Shuru
Apke Nagar Ki App…
jalesar tahsil ke gav khanpur me pani ke liye bilkul nikas nhi hai sadko par pani chal rha hai niklalne lke liye rasta bhi nhi hai
Vinay Pratap Pratap
jalesar tahsil ke gav khanpur me pani ke liye bilkul nikas nhi hai sadko par pani chal rha hai niklalne lke liye rasta bhi nhi hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vinay Pratap Pratap1
- यह मामला करीब दोपहर 4:00 का है। रॉयल पब्लिक सी ब्लॉक रामबाग तीन मंजिल इमारत पर काम चल रहा था जिसमें एक युवक बेलदार जो कि कम कर रहा था। तीसरी मंजिल से गिर गया। युवक को अस्पताल ले गए गोयल हॉस्पिटल अस्पताल वालों ने मृतक घोषित कर दिय वहां पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पार्टियों को बातचीत से मामला सुलझाया और प्रशासन ने युवक के घर वालों को 800000 रुपए देने की बात की 2 लाख कैश 6 लाख का चेक देने की डिमांड रखी मामला यहीं शांत कर दिया गया।1
- दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा; जयमाला के मंडप पर नशेड़ी दूल्हे का हाईवोल्टेज ड्रामा, मेहमान भी भागे रात करीब 11 बजे जब दूल्हा विशाल जयमाला के लिए मंच पर चढ़ा तो वह नशे में पूरी तरह अनियंत्रित था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जयमाला डालते समय अचानक दूल्हे ने दुल्हन निशा को लात मार दी. जब पिता सत्रोहन अपनी बेटी के बचाव में आए तो दूल्हे ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी.1
- एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में कल से नुमाइश का आगाज होने जा रहा है। 27 फरवरी को विधिवत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मेला ठेकेदार एम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी को आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में फीता काटकर नुमाइश का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुमाइश ग्राउंड में झूले, बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉय की दुकानें, खानपान के स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें और मनोरंजन के कई आकर्षक साधन सज चुके हैं। मेले में बड़े झूले, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस झूला सहित अन्य रोमांचक झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष खरीदारी की दुकानें भी लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अवागढ़ की नुमाइश क्षेत्रीय लोगों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का प्रमुख केंद्र बनेगी। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर आनंद लेने की अपील की है।2
- BJP विधायक पुत्र ने जिस टोल कर्मचारी को थप्पड़ मारा था, पुलिस उसी टोलकर्मी के घर आधी रात को पहुंच गई !! आगरा, उत्तर प्रदेश ll यह घटना आगरा के रायभा टोल प्लाजा (Google Maps) से जुड़ी है, जहाँ फतेहपुर सीकरी से बीजेपी विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश चौधरी ने एक टोलकर्मी को थप्पड़ मारा था। पीड़ित टोलकर्मी का नाम संजय सिंह है और वह आगरा के ही अछनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके का रहने वाला है। आधी रात को पुलिस की दस्तक: विवाद के बाद पुलिस आधी रात को पीड़ित टोलकर्मी के घर पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने रात में ही टोलकर्मी से एक समझौता पत्र (Compromise Letter) लिखवा लिया, जिसमें घटना को आपसी गलतफहमी बताया गया। टोलकर्मी के भाई का बयान: टोलकर्मी के भाई का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने पुलिस पर विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। घटना का कारण: मंगलवार दोपहर को विधायक के बेटे की गाड़ी पर FASTag नहीं था और बैरियर खोलने में हुई देरी के कारण विवाद हुआ, जिसके बाद विधायक पुत्र ने टोलकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए।1
- बलिया : टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में विशाल धरना दिया गया। शिक्षकों की एक सूत्रीय मांग की शिक्षकों पर असंवैधानिक रूप से थोपे गए TET( शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। शिक्षकों का सभी ब्लॉकों से जत्था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आता गया और विशाल सभा बीएसए कार्यालय परिसर में किया गया। सभा के पश्चात विशाल जुलूस बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय के लिए शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए और नारा लगाते हुए कि "टेट अनिवार्यता को समाप्त करो - समाप्त करो"जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान किया जाए। अधिनियम जुलाई 2011 से लागू किया गया है तो उसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर कानून लागू नहीं होगा। कोई भी कानून जब बनता है उसके पूर्व से प्रभावित नहीं होता । 2011 से पूर्व उस समय अपने सभी आवश्यक योग्यता पूर्ण कर भर्ती/ नियुक्त होने वाले शिक्षकों पर यह टेट थोपा ना जाए । धरना सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं में अजीत प्रताप यादव, रफिउल्लाह,किरण भारती, माया राय ,शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह,अजय मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरुण पाण्डेय, हरिमोहन सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, विजेंद्र सिंह, आदित्य यादव, वीरेंद्र यादव, विजेता सिंह, अवनीश चंद पाण्डेय,तुषार कांत राय, अजीत पाण्डेय,नीरज सिंह, सुनील सिंह (द्वय) सतीश वर्मा, बलवंत सिंह, टुनटुन प्रसाद, अनिल कुमार पाण्डेय,डॉ अभिषेक पाण्डेय समरजीत ,बहादुर सिंह, अमरीश, सुशील कुमार, प्रवीण ओझा ,संतोष सिंह, ओम प्रकाश, अशोक यादव, अवधेश, चंदन सिंह ,उदय नारायण राम रहे। धरना को समर्थन देने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद पाण्डेय उपस्थित रहे। धरना सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और संचालन जिला मंत्री डॉ राजेश पाण्डेय ने किया1
- Post by Mohit kumar1
- आरक्षण पर बनाया गया, वीडियो बहुत ही अच्छा है पूरा अवश्य देखें समाज के लिए 3 मिनट का समय अवश्य दें l1