दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, कनपटी फाड़ी कांशीराम कॉलोनी के दो युवकों पर मारपीट का आरोप, घायल ने नैनी पुलिस से लगाई गुहार दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, कनपटी फाड़ी कांशीराम कॉलोनी के दो युवकों पर मारपीट का आरोप, घायल ने नैनी पुलिस से लगाई गुहार प्रयागराज। दारू पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना नैनी के शाहजी का पुरा निवासी शाहबाज खान को भारी पड़ गया। आरोप है कि कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटू पुत्र गुफरान और उसके एक साथी ने शाहबाज से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसा देने से मना करने पर दोनों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। हमले में शाहबाज की कनपटी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल शाहबाज ने नैनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नैनी इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल शाहबाज को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका भेजा, जहां मरहम-पट्टी के बाद उसे जाने दिया गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, इंस्पेक्टर नैनी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया है और बुधवार को पीड़ित पक्ष को नैनी कोतवाली बुलाया गया है। घटना की जानकारी प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को भी दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, कनपटी फाड़ी कांशीराम कॉलोनी के दो युवकों पर मारपीट का आरोप, घायल ने नैनी पुलिस से लगाई गुहार दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, कनपटी फाड़ी कांशीराम कॉलोनी के दो युवकों पर मारपीट का आरोप, घायल ने नैनी पुलिस से लगाई गुहार प्रयागराज। दारू पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना नैनी के शाहजी का पुरा निवासी शाहबाज खान को भारी पड़ गया। आरोप है कि कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटू पुत्र गुफरान और उसके एक साथी ने शाहबाज से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसा देने से मना करने पर दोनों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। हमले में शाहबाज की कनपटी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल शाहबाज ने नैनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नैनी इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल शाहबाज को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका भेजा, जहां मरहम-पट्टी के बाद उसे जाने दिया गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, इंस्पेक्टर नैनी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया है और बुधवार को पीड़ित पक्ष को नैनी कोतवाली बुलाया गया है। घटना की जानकारी प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को भी दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
- Post by Dwarika nath Tiwari1
- तीन कंप्यूटर, एक ऑपरेटर और लंबी कतार: नैनी जोनल कार्यालय में जनता बेहाल हाउस टैक्स जमा करने और नाम-पता दुरुस्त कराने के लिए सुबह से लग रही कतार, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो रहा काम प्रयागराज। नैनी नगर निगम के जोनल-5 कार्यालय में व्यवस्थाओं की कमी के चलते आम लोगों को हाउस टैक्स संबंधी कामों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गृह कर का बिल निकलवाने और टैक्स जमा करने के लिए कार्यालय में सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग रही हैं। इसके बावजूद काम की रफ्तार धीमी होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, हाउस टैक्स संबंधी कार्यों के लिए काउंटर पर तीन कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं, लेकिन काम करने के लिए केवल एक ही ऑपरेटर मौजूद रहता है। ऐसे में बाकी कंप्यूटरों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। एक कर्मचारी पर अधिक काम का दबाव होने के कारण बिल निकालने से लेकर टैक्स जमा करने तक की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है। नगर निगम के दायरे में हाल में शामिल किए गए नए मोहल्लों के लोगों की समस्या भी कम होने के बजाय बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि सर्वे के दौरान कई लोगों के नाम, पते और अन्य विवरण गलत दर्ज हो गए हैं। अब इन गलतियों को दुरुस्त कराने के लिए लोगों को जोनल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। टैक्स जमा कराने और रिकॉर्ड में सुधार कराने के लिए अलग-अलग व्यवस्था नहीं होने से दोनों तरह के कामों के लिए एक ही काउंटर पर भीड़ जुट रही है। इससे कतार और लंबी हो रही है। लोगों का कहना है कि जब नगर निगम में नए क्षेत्रों को शामिल कर टैक्स का दायरा बढ़ाया गया है तो संबंधित जोनल कार्यालय में भी पर्याप्त कर्मचारियों और अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की जानी चाहिए। नागरिकों ने मांग की है कि अतिरिक्त ऑपरेटर तैनात करने के साथ नाम-पता और अन्य विवरणों में सुधार के लिए अलग काउंटर बनाया जाए, ताकि टैक्स जमा कराने वाले लोगों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। अरैल निवासी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह बिल निकलवाने के लिए आधे घंटे से खड़े हैं, लेकिन कोई निकालने वाला मिल नहीं रहा है।1
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, कनपटी फाड़ी कांशीराम कॉलोनी के दो युवकों पर मारपीट का आरोप, घायल ने नैनी पुलिस से लगाई गुहार दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर हमला, कनपटी फाड़ी कांशीराम कॉलोनी के दो युवकों पर मारपीट का आरोप, घायल ने नैनी पुलिस से लगाई गुहार प्रयागराज। दारू पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना नैनी के शाहजी का पुरा निवासी शाहबाज खान को भारी पड़ गया। आरोप है कि कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटू पुत्र गुफरान और उसके एक साथी ने शाहबाज से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसा देने से मना करने पर दोनों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। हमले में शाहबाज की कनपटी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल शाहबाज ने नैनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नैनी इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल शाहबाज को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका भेजा, जहां मरहम-पट्टी के बाद उसे जाने दिया गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, इंस्पेक्टर नैनी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया है और बुधवार को पीड़ित पक्ष को नैनी कोतवाली बुलाया गया है। घटना की जानकारी प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को भी दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप घायल करछना। थाना अंतर्गत धरवारा टोंस नदी के पुल पर शुक्रवार की रात लोहनपुर निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, लोहनपुर करछना निवासी विनय सिंह (28) पुत्र राजबहादुर सिंह अपने साथी भरत पांडेय और भानू सिंह के साथ कोहड़ार से अपने घर लोहनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोहड़ार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल विनय के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे इलाज के लिए करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल भरत पांडेय और भानू सिंह का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तो वहीं ऑटो सवार कुछ लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक विनय के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं मंगलवार को जब विनय का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंचा तो कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।देर शाम को करछना के मनैया घाट पर मृतक विनय सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। करछना पुलिस के द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा समय रहते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं प्रयागराज आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की है 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा समय रहते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं प्रयागराज। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से अपील की कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम शामिल कराएं और मताधिकार के प्रयोग से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसलिए जनपद के सभी पात्र नागरिक मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।1
- प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रयागराज में नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक राधा देवी को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक मकान के बढ़े हुए गृहकर को ठीक करने के बदले शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पहले आरोपों की जांच की और फिर कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार को 14 सदस्यों वाली एंटी करप्शन टीम ने फाफामऊ स्थित नगर निगम जोन-7 कार्यालय में छापा मारा। दोपहर करीब 1 बजकर 16 मिनट पर टीम ने राजस्व निरीक्षक राधा देवी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद आरोपी राधा देवी के खिलाफ फाफामऊ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।1
- प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से नैनी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात में सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नैनी सब्जी मंडी चौराहे से फल मंडी होते हुए कांशीराम कॉलोनी तक पैदल गश्त की। अभियान के दौरान फल मंडी, कस्बा नैनी और लोकपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ी हुई नजर आई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख स्थानों और आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के साथ मोहित कुमार, कांस्टेबल रोहन पटेल, ऋषभ पटेल, उत्कर्ष सिंह, राज बहादुर और जय महेश समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लगातार जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखना है। प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नैनी पुलिस ने क्षेत्र में देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सड़कों पर आवाजाही करने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की रोक-टोक कर तलाशी ली गई। नैनी कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों पर कर चार पहिया व दो पहिया वाहनों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान चालकों के दस्तावेज, गाड़ियों के नंबर प्लेट और संदिग्ध सामान की पड़ताल की गई। अभियान के दौरान नैनी कोतवाली प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के साथ मोहित कुमार, कांस्टेबल रोहन पटेल, ऋषभ पटेल, उत्कर्ष सिंह, राज बहादुर और जय महेश सहित अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।1
- कीडगंज प्रयागराज काली गली सीवर लाइन फटा हुआ है जाम है मैनहोल खुला हुआ है कोई घटना हो सकती है हीरो स्टार न्यूज प्रयागराज देखते रहो दिखाते रहिए सच पैसा मांग रहे हैं वह कहते हैं मेरी गली नहीं हो कहते मेरे इलाका नहीं है1