ता न मिलने से नाराज लोगों का आक्रोश आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। मोहल्लेवासी जैसे ही अपने घरों से बाहर निकलते हैं, उन्हें पहला कदम कीचड़ में ही रखना पड़ता है। इस बदहाली की वजह से बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया है और उनका भविष्य चौपट हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सांप और बिच्छू जैसे जहरीले कीड़ों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई बार पालिका प्रशासन से रास्ते का निर्माण कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान तक नहीं दिया। लगातार हो रही अनदेखी से आहत होकर मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन और चेयरमैन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। गुस्से से भरे लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि आने वाले नगर पालिका चुनाव में वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। नगर पालिका के रवैये पर सवाल उठाते हुए यह भी सामने आया है कि जब भी क्षेत्र की समस्याओं को उजागर किया जाता है, तो समाधान करने के बजाय मामले को और लंबा खींच दिया जाता है। जब लोग नगर पालिका पहुंचकर अपनी मांग रखते हैं, तो जिम्मेदार लोग उन्हें यह जवाब देते हैं कि 'जिस पत्रकार से खबर प्रसारित कराई है उसी से जाकर रास्ते का निर्माण कराओ।' इससे पहले मोहल्ला अहिरान और मालगोदाम रोड के मामलों में भी चेयरमैन पुत्र द्वारा स्वयं ऐसा ही गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया जा चुका है, जो पालिका के जिम्मेदार लोगों की धौंस और मनमानी को दर्शाता है। अब देखना होगा कि सुभाषनगर की इस समस्या का समाधान किया जाता है या यहां के लोगों को भी वही जवाब मिलता है।4
- कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिस अधिकारियों को न लगाए जाने से जुड़े बयान पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसे बयान देने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उन लोगों का काम है जिनका मन खराब है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस राज्य में अभिनव कार्य कर रही है। योगी सरकार और सपा सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार में भला आदमी पुलिस को अपना मित्र मानता है, जबकि अपराधी पुलिस के खौफ से दोनों हाथ उठाकर सरेंडर करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि सपा सरकार के दौरान स्थिति विपरीत थी और तब आम आदमी पुलिस से डरता था।1
- लखीमपुर खीरी के पलिया नगर में ईंटों की दुकान पर काम करने वाले एक मजदूर के साथ एडवांस के ₹3400 को लेकर उसके ही सहकर्मियों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूर ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी रोहित दुबे पुत्र रिंकू दुबे ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सफीकुल पुत्र मुजीबुल की ईंटों की दुकान पर मजदूरी करता है। उसने दुकान स्वामी से ₹3400 एडवांस लिए थे और यह तय हुआ था कि यह रकम उसकी मजदूरी से धीरे-धीरे काटी जाएगी। आरोप है कि उसी दुकान पर काम करने वाले मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी मुनीस दिवाकर और रोहित दिवाकर 25 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे उसके पास पहुंचे और पैसों की तत्काल वापसी का दबाव बनाने लगे। जब उसने बताया कि रुपये मजदूरी से कटने हैं, तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने और हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी है। अपने साथ किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका जताते हुए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।2
- लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में सावन माह में लगने वाले प्रसिद्ध मेले को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को गोला विधायक अमन गिरी, क्षेत्राधिकारी महेक शर्मा और थाना प्रभारी अंबर सिंह ने मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक अमन गिरी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक विशेष प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखने की ताकीद की। थाना प्रभारी अंबर सिंह ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी।2
- लखीमपुर खीरी में सीतापुर रोड पर ओयल चौकी के पास लाल-नीली बत्ती लगी कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा समेत 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और मौके पर पुलिस बल मौजूद है।1