Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा नेता के हमले के विरोध में कांग्रेस ने शुरू किया धरना प्रदर्शन भाजपा नेताओं ने घटनाक्रम को लेकर साधी चुप्पी
पंकज गुप्ता "पत्रकार"
भाजपा नेता के हमले के विरोध में कांग्रेस ने शुरू किया धरना प्रदर्शन भाजपा नेताओं ने घटनाक्रम को लेकर साधी चुप्पी
More news from Narsinghpur and nearby areas
- नरसिंहपुर में भारतीय किसान महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। किसानों ने सोमवार कलेक्टर के नाम जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।किसानों की मुख्य मांगों में गेहूं खरीदी को लेकर देरी का मुद्दा प्रमुख रूप से सामने आया। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी मार्च महीने में शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक खरीदी शुरू नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही किसानों ने शुगर मिलों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने की समस्या भी उठाई। किसानों का कहना है कि गन्ना भुगतान लंबित होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घरों में शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम होने के बावजूद भुगतान न मिलने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- नरसिंहपुर: कुएं में उतराता मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शनिवार को एक 25 वर्षीय महिला का शव खेत के कुएं में उतराता हुआ मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- दिनांक 02.04.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे दिव्या वेयर हाउस के पास कच्चा मार्ग, गाडरवारा रोड पलोहा पर फरियादी पवन पटेल के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट एवं प्राणघातक हमला किया गया। घटना के संबंध में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलोहा में अपराध क्र. 36/26 धारा 296-बी, 115(2), 351(3), 3(5), 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी के अनुसार घटना के समय एक सफेद बोलेरो वाहन से चार अज्ञात व्यक्ति, जो चेहरे पर नकाब पहने हुए थे, उतरे। इनमें से दो व्यक्तियों ने फरियादी को पकड़ लिया तथा अन्य दो व्यक्तियों द्वारा डंडों से उसके पैरों (घुटनों के नीचे) पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। *अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु विशेष टीम का गठन :* घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेंदूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं आरोपियों की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे। *धटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्त में :* प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, चेक किए गए साथ की अन्य तकनीकी माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी एवं मुखबिर के माध्यम से जानकारियों को एकत्रित कर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। संदेही आशीष सिंह उर्फ रूद्रप्रताप सिंह चौहान एवं सोनू सिकरवार को अभिरक्षा में लेकर गहनता से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया। *पूर्व विवाद के चलते रंजिशवश घटना को दिया गया अजाम:* पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रूद्रप्रताप सिंह चौहान का फरियादी पवन पटेल के साथ विगत 15 दिनों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी रूद्रप्रताप एवं सोनू सिकरवार द्वारा अपने अन्य साथियों के माध्यम से फरियादी का पीछा कराकर उस पर हमला कराया जाना बताया गया है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी रूद्रप्रताप सिंह चौहान पिता जंगबहादुर सिंह उम्र 36 निवासी कराईच, अम्बाह, मुरैना एवं सोनू सिकरवार उम्र 29 साल, पिता गंगासिंह निवासी दनकशा, आगरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। घटना में शामिल अन्य चार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। *कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा, किशोर वामनकर, थाना प्रभारी पलोहा बी.एल. त्यागी, चौकी प्रभारी सीहोरा उनि विजय पाल, सउनि शशांक दुबे, सउनि राकेश दीक्षित, प्रधान आरक्षक संजय शाह, आरक्षक वहादुर, आरक्षक नारायण मराबी, आरक्षक गौरीशंकर लोधी की मुख्य भूमिका रही है। #spnarsinghpur #NarsinghpurPolice #brekingnews #highlight #police #narsinghpur #followers #collctornarsinghpur #follower #highlights1
- ग्राम बम्हनी में बिजली लाइन कटने के बाद ग्रामीणों को हो रही परेशानी, किसानों के खेतों से पानी भरकर ला रहे पानी ग्रामीण1
- *वाह बिटिया ने तो हृदय जीत लिया..🥰🥰👍👌कोटि कोटि नममस्तक🙇* *सत्य से सामना करो हिन्दुओ*1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- गाडरवारा में सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता पवन पटेल के साथ 4 से 5 असामाजिक तत्वों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था और पलोहा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया वही सामाजिक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना का कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने विरोध जताते हुए घटना की निंदा की और सोमवार एसपी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं और घटना को घटित करने वालो की गिरफ्तारी की मांग की हैं वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही एसपी ऑफिस के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1