जालौन में राधे कॉलोनी बनी नरक, जलभराव से स्कूली बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल!! जालौन। लगातार बारिश के बाद राधे कॉलोनी में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। कॉलोनी की गलियों में पानी और कीचड़ जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें जलभराव के कारण स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में ही जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी भरा रहने से रास्ते नरक जैसे हो जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कॉलोनी में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक समस्या का समाधान करता है।
जालौन में राधे कॉलोनी बनी नरक, जलभराव से स्कूली बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल!! जालौन। लगातार बारिश के बाद राधे कॉलोनी में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। कॉलोनी की गलियों में पानी और कीचड़ जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें जलभराव के कारण स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में ही जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी भरा रहने से रास्ते नरक जैसे हो जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कॉलोनी में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक समस्या का समाधान करता है।
- जालौन में अधिक बारिश से किसान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग!! जालौन। ब्लॉक रामपुरा क्षेत्र के ग्राम लिटावली में लगातार हो रही बारिश से किसान राजवीर सिंह गुड्डू की फसल बर्बाद हो गई। खेत में पानी भरने और तेज बारिश के कारण फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान के अनुसार मेहनत और लागत के बाद तैयार हो रही फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान ने प्रशासन से मौके पर फसल नुकसान का सर्वे कराकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।2
- नगर के बीचों-बीच स्थित करीब 200 साल पुराना ऐतिहासिक ताईबाई महल भरभराकर गिरा; जर्जर हालत के चलते पहले ही खाली कराया गया था भवन। ऐतिहासिक धरोहर जमींदोज/बड़ा हादसा टला: जालौन ➡️ छुट्टी का दिन होने से टली बड़ी जनहानि; वर्षों तक इस ऐतिहासिक इमारत में संचालित होता रहा है तहसील कार्यालय। ➡️ 1857 की क्रांति से जुड़ा है इतिहास: महारानी ताईबाई ने रानी लक्ष्मीबाई व तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा था युद्ध; आभूषण बेचकर तैयार की थी सेना। ➡️ जालौन, कालपी, कोंच व उरई समेत पूरे बुंदेलखंड में अंग्रेजी हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने वाली वीरांगना ताईबाई की प्रतिमा लगाने की लंबे समय से उठ रही है मांग। ➡️ ऐतिहासिक इमारत ध्वस्त होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश; बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल!1
- मंदिर चोरी की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में फायरिंग एक के पैर मे गोली लगने पर घायल विश्व वार्ता न्यूज उरई *मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा /घंटे निकालने पहुंचे बदमाशों से हुई मुठभेड़* *जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली /तीन गिरफ्तार /26 पीतल के घंटे और 12 हजार रुपये बरामद* उरई जालौन/जनपद जालौन कालपी उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में 16 सितंबर की रात हुई चोरी का पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया कोतवाली पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जवाबी फायरिंग में एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 26 पीतल के घंटे 12 हजार रुपये नकद एक होंडा मोटर साइकिल और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए आप को बता दें पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात बदमाशों ने देवपुरा माता मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर करीब डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के घंटे और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली थी मामले में अनुराग तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी हरकूपुर रोड पर मिट्टी में दबाकर रखे थे घंटे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर चोरी में शामिल बदमाश किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस स्वाट और सर्विलांस टीम ने हाईवे से हरकूपुर गांव जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस के अनुसार बदमाश हरकूपुर रोड के किनारे मिट्टी में दबाकर रखे गए चोरी के घंटे निकाल रहे थे पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में संदीप उर्फ नरेंद्र कुमार निवासी गौर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात के पैर में गोली लग गई पुलिस ने मौके से भाग रहे उसके साथी बलराम निवासी गौर और लाला उर्फ लालचंद निवासी अंडवा थाना बरौर कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया घायल आरोपित संदीप को उपचार के लिए सीएचसी कालपी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 पीतल के घंटे 12 हजार रुपये नकद सब्बल कटर प्लास और होंडा मोटरसाइकिल बरामद की बता दें पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद आरोपितों ने घंटों को हरकूपुर रोड के किनारे मिट्टी में दबा दिया था और शुक्रवार रात उन्हें निकालने पहुंचे थे पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है3
- 200 साल पुराना ताईबाई महल भरभराकर ध्वस्त, बाल-बाल टला हादसा जालौन। नगर के बीचों-बीच स्थित करीब 200 साल पुराना बताया जा रहा ऐतिहासिक ताईबाई महल शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गया। जर्जर हो चुके इस भवन में वर्षों तक तहसील कार्यालय संचालित रहा। भवन की खराब हालत को देखते हुए तहसील पहले ही नए भवन में स्थानांतरित हो चुकी थी। गनीमत रही कि अवकाश के दिन भवन गिरने से कर्मचारी और आम लोग मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय इतिहास में इस भवन को महारानी ताईबाई के महल से जोड़ा जाता है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में ताईबाई के अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का उल्लेख मिलता है। ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और ताईबाई की प्रतिमा स्थापित करने की मांग के बीच महल के धराशायी होने से संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब लोगों ने जालौन की अन्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की मांग उठाई है। ✍️ संजय कुमार पत्रकार जालौन1
- जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खनुआ में लगातार हो रही बारिश के चलते गांव का मुख्य रास्ता जलमग्न हो गया है। रास्ते पर पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्ते पर ही जमा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी की व्यवस्था को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते अब स्थिति विकराल हो गई है। पानी भरे रास्ते से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करा दी जाती तो यह समस्या नहीं होती। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खनुआ में लगातार हो रही बारिश के चलते गांव का मुख्य रास्ता जलमग्न हो गया है। रास्ते पर पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्ते पर ही जमा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी की व्यवस्था को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते अब स्थिति विकराल हो गई है। पानी भरे रास्ते से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करा दी जाती तो यह समस्या नहीं होती। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- कोंच,लोडर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर, मेडिकल कॉलेज भेजा भैंसों से लदी लोडर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल भैंसों से लदी लोडर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर1
- महीनों से टूटा पड़ा विद्युत पोल, शिकायतों के बावजूद नहीं जागा विभाग जालौन। घुआताल मोहल्ले में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक विद्युत पोल पिछले कई महीनों से खराब हालत में पड़ा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक, पोल को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले में जब एसडीओ ऋषभ राजपूत से बात की गई तो उन्होंने जेई को अवगत कराने की बात कही। वहीं, जेई कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि टेंडर होने के बाद पोल को बदलने की कार्रवाई की जाएगी। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। खराब पोल के कारण स्थानीय लोगों में रोष है और वे जल्द से जल्द नया विद्युत पोल लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि विद्युत विभाग इस जर्जर पोल को कब तक बदलता है और संभावित हादसे को रोकने के लिए कब प्रभावी कदम उठाए जाते हैं।1
- जालौन में राधे कॉलोनी बनी नरक, जलभराव से स्कूली बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल!! जालौन। लगातार बारिश के बाद राधे कॉलोनी में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। कॉलोनी की गलियों में पानी और कीचड़ जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें जलभराव के कारण स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी गलियों में ही जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी भरा रहने से रास्ते नरक जैसे हो जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से कॉलोनी में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक समस्या का समाधान करता है।1