logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के दौरान ट्रक से माल का गबन कर उसे लावारिस छोड़ने वाली घटना का पर्दाफाश करते हुए एसओजी और थाना सिकंदराराऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 आरोपियों को एटा-अलीगढ़ बाईपास हाईवे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे व निशादेही से चोरी की गई 26 कॉपर की सिल्ली (अनुमानित कीमत ₹52 लाख), 02 तमंचे 315 बोर और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना के संबंध में हरदोई के शिवथाना बेनीगंज निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून 2026 को ट्रक (UP14RT5142) में कॉपर लोड करके चालक राजेश कुमार उर्फ मन्नू लेकर निकला था। माल गंतव्य तक न पहुंचने पर जीपीएस से पता चला कि ट्रक चौकी पोरा क्षेत्र में लावारिस खड़ा है और उसमें से ज्यादातर कॉपर गायब है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज व ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से 25 जुलाई 2026 को इन आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे पिछले 3 महीनों से इस घटना का षड्यंत्र रच रहे थे। 21 जून की रात चालक राजेश कुमार की मिलीभगत से ट्रक में लदी 48 सिल्लियों में से 36 सिल्लियां कुरावली (मैनपुरी) के जंगल में उतार ली गई थीं और 12 सिल्लियां ट्रक में छोड़कर उसे सिकंदराराऊ की तरफ भेज दिया गया था, ताकि पुलिस इसे लूट की घटना समझे। चोरी का माल दिल्ली में बेचने ले जाते समय वाहन खराब हो गया था, जिसके बाद सिल्लियों को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ हाथरस समेत अन्य जिलों में चोरी, गबन, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

15 hrs ago
user_Cp 24 news
Cp 24 news
Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के दौरान ट्रक से माल का गबन कर उसे लावारिस छोड़ने वाली घटना का पर्दाफाश करते हुए एसओजी और थाना सिकंदराराऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 आरोपियों को एटा-अलीगढ़ बाईपास हाईवे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे व निशादेही से चोरी की गई 26 कॉपर की सिल्ली (अनुमानित कीमत ₹52 लाख), 02 तमंचे 315 बोर और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना के संबंध में हरदोई के शिवथाना बेनीगंज निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून 2026 को ट्रक (UP14RT5142) में कॉपर लोड करके चालक राजेश कुमार उर्फ मन्नू लेकर निकला था। माल गंतव्य तक न पहुंचने पर जीपीएस से पता चला कि ट्रक चौकी पोरा क्षेत्र में लावारिस खड़ा है और उसमें से ज्यादातर कॉपर गायब है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज व ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से 25 जुलाई 2026 को इन आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे पिछले 3 महीनों से इस घटना का षड्यंत्र रच रहे थे। 21 जून की रात चालक राजेश कुमार की मिलीभगत से ट्रक में लदी 48 सिल्लियों में से 36 सिल्लियां कुरावली (मैनपुरी) के जंगल में उतार ली गई थीं और 12 सिल्लियां ट्रक में छोड़कर उसे सिकंदराराऊ की तरफ भेज दिया गया था, ताकि पुलिस इसे लूट की घटना समझे। चोरी का माल दिल्ली में बेचने ले जाते समय वाहन खराब हो गया था, जिसके बाद सिल्लियों को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ हाथरस समेत अन्य जिलों में चोरी, गबन, डकैती, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के हाथरस में 27 जुलाई को 'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत एक विशाल गौ सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान अभियान के पदाधिकारियों द्वारा करीब 2 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। यह यात्रा सुबह 8 बजे श्री कृष्ण गौशाला से गौ पूजन और शंखनाद के साथ शुरू होगी। इसके बाद श्रद्धालु और गौ भक्त श्री कृष्ण गौशाला से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। इस अभियान की प्रमुख मांगों में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, देशभर में गौवध निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक मांगें शामिल हैं। अभियान के जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमार सिंह योगी ने जिले के सभी सनातनियों और गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान राहुल उपाध्याय, मदन मोहन, आशुतोष अग्रवाल, पंकज मित्तल, निशांत यादव और त्यागी बाबा सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के हाथरस में 27 जुलाई को 'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत एक विशाल गौ सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान अभियान के पदाधिकारियों द्वारा करीब 2 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

यह यात्रा सुबह 8 बजे श्री कृष्ण गौशाला से गौ पूजन और शंखनाद के साथ शुरू होगी। इसके बाद श्रद्धालु और गौ भक्त श्री कृष्ण गौशाला से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।

इस अभियान की प्रमुख मांगों में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, देशभर में गौवध निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक मांगें शामिल हैं।

अभियान के जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमार सिंह योगी ने जिले के सभी सनातनियों और गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान राहुल उपाध्याय, मदन मोहन, आशुतोष अग्रवाल, पंकज मित्तल, निशांत यादव और त्यागी बाबा सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश में हाथरस के सादाबाद में पेपर लीक मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के प्रमुख मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। पूर्व विधायक की ओर से भेजे गए इस ज्ञापन में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। इसके साथ ही पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति से इन सभी मामलों में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
    3
    उत्तर प्रदेश में हाथरस के सादाबाद में पेपर लीक मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा और जनहित के प्रमुख मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है।

पूर्व विधायक की ओर से भेजे गए इस ज्ञापन में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। इसके साथ ही पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति से इन सभी मामलों में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों के साथ-साथ मथुरा से आए सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सेना के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। बैठक में मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, कृषि भूमि की मेढ़ तोड़े जाने, अवैध कब्जों तथा शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। एडीएम न्यायिक ने कहा कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ दो से तीन दिनों के भीतर निस्तारण कर इसकी सूचना पूर्व सैनिकों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगले माह होने वाली जिला सैनिक बंधु की बैठक में इन सभी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।
    1
    हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों के साथ-साथ मथुरा से आए सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सेना के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं।

बैठक में मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, कृषि भूमि की मेढ़ तोड़े जाने, अवैध कब्जों तथा शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। एडीएम न्यायिक ने कहा कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ दो से तीन दिनों के भीतर निस्तारण कर इसकी सूचना पूर्व सैनिकों को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले माह होने वाली जिला सैनिक बंधु की बैठक में इन सभी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ऑनलाइन गेमिंग, बैटिंग वेबसाइट्स और अन्य ऐप्स के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके पास से बरामदगी भी की है। यह शातिर गिरोह फर्जी खाते खुलवाकर उनमें मोटी रकम डलवाता था और भोले-भाले लोगों के साथ साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में हाथरस पुलिस अधीक्षक (#SPHts) ने आधिकारिक बाइट जारी कर जानकारी साझा की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ऑनलाइन गेमिंग, बैटिंग वेबसाइट्स और अन्य ऐप्स के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके पास से बरामदगी भी की है।

यह शातिर गिरोह फर्जी खाते खुलवाकर उनमें मोटी रकम डलवाता था और भोले-भाले लोगों के साथ साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में हाथरस पुलिस अधीक्षक (#SPHts) ने आधिकारिक बाइट जारी कर जानकारी साझा की है।
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Hathras, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने युवाओं के हितों, शिक्षा और भर्ती व्यवस्था में सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलनों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि NEET-UG और JEE Main समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। इसके अलावा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान करने, भर्ती परीक्षाओं का शुल्क समाप्त करने, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने और पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है। पार्टी ने हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने और भविष्य में पुलिस व सुरक्षा बलों की वर्दी पर स्पष्ट नेम प्लेट अनिवार्य करने की मांग की। ज्ञापन में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग शामिल है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का कहना है कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होने से युवाओं का शिक्षा, रोजगार और भर्ती व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने युवाओं के हितों, शिक्षा और भर्ती व्यवस्था में सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलनों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि NEET-UG और JEE Main समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। इसके अलावा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान करने, भर्ती परीक्षाओं का शुल्क समाप्त करने, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने और पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है।

पार्टी ने हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने और भविष्य में पुलिस व सुरक्षा बलों की वर्दी पर स्पष्ट नेम प्लेट अनिवार्य करने की मांग की। ज्ञापन में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग शामिल है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का कहना है कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होने से युवाओं का शिक्षा, रोजगार और भर्ती व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • योगीराज में सरकारी जमीन पर कब्जे की नीयत को नाकाम करते हुए हाथरस जनपद की सासनी तहसील स्थित टिकारी गांव में बाबा का बुलडोजर गरजा है। ग्राम टिकारी की गाटा संख्या 897, रकबा 61 एयर नवीन परती भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से दीवार खड़ी कर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही सासनी तहसील में कार्यरत तेज-तर्रार एसडीएम शिव प्रकाश यादव अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात्रि में ही कब्जा कर रहे नितिन कुमार पुत्र महावीर सिंह व उनके सहयोगियों को काम करने से रोक दिया और मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई अमल में लाने के आदेश जारी किए। इसके अगले दिन प्रशासनिक टीम और राजस्व ग्राम टिकारी पर तैनात लेखपाल अरविंद कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने अवैध कब्जे के दौरान खड़ी की गई दीवारों को बुलडोजर से तोड़कर तहस-नहस कर दिया और मलबे को हटाकर एक तरफ कराया। इसके साथ ही भू-माफियाओं पर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
    1
    योगीराज में सरकारी जमीन पर कब्जे की नीयत को नाकाम करते हुए हाथरस जनपद की सासनी तहसील स्थित टिकारी गांव में बाबा का बुलडोजर गरजा है। ग्राम टिकारी की गाटा संख्या 897, रकबा 61 एयर नवीन परती भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से दीवार खड़ी कर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही सासनी तहसील में कार्यरत तेज-तर्रार एसडीएम शिव प्रकाश यादव अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात्रि में ही कब्जा कर रहे नितिन कुमार पुत्र महावीर सिंह व उनके सहयोगियों को काम करने से रोक दिया और मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई अमल में लाने के आदेश जारी किए।

इसके अगले दिन प्रशासनिक टीम और राजस्व ग्राम टिकारी पर तैनात लेखपाल अरविंद कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने अवैध कब्जे के दौरान खड़ी की गई दीवारों को बुलडोजर से तोड़कर तहस-नहस कर दिया और मलबे को हटाकर एक तरफ कराया। इसके साथ ही भू-माफियाओं पर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बुलंदशहर के खुर्जा-झांझर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अलीगढ़ के दतावली निवासी कुश चौधरी के रूप में हुई है। वह खुर्जा कोतवाली क्षेत्र से अपहरण और हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। इस शातिर बदमाश पर अलीगढ़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
    1
    बुलंदशहर के खुर्जा-झांझर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अलीगढ़ के दतावली निवासी कुश चौधरी के रूप में हुई है। वह खुर्जा कोतवाली क्षेत्र से अपहरण और हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। इस शातिर बदमाश पर अलीगढ़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.