Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर लक्सर से है जहाँ परीक्षा केंद्र पर छापेमारी हुई है नकल कराये जाने की गुप्त सुचना पर शिक्षा विभाग के सचल दल ने लकसर के सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर छापा मार कर गहनता से जांच पड़ताल की.... लकसर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षाओं मे नकल कराये जाने की शिकायत जिला शिक्षाअधिकारी से की गई थी... जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें करवाई के निर्देश दिए गए थे... जिस पर उनके नेतृत्व मे उक्त परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर गहनता से पड़ताल की गईं तथा अपनी देखरेख मे प्रश्नपत्र खुलवाया ओर वितरित कराया गया.... इसके अलावा कुछ अनियमितता मिलने तथा शक की बिना पर कुछ परीक्षकों क़ो कार्य मुक्त भी किया गया....
Bharatvanitv news
बड़ी खबर लक्सर से है जहाँ परीक्षा केंद्र पर छापेमारी हुई है नकल कराये जाने की गुप्त सुचना पर शिक्षा विभाग के सचल दल ने लकसर के सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर छापा मार कर गहनता से जांच पड़ताल की.... लकसर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षाओं मे नकल कराये जाने की शिकायत जिला शिक्षाअधिकारी से की गई थी... जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें करवाई के निर्देश दिए गए थे... जिस पर उनके नेतृत्व मे उक्त परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर गहनता से पड़ताल की गईं तथा अपनी देखरेख मे प्रश्नपत्र खुलवाया ओर वितरित कराया गया.... इसके अलावा कुछ अनियमितता मिलने तथा शक की बिना पर कुछ परीक्षकों क़ो कार्य मुक्त भी किया गया....
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नकल कराये जाने की गुप्त सुचना पर शिक्षा विभाग के सचल दल ने लकसर के सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर छापा मार कर गहनता से जांच पड़ताल की.... लकसर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सीबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षाओं मे नकल कराये जाने की शिकायत जिला शिक्षाअधिकारी से की गई थी... जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें करवाई के निर्देश दिए गए थे... जिस पर उनके नेतृत्व मे उक्त परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर गहनता से पड़ताल की गईं तथा अपनी देखरेख मे प्रश्नपत्र खुलवाया ओर वितरित कराया गया.... इसके अलावा कुछ अनियमितता मिलने तथा शक की बिना पर कुछ परीक्षकों क़ो कार्य मुक्त भी किया गया....4
- वार्ड नंबर 2 सिमली में रहने वाली युक्ति दिव्या वाल्मीकि का भाई तुषार अपनी मम्मी की बीपी शुगर की दवाई लेने मेडिकल गया तुषार सूत्रों के अनुसार युक्ति के भाई को धोखे से बुलाकर पुरानी रंजिश के चलते तथाकथित लड़कों ने हमला कर दिया जिसके चलते तुषार घायल हो गया1
- Post by Deepak Kumar1
- शान मुहम्मद नाम के एक मुसलमान रेडिवाले को एक हिंदूवादी दल के सदस्य ने उसकी धार्मिक पहचान की वजह से उसे उत्तराखंड के हरिद्वार इलाके में न घुसने की चेतावनी दी! MAKKI TV - हरिद्वार, उत्तराखंड : कनखल थाना क्षेत्र का मामला ll उत्तराखंड : हरिद्वार के कनखल में 40 साल से फेरी लगाने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति शानू (शान मोहम्मद) का आरोप है कि 23 फरवरी को जब वह काम पर निकला, तो एक व्यक्ति ने पहले उसका नाम पूछा और मुस्लिम नाम सुनते ही उसे गालियां दी गईं, मोहल्ले से भगा दिया बल्कि अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। गरीब फेरीवाला शान मोहम्मद अब बुरी तरह डरा हुआ है और उसने थाना अध्यक्ष, कनखल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।2
- Post by Dpk Chauhan1
- होली पर्व पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट ऑपरेशन रिकवरी के तहत 140 खोए मोबाइल फोन बरामद होली पर्व के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सराहनीय कार्य किया है। ऑपरेशन रिकवरी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के माध्यम से उन मोबाइल फोन को तलाश निकाला, जिनके मिलने की उम्मीद मोबाइल स्वामी लगभग छोड़ चुके थे। मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत ₹35 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में C.E.I.R. पोर्टल बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। इस पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक कर रिकवर करना आसान हुआ है। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत C.E.I.R. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए तथा अपने नजदीकी थाना पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दे, ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया जा सके। होली से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता के लिए एक विशेष उपहार माना जा रहा है, जिससे लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हुआ है।1
- सिडकुल में हुड़दंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 30 शराबी गिरफ्तार, 7500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला महिलाओं से अभद्रता की शिकायतों के बाद सख्त एक्शन, सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी पर जीरो टॉलरेंस स्वतंत्र पत्रकार: रामेश्वर गौड़ स्थान: हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती शराबखोरी और हुड़दंग की घटनाओं पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसते हुए गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों के आसपास और सड़क किनारे शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 30 व्यक्तियों को धर दबोचा। सभी आरोपियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 7500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई। महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों को चेतावनी: “अब बख्शे नहीं जाएंगे” पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ शराबी तत्व राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और माहौल को असुरक्षित बनाते हैं। इन गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। थाना सिडकुल पुलिस ने पकड़े गए सभी व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने से बाज आने की हिदायत दी। कानून का डंडा चला तो छूटा नशे का नशा अभियान के दौरान पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। सड़क किनारे खुलेआम शराब पी रहे लोगों को मौके पर ही हिरासत में लेकर चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्र की छवि और कानून व्यवस्था बनी रहे। कार्रवाई में शामिल रही मजबूत पुलिस टीम इस विशेष अभियान में थाना सिडकुल की टीम पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरी। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने किया। उनके साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत, चेतक कर्मीगण एवं पीएसी बल मौजूद रहा। संदेश साफ: सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी अब नहीं चलेगी सिडकुल क्षेत्र, जो उत्तराखंड के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गिना जाता है, वहां इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही थीं। पुलिस की यह कार्रवाई न केवल हुड़दंगियों के लिए चेतावनी है, बल्कि आम जनता—विशेषकर महिलाओं—को सुरक्षा का भरोसा भी देती है। अब देखना यह होगा कि यह सख्ती स्थायी रूप लेती है या फिर कुछ दिनों की कार्रवाई के बाद हालात फिर ढीले पड़ जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने साफ कर दिया है— “सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना और हुड़दंग करना अब भारी पड़ेगा।”2
- लक्सर के कई इलाकों में रात भर अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है.....ग्रामीण बताते हैं दिन ढलते हीं टांडा महतोली निःदपुर सू ठ्ठारी..भोगपुर व बीकमपुर के कुछ इलाकों में गंगा और बाणगंगा नदियों के घाटों और आसपास के खेतों में जेसीबी और पोकलैंड मशीन गरजने लगती है जो पो फटने तक लगातार रेत और आईबीएम तथा मिट्टी का खनन करती है ..ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि अवैध खनन की बाबत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की जाती है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई खनन माफीया के खिलाफ नहीं की जाती .... कई बार तो ग्रामीणों द्वारा रोकने का प्रयास किया तो खनन माफिया द्वारा ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की जाती है तथा जान से मारने की धमकी तक दी जाती है....... दूसरी तरफ लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ तहसील स्तर पर राजस्व में पुलिस और खनन विभाग के कर्मचारियों की टीम गठित की गई है... जो अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाती है..और जिन जिन इलक़ो मै शिकायत मिलती है वहां पर छापा मार करवाई कर खनन करने वाले वाहनों व मशीनों को पकड़कर सीज किया जाता है.....4