logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कजली मेला महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दिए गए निर्देश। कजली मेला महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दिए गए निर्देश।

49 min ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
49 min ago

कजली मेला महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दिए गए निर्देश। कजली मेला महोत्सव की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दिए गए निर्देश।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *छतरपुर के थाना सिविल लाईन पुलिस की बड़ी कार्यवाही। ब्रेजा कार से पकड़ी 37 पेटी अवैध शराब। कार छोड़कर फरार हुए आरोपी* *छतरपुर के थाना सिविल लाईन पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
    1
    *छतरपुर के थाना सिविल लाईन पुलिस की बड़ी कार्यवाही। ब्रेजा कार से पकड़ी 37 पेटी अवैध शराब। कार छोड़कर फरार हुए आरोपी* 


*छतरपुर के थाना सिविल लाईन पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *10 दिन बाद मिली भटकी बच्ची* बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत भटकी हुई एक 10 वर्षीय बच्ची को 10 दिन बाद सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। 18 जुलाई को 112 पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बच्ची बांदा रेलवे स्टेशन के पास भटक रही है। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका को अपने संरक्षण में लिया। बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेजा गया।इसके बाद विशेष किशोर पुलिस इकाई , मानव तस्करी रोधी इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। बच्ची की फोटो और जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन के विभिन्न समूहों में साझा की गई।टीम के लगातार प्रयासों से बच्ची की पहचान लक्ष्मी पुत्री लम्बू निवासी छीपी टोला, थाना रकाबगंज, जनपद आगरा के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क कर सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उसकी मां लक्ष्मी को सुपुर्द किया गया। बच्ची आगरा कैंट से महाकौशल एक्सप्रेस में बैठ गई थी। ट्रेन चलने के बाद वह समय पर उतर नहीं पाई और भटकते हुए बांदा रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी।अपनी बच्ची को सकुशल पाकर मां और परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। उन्होंने पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन और संबंधित सभी विभागों का हृदय से आभार व्यक्त किया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गुमशुदा बच्चों को ढूंढकर परिजनों से मिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
    2
    *10 दिन बाद मिली भटकी बच्ची*  
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत भटकी हुई एक 10 वर्षीय बच्ची को 10 दिन बाद सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया।
18 जुलाई को 112 पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बच्ची बांदा रेलवे स्टेशन के पास भटक रही है। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका को अपने संरक्षण में लिया। बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेजा गया।इसके बाद विशेष किशोर पुलिस इकाई , मानव तस्करी रोधी इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। बच्ची की फोटो और जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन के विभिन्न समूहों में साझा की गई।टीम के लगातार प्रयासों से बच्ची की पहचान लक्ष्मी पुत्री लम्बू निवासी छीपी टोला, थाना रकाबगंज, जनपद आगरा के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क कर सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उसकी मां लक्ष्मी को सुपुर्द किया गया। बच्ची आगरा कैंट से महाकौशल एक्सप्रेस में बैठ गई थी। ट्रेन चलने के बाद वह समय पर उतर नहीं पाई और भटकते हुए बांदा रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी।अपनी बच्ची को सकुशल पाकर मां और परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। उन्होंने पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन और संबंधित सभी विभागों का हृदय से आभार व्यक्त किया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गुमशुदा बच्चों को ढूंढकर परिजनों से मिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बांदा में भीषण बारिश से गावो से लगाकर शहर तक जलभराव, सड़कें बनी स्विमिंग पुल, लोग परेशान, यूपी के बांदा में सुबह से हो रही बारिश के चलते जगह जगह जलभराव हो गया है, प्रशासन के आल इज वेल के दावों की पोल खुलकर सामने आई है, सड़के गलियां तालाब बन गए हैं, एक दम स्विमिंग पुल जैसे दो से तीन फिट तक पानी भरा है, घरों के अंदर पानी पहुँच गया है, लोगो को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, स्थानीय लोगो का कहना है कि हर जगह सफाई व्यवस्था के बड़े बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत खुलकर सामने आई है, फिलहाल तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सो रहा प्रशासन नींद से जगा है, सफाई कराने के आदेश दिए हैं, डीएम का कहना है कि हम सुबह से सभी के सम्पर्क में हैं, लगातार जरूरी निर्देश सम्बंधित अफसरों को दिए जा रहे हैं! VO- ये जो वीडियो आप देख रहे हैं ये कोई स्विमिंग पुल या तालाब नही है, ये बांदा जिले की गलियां, मुहल्लों की है, जहाँ सड़को में इतना पानी भरा हुआ है, नाले चोक होने पर लोगो के घरों में पानी भर गया है, लोग जरूरत पर जान जोखिम में डालकर निकलते हुए भी नजर आ रहे हैं, गाड़ियों में पानी भरने से गाड़ियां भी खराब हो रही, लोग धक्के मारते भी दिखाई दे रहे हैं, स्थानीय लोगो ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर जिम्मेदारों से सवाल किए हैं, एकदम सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई है, सड़को में दो से तीन फीट तक पानी भरा है, लोगो का आरोप है पूरे जिले में नगरपालिका और पंचायतों में सफाई के नाम पर बड़े बड़े दावे किए हैं, लाखो का बजट निकाला गया, लेकिन जलभराव की स्थिति जस की तस है. अब इस पानी से लोगो को कब निजात मिलेगी ये समय बताएगा. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है, सफाई के आदेश दिए हैं..
    4
    बांदा में भीषण बारिश से गावो से लगाकर शहर तक जलभराव, सड़कें बनी स्विमिंग पुल, लोग परेशान,
यूपी के बांदा में सुबह से हो रही बारिश के चलते जगह जगह जलभराव हो गया है, प्रशासन के आल इज वेल के दावों की पोल खुलकर सामने आई है, सड़के गलियां तालाब बन गए हैं, एक दम स्विमिंग पुल जैसे दो से तीन फिट तक पानी भरा है, घरों के अंदर पानी पहुँच गया है, लोगो को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, स्थानीय लोगो का कहना है कि हर जगह सफाई व्यवस्था के बड़े बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत खुलकर सामने आई है, फिलहाल तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सो रहा प्रशासन नींद से जगा है, सफाई कराने के आदेश दिए हैं, डीएम का कहना है कि हम सुबह से सभी के सम्पर्क में हैं, लगातार जरूरी निर्देश सम्बंधित अफसरों को दिए जा रहे हैं!
VO- ये जो वीडियो आप देख रहे हैं ये कोई स्विमिंग पुल या तालाब नही है, ये बांदा जिले की गलियां, मुहल्लों की है, जहाँ सड़को में इतना पानी भरा हुआ है, नाले चोक होने पर लोगो के घरों में पानी भर गया है, लोग जरूरत पर जान जोखिम में डालकर निकलते हुए भी नजर आ रहे हैं, गाड़ियों में पानी भरने से गाड़ियां भी खराब हो रही, लोग धक्के मारते भी दिखाई दे रहे हैं, स्थानीय लोगो ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर जिम्मेदारों से सवाल किए हैं, एकदम सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई है, सड़को में दो से तीन फीट तक पानी भरा है, लोगो का आरोप है पूरे जिले में नगरपालिका और पंचायतों में सफाई के नाम पर बड़े बड़े दावे किए हैं, लाखो का बजट निकाला गया, लेकिन जलभराव की स्थिति जस की तस है. अब इस पानी से लोगो को कब निजात मिलेगी ये समय बताएगा. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है, सफाई के आदेश दिए हैं..
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • छतरपुर के नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि अब छतरपुर में क्या होगा...? छतरपुर के नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि अब छतरपुर में क्या होगा...?
    1
    छतरपुर के नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि अब छतरपुर में क्या होगा...?
छतरपुर के नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि अब छतरपुर में क्या होगा...?
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *बढ़े हुए बिजली लोड को निरस्त करने की मांग* बांदा।सद्भावना विकास मंच के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्युत विभाग की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता "राजा" के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के लगभग 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड पावर कार्पोरेशन ने बिना अनुमति के स्वतः बढ़ा दिया है।मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग का तर्क है कि उपभोक्ता तय लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन मनमाने तरीके से लोड बढ़ाने से उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज और बिल बढ़ गया है। लोड बढ़ने से करीब 25 प्रतिशत गरीब उपभोक्ताओं की सब्सिडी समाप्त हो गई है।विद्युत आपूर्ति संहिता 2005 के तहत लोड बढ़ाने से पहले नोटिस देना अनिवार्य है, लेकिन विभाग ने सीधे बिलिंग सॉफ्टवेयर से लोड अपडेट कर दिया।आम जनता को चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने के बजाय विभाग ने फॉल्ट दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दिया।ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को देखते हुए बढ़ाया गया लोड तत्काल निरस्त किया जाए और सभी उपभोक्ताओं को समुचित बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान, कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, राम लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष साजिद डालर, यशवंत यादव, आर के समुद्र, नेतराम वर्मा, गुलशन सोनी, शोएब आलम, अमित नामदेव, रहीस खान, शुभम धुरिया, रोहित प्रजापति, इरफान खान, मोहित, सत्येंद्र वर्मा, अरविंद खटीक, नीरज सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    *बढ़े हुए बिजली लोड को निरस्त करने की मांग*  
बांदा।सद्भावना विकास मंच  के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्युत विभाग की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता "राजा" के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के लगभग 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड पावर कार्पोरेशन ने बिना अनुमति के स्वतः बढ़ा दिया है।मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग का तर्क है कि उपभोक्ता तय लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन मनमाने तरीके से लोड बढ़ाने से उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज और बिल बढ़ गया है। लोड बढ़ने से करीब 25 प्रतिशत गरीब उपभोक्ताओं की सब्सिडी समाप्त हो गई है।विद्युत आपूर्ति संहिता 2005 के तहत लोड बढ़ाने से पहले नोटिस देना अनिवार्य है, लेकिन विभाग ने सीधे बिलिंग सॉफ्टवेयर से लोड अपडेट कर दिया।आम जनता को चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने के बजाय विभाग ने फॉल्ट दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दिया।ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को देखते हुए बढ़ाया गया लोड तत्काल निरस्त किया जाए और सभी उपभोक्ताओं को समुचित बिजली उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान, कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, राम लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष साजिद डालर, यशवंत यादव, आर के समुद्र, नेतराम वर्मा, गुलशन सोनी, शोएब आलम, अमित नामदेव, रहीस खान, शुभम धुरिया, रोहित प्रजापति, इरफान खान, मोहित, सत्येंद्र वर्मा, अरविंद खटीक, नीरज सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण 200 समग्र आईडी की समस्याओं का कलेक्टर ने डीलिंक करते हुए मौके पर किया निराकरण नकल प्राप्त करने आए आवेदकों से कलेक्टर ने की चर्चा कलेक्टर ने कहा नकल प्राप्त करने में लोगों को नहीं हो परेशानी, सुदृढ़ व्यवस्था बनाने के स्पष्ट निर्देश नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने गुरुवार कलेक्ट्रेट छतरपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस शाखा का निरीक्षण करते हुए कार्यों की जानकारी ली और समग्र आईडी से संबंधित 200 लंबित समस्याओं का निराकरण डीलिंक के माध्यम से कराया। इसके बाद कलेक्टर ने खाद्य आपूर्ति शाखा का निरीक्षण करते हुए राशन उपभोक्ताओं की जानकारी ली और समय पर राशन वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय के मीटिंग हॉल का निरीक्षण कर जल्द ही जीर्णोद्धार के कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआईसी कक्ष, वेब जीआईएस, नकल शाखा एवं रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नकल प्राप्त करने आए आवेदकों से चर्चा करते हुए नकल लेने में क्या समस्या आती है और कितना समय लगता है आदि जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नकल प्राप्त करने में लोगों को बिल्कुल भी परेशानी नहीं हो, इस व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ बनाएं ।
    1
    शकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
200 समग्र आईडी की समस्याओं का कलेक्टर ने डीलिंक करते हुए मौके पर किया निराकरण
नकल प्राप्त करने आए आवेदकों से कलेक्टर ने की चर्चा
कलेक्टर ने कहा नकल प्राप्त करने में लोगों को नहीं हो परेशानी, सुदृढ़ व्यवस्था बनाने के स्पष्ट निर्देश
नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने गुरुवार कलेक्ट्रेट छतरपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस शाखा का निरीक्षण करते हुए कार्यों की जानकारी ली और समग्र आईडी से संबंधित 200 लंबित समस्याओं का निराकरण डीलिंक के माध्यम से कराया। इसके बाद कलेक्टर ने खाद्य आपूर्ति शाखा का निरीक्षण करते हुए राशन उपभोक्ताओं की जानकारी ली और समय पर राशन वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय के मीटिंग हॉल का निरीक्षण कर जल्द ही जीर्णोद्धार के कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआईसी कक्ष, वेब जीआईएस, नकल शाखा एवं रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नकल प्राप्त करने आए आवेदकों से चर्चा करते हुए नकल लेने में क्या समस्या आती है और कितना समय लगता है आदि जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नकल प्राप्त करने में लोगों को बिल्कुल भी परेशानी नहीं हो, इस व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ बनाएं ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.