logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार : सिडकुल थाना मे होली पर्व पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट होली पर्व पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट ऑपरेशन रिकवरी के तहत 140 खोए मोबाइल फोन बरामद होली पर्व के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सराहनीय कार्य किया है। ऑपरेशन रिकवरी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के माध्यम से उन मोबाइल फोन को तलाश निकाला, जिनके मिलने की उम्मीद मोबाइल स्वामी लगभग छोड़ चुके थे। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत ₹35 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में C.E.I.R. पोर्टल बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। इस पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक कर रिकवर करना आसान हुआ है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत C.E.I.R. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए तथा अपने नजदीकी थाना पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दे, ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया जा सके। होली से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता के लिए एक विशेष उपहार माना जा रहा है, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

8 hrs ago
user_A Bharat News 10
A Bharat News 10
Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
8 hrs ago

हरिद्वार : सिडकुल थाना मे होली पर्व पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट होली पर्व पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट ऑपरेशन रिकवरी के तहत 140 खोए मोबाइल फोन बरामद होली पर्व के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सराहनीय कार्य किया है। ऑपरेशन रिकवरी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के माध्यम से उन मोबाइल फोन को तलाश निकाला, जिनके मिलने की उम्मीद मोबाइल स्वामी लगभग छोड़ चुके थे। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत ₹35 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में C.E.I.R. पोर्टल बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। इस पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक कर रिकवर करना आसान हुआ है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत C.E.I.R. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए तथा अपने नजदीकी थाना पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दे, ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया जा सके। होली से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता के लिए एक विशेष उपहार माना जा रहा है, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • होली पर्व पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट ऑपरेशन रिकवरी के तहत 140 खोए मोबाइल फोन बरामद होली पर्व के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सराहनीय कार्य किया है। ऑपरेशन रिकवरी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के माध्यम से उन मोबाइल फोन को तलाश निकाला, जिनके मिलने की उम्मीद मोबाइल स्वामी लगभग छोड़ चुके थे। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत ₹35 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में C.E.I.R. पोर्टल बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। इस पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक कर रिकवर करना आसान हुआ है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत C.E.I.R. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए तथा अपने नजदीकी थाना पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दे, ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया जा सके। होली से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता के लिए एक विशेष उपहार माना जा रहा है, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
    1
    होली पर्व पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट
ऑपरेशन रिकवरी के तहत 140 खोए मोबाइल फोन बरामद
होली पर्व के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सराहनीय कार्य किया है। ऑपरेशन रिकवरी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के माध्यम से उन मोबाइल फोन को तलाश निकाला, जिनके मिलने की उम्मीद मोबाइल स्वामी लगभग छोड़ चुके थे।
मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत ₹35 लाख से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में C.E.I.R. पोर्टल बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। इस पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक कर रिकवर करना आसान हुआ है।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत C.E.I.R. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए तथा अपने नजदीकी थाना पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दे, ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया जा सके।
होली से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता के लिए एक विशेष उपहार माना जा रहा है, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • सिडकुल में हुड़दंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 30 शराबी गिरफ्तार, 7500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला महिलाओं से अभद्रता की शिकायतों के बाद सख्त एक्शन, सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी पर जीरो टॉलरेंस स्वतंत्र पत्रकार: रामेश्वर गौड़ स्थान: हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती शराबखोरी और हुड़दंग की घटनाओं पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसते हुए गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों के आसपास और सड़क किनारे शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 30 व्यक्तियों को धर दबोचा। सभी आरोपियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 7500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई। महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों को चेतावनी: “अब बख्शे नहीं जाएंगे” पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ शराबी तत्व राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और माहौल को असुरक्षित बनाते हैं। इन गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। थाना सिडकुल पुलिस ने पकड़े गए सभी व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने से बाज आने की हिदायत दी। कानून का डंडा चला तो छूटा नशे का नशा अभियान के दौरान पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे लोगों को मौके पर ही हिरासत में लेकर चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्र की छवि और कानून व्यवस्था बनी रहे। कार्रवाई में शामिल रही मजबूत पुलिस टीम इस विशेष अभियान में थाना सिडकुल की टीम पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरी। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने किया। उनके साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत, चेतक कर्मीगण एवं पीएसी बल मौजूद रहा। संदेश साफ: सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी अब नहीं चलेगी सिडकुल क्षेत्र, जो उत्तराखंड के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गिना जाता है, वहां इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही थीं। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल हुड़दंगियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम जनता—विशेषकर महिलाओं—को सुरक्षा का भरोसा भी देती है। अब देखना यह होगा कि यह सख्ती स्थायी रूप लेती है या फिर कुछ दिनों की कार्रवाई के बाद हालात फिर ढीले पड़ जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने साफ कर दिया है— “सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना और हुड़दंग करना अब भारी पड़ेगा।”
    2
    सिडकुल में हुड़दंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 30 शराबी गिरफ्तार, 7500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला
महिलाओं से अभद्रता की शिकायतों के बाद सख्त एक्शन, सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी पर जीरो टॉलरेंस
स्वतंत्र पत्रकार: रामेश्वर गौड़
स्थान: हरिद्वार
औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती शराबखोरी और हुड़दंग की घटनाओं पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसते हुए गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों के आसपास और सड़क किनारे शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 30 व्यक्तियों को धर दबोचा।
सभी आरोपियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 7500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों को चेतावनी: “अब बख्शे नहीं जाएंगे”
पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ शराबी तत्व राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और माहौल को असुरक्षित बनाते हैं। इन गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
थाना सिडकुल पुलिस ने पकड़े गए सभी व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने से बाज आने की हिदायत दी।
कानून का डंडा चला तो छूटा नशे का नशा
अभियान के दौरान पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे लोगों को मौके पर ही हिरासत में लेकर चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्र की छवि और कानून व्यवस्था बनी रहे।
कार्रवाई में शामिल रही मजबूत पुलिस टीम
इस विशेष अभियान में थाना सिडकुल की टीम पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरी। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने किया। उनके साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत, चेतक कर्मीगण एवं पीएसी बल मौजूद रहा।
संदेश साफ: सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी अब नहीं चलेगी
सिडकुल क्षेत्र, जो उत्तराखंड के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गिना जाता है, वहां इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही थीं। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल हुड़दंगियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम जनता—विशेषकर महिलाओं—को सुरक्षा का भरोसा भी देती है।
अब देखना यह होगा कि यह सख्ती स्थायी रूप लेती है या फिर कुछ दिनों की कार्रवाई के बाद हालात फिर ढीले पड़ जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने साफ कर दिया है—
“सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना और हुड़दंग करना अब भारी पड़ेगा।”
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • शान मुहम्मद नाम के एक मुसलमान रेडिवाले को एक हिंदूवादी दल के सदस्य ने उसकी धार्मिक पहचान की वजह से उसे उत्तराखंड के हरिद्वार इलाके में न घुसने की चेतावनी दी! हरिद्वार, उत्तराखंड : कनखल थाना क्षेत्र का मामला ll उत्तराखंड : हरिद्वार के कनखल में 40 साल से फेरी लगाने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति शानू (शान मोहम्मद) का आरोप है कि 23 फरवरी को जब वह काम पर निकला, तो एक व्यक्ति ने पहले उसका नाम पूछा और मुस्लिम नाम सुनते ही उसे गालियां दी गईं, मोहल्ले से भगा दिया बल्कि अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। गरीब फेरीवाला शान मोहम्मद अब बुरी तरह डरा हुआ है और उसने थाना अध्यक्ष, कनखल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    2
    शान मुहम्मद नाम के एक मुसलमान रेडिवाले को एक हिंदूवादी दल के सदस्य ने उसकी धार्मिक पहचान की वजह से उसे उत्तराखंड के हरिद्वार इलाके में न घुसने की चेतावनी दी!
हरिद्वार, उत्तराखंड : 
कनखल थाना क्षेत्र का मामला ll
उत्तराखंड : हरिद्वार के कनखल में 40 साल से फेरी लगाने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति शानू (शान मोहम्मद) का आरोप है कि 23 फरवरी को जब वह काम पर निकला, तो एक व्यक्ति ने पहले उसका नाम पूछा और मुस्लिम नाम सुनते ही उसे गालियां दी गईं, मोहल्ले से भगा दिया बल्कि अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई।
गरीब फेरीवाला शान मोहम्मद अब बुरी तरह डरा हुआ है और उसने थाना अध्यक्ष, कनखल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Hardwar, Haridwar•
    22 hrs ago
  • नकल कराये जाने की गुप्त सुचना पर शिक्षा विभाग के सचल दल ने लकसर के सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर छापा मार कर गहनता से जांच पड़ताल की.... लकसर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षाओं मे नकल कराये जाने की शिकायत जिला शिक्षाअधिकारी से की गई थी... जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें करवाई के निर्देश दिए गए थे... जिस पर उनके नेतृत्व मे उक्त परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर गहनता से पड़ताल की गईं तथा अपनी देखरेख मे प्रश्नपत्र खुलवाया ओर वितरित कराया गया.... इसके अलावा कुछ अनियमितता मिलने तथा शक की बिना पर कुछ परीक्षकों क़ो कार्य मुक्त भी किया गया....
    4
    नकल कराये जाने की गुप्त सुचना पर शिक्षा विभाग के सचल दल ने लकसर के सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर छापा मार कर गहनता से जांच पड़ताल की....
लकसर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षाओं मे नकल कराये जाने की शिकायत जिला शिक्षाअधिकारी से की गई थी... जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें करवाई के निर्देश दिए गए थे...
जिस पर उनके नेतृत्व मे उक्त परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर गहनता से पड़ताल की गईं तथा अपनी देखरेख मे प्रश्नपत्र खुलवाया ओर वितरित कराया गया.... इसके अलावा कुछ अनियमितता मिलने तथा शक की बिना पर कुछ परीक्षकों क़ो कार्य मुक्त भी किया गया....
    user_Bharatvanitv news
    Bharatvanitv news
    Court reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • रानी पोखरी पुलिस ने शनिवार को रानी पोखरी थाने में बड़ा खुलासा करते हुए, सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि थानों/धारकोट में पैसों के लेनदेन को लेकर बबलू की हत्या बिहार निवासी पप्पू साहनी ने हथौड़ी मारकर की और घटना स्थल से फरार हो गया था। रानी पोखरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया और मीडिया को ब्रीफ किया।
    1
    रानी पोखरी पुलिस ने शनिवार को रानी पोखरी थाने में बड़ा खुलासा करते हुए, सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि थानों/धारकोट में पैसों के लेनदेन को लेकर बबलू की हत्या बिहार निवासी पप्पू साहनी ने हथौड़ी मारकर की और घटना स्थल से फरार हो गया था।
रानी पोखरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया और मीडिया को ब्रीफ किया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • वार्ड नंबर 2 सिमली में रहने वाली युक्ति दिव्या वाल्मीकि का भाई तुषार अपनी मम्मी की बीपी शुगर की दवाई लेने मेडिकल गया तुषार सूत्रों के अनुसार युक्ति के भाई को धोखे से बुलाकर पुरानी रंजिश के चलते तथाकथित लड़कों ने हमला कर दिया जिसके चलते तुषार घायल हो गया
    1
    वार्ड नंबर 2 सिमली में रहने वाली युक्ति दिव्या वाल्मीकि का भाई तुषार अपनी मम्मी की बीपी शुगर की दवाई लेने मेडिकल गया तुषार सूत्रों के अनुसार युक्ति के भाई को धोखे से बुलाकर  पुरानी रंजिश के चलते तथाकथित लड़कों ने हमला कर दिया जिसके चलते तुषार घायल हो गया
    user_दैनिकउत्तराखंड24
    दैनिकउत्तराखंड24
    Classified ads newspaper publisher लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.