logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली में गौ भक्तों ने उठाई मांग: जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की अपील ​पाली। जिले में विभिन्न गौ सेवा दलों और गौ भक्तों ने जिलाधिकारी (Collector) कार्यालय पहुंचकर भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में देश भर में गायों के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए गाय को आधिकारिक रूप से 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिए जाने की मांग की गई है। ​गौ दल के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा में गाय केवल एक पशु न होकर आस्था, अर्थव्यवस्था और आरोग्य की जननी है। देश भर में गौवंश के संरक्षण, अवैध कटाई और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून के साथ-साथ इसे राष्ट्रमाता का सम्मान मिलना आवश्यक है। ​प्रमुख मांगें: ​'राष्ट्रमाता' का दर्जा: गाय को अविलंब राष्ट्रीय पशु/राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। ​कड़ा गौ संरक्षण कानून: गौवंश की तस्करी और अवैध कटाई पर देश भर में गैर-जमानती और सख्त कार्रवाई का प्रावधान हो। ​गौशालाओं को प्रोत्साहन: स्थानीय स्तर पर आवारा गौवंश के पुनर्वास और उनकी देखरेख के लिए गौशालाओं को विशेष आर्थिक मदद व भूमि आवंटित की जाए। ​ज्ञापन लेने के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गौ सेवा दल की इस मांग पत्र को उचित माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार तक प्रेषित कर दिया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में गौ दल के पदाधिकारी और स्थानीय गौ भक्त उपस्थित रहे।
    1
    पाली में गौ भक्तों ने उठाई मांग: जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की अपील
​पाली।
जिले में विभिन्न गौ सेवा दलों और गौ भक्तों ने जिलाधिकारी (Collector) कार्यालय पहुंचकर भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में देश भर में गायों के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए गाय को आधिकारिक रूप से 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिए जाने की मांग की गई है।
​गौ दल के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा में गाय केवल एक पशु न होकर आस्था, अर्थव्यवस्था और आरोग्य की जननी है। देश भर में गौवंश के संरक्षण, अवैध कटाई और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून के साथ-साथ इसे राष्ट्रमाता का सम्मान मिलना आवश्यक है।
​प्रमुख मांगें:
​'राष्ट्रमाता' का दर्जा: गाय को अविलंब राष्ट्रीय पशु/राष्ट्रमाता घोषित किया जाए।
​कड़ा गौ संरक्षण कानून: गौवंश की तस्करी और अवैध कटाई पर देश भर में गैर-जमानती और सख्त कार्रवाई का प्रावधान हो।
​गौशालाओं को प्रोत्साहन: स्थानीय स्तर पर आवारा गौवंश के पुनर्वास और उनकी देखरेख के लिए गौशालाओं को विशेष आर्थिक मदद व भूमि आवंटित की जाए।
​ज्ञापन लेने के पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गौ सेवा दल की इस मांग पत्र को उचित माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार तक प्रेषित कर दिया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में गौ दल के पदाधिकारी और स्थानीय गौ भक्त उपस्थित रहे।
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली जिले में 'गौ सम्मान आह्नान अभिमान' के तहत हजारों भक्तों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग की गई। जिला संत समिति प्रभारी संत सुरजनदास ने बताया कि सुमेरपुर, बाली, देसुरी, रानी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रोहट और पाली तहसील से आए हजारों गोभक्तों ने लगभग चार लाख हस्ताक्षर युक्त 'मेमोरी कार्ड' जिला कलेक्टर को सौंपा। इस अवसर पर माली समाज भवन 'गांधी मूर्ति' पर आयोजित गोभक्त सभा में 'श्रीराम जय राम जय जय राम' विजय मंत्र का दो घंटे तक जाप किया गया। मातृ शक्ति द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई। सभा को पूज्य संतों ने संबोधित किया और बताया कि 'वेदलक्षणा गोमाता' की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करना आवश्यक है। धर्म सभा में चेतन गिरी सोजत, राधाशरण बगड़ीनगर, रतनदास सेहवाज, खोड नरसिंग द्वारा प्रतिनिधि रामाज्ञादासजी गुन्दोज, शमनोहरदास, बालयोगी सन्तोष राम भगोड़ा, राजेन्द्र पुरी, परमानन्द, उत्तम विश्वकर्मा, घनागिरी महाराज, ओमजी 72 फिट बालाजी, जगदीशानंद पाली, जिला संयोजक गिरधारी सिंह पीलवा, सह संयोजक दिनेश मेवाड़ा, श्रवण सिंह, शैतान सिंह, इन्द्र सिंह खिवाडा, झालाराम देवाती, कमल गोयल, राकेश भाटी, शैतान सिंह वरकाणा, गणपतलाल दवे, महेन्द्र सिंह बाली, अर्जुन सिंह सुमेरपुर, निकिता राजपुरोहित, रेखा देवी, मंजू सुथार, पुष्पा, आनन्द सिंह टेवाली, गोपुत्र भेराराम, पुरण सिंह, देवी सिंह, रमेश राजपुरोहित, अनिल चौहान, बाबुलाल कुमावत, जगदीश देवासी सहित जिलेभर के प्रमुख गोभक्त एवं गोशाला संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण त्रिवेदी भांवरी ने किया। जिला संयोजक गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने सभी संतों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    1
    पाली जिले में 'गौ सम्मान आह्नान अभिमान' के तहत हजारों भक्तों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग की गई। जिला संत समिति प्रभारी संत सुरजनदास ने बताया कि सुमेरपुर, बाली, देसुरी, रानी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रोहट और पाली तहसील से आए हजारों गोभक्तों ने लगभग चार लाख हस्ताक्षर युक्त 'मेमोरी कार्ड' जिला कलेक्टर को सौंपा।

इस अवसर पर माली समाज भवन 'गांधी मूर्ति' पर आयोजित गोभक्त सभा में 'श्रीराम जय राम जय जय राम' विजय मंत्र का दो घंटे तक जाप किया गया। मातृ शक्ति द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई। सभा को पूज्य संतों ने संबोधित किया और बताया कि 'वेदलक्षणा गोमाता' की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करना आवश्यक है।

धर्म सभा में चेतन गिरी सोजत, राधाशरण बगड़ीनगर, रतनदास सेहवाज, खोड नरसिंग द्वारा प्रतिनिधि रामाज्ञादासजी गुन्दोज, शमनोहरदास, बालयोगी सन्तोष राम भगोड़ा, राजेन्द्र पुरी, परमानन्द, उत्तम विश्वकर्मा, घनागिरी महाराज, ओमजी 72 फिट बालाजी, जगदीशानंद पाली, जिला संयोजक गिरधारी सिंह पीलवा, सह संयोजक दिनेश मेवाड़ा, श्रवण सिंह, शैतान सिंह, इन्द्र सिंह खिवाडा, झालाराम देवाती, कमल गोयल, राकेश भाटी, शैतान सिंह वरकाणा, गणपतलाल दवे, महेन्द्र सिंह बाली, अर्जुन सिंह सुमेरपुर, निकिता राजपुरोहित, रेखा देवी, मंजू सुथार, पुष्पा, आनन्द सिंह टेवाली, गोपुत्र भेराराम, पुरण सिंह, देवी सिंह, रमेश राजपुरोहित, अनिल चौहान, बाबुलाल कुमावत, जगदीश देवासी सहित जिलेभर के प्रमुख गोभक्त एवं गोशाला संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण त्रिवेदी भांवरी ने किया। जिला संयोजक गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने सभी संतों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक उच्च-स्तरीय कार्य बल का गठन किया है। इस कार्य बल का मकसद शिक्षा प्रणाली में परीक्षाओं के तरीके और मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार लाना है। इस पहल से देश भर में शिक्षा के स्तर में सुधार की उम्मीद है। कार्य बल के गठन की घोषणा प्रधानमंत्री के एक नए वीडियो में की गई है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक उच्च-स्तरीय कार्य बल का गठन किया है। इस कार्य बल का मकसद शिक्षा प्रणाली में परीक्षाओं के तरीके और मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार लाना है। इस पहल से देश भर में शिक्षा के स्तर में सुधार की उम्मीद है। कार्य बल के गठन की घोषणा प्रधानमंत्री के एक नए वीडियो में की गई है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • विपक्ष के विरोध में राष्ट्रवादी संगठनों ने निकाली विशाल रैली, मुख्य चौराहे पर किया पुतला दहन सत्य भारत समाचार | 28 जुलाई 2026 फालना (रितेश अग्रवाल)। खुडाला फालना में सोमवार शाम राष्ट्रवादी संगठनों एवं नागरिकों द्वारा विपक्ष के विरोध में विशाल रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रैली सुभाष सर्कल से प्रारंभ होकर स्वर्ण मंदिर मुख्य चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि रैली में शामिल लोगों ने राष्ट्रहित, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। हाथों में तिरंगे एवं बैनर लिए प्रतिभागियों ने नगर के प्रमुख मार्गों से मार्च करते हुए राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए देश के विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। वहीं विपक्ष की नीतियों का विरोध भी दर्ज कराया गया। रैली के समापन पर मुख्य चौराहे पर प्रतीकात्मक रूप से विपक्ष का पुतला दहन किया गया तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाए गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा आयोजकों ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रभक्त देवेंद्र सिद्धावत, राम किशोर गोयल, अमित मेहता, सुमेर सिंह, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, कैलाश जोशी, राजीव अग्रवाल, कुलदीप सिंह बग्गा, जितेंद्र सिद्धावत, कुणाल पवार, अनिल सिंह खंगारोत, श्याम सिंह जोधा, ललित मालवीय, विशाल मीणा, अमन सागर, सुरेश मेवाड़ा, अमृत दमामी, देवेंद्र दमामी, छोग सिंह पवार, ओम दाधीच, दिनेश पुरी, कीकाराम चौधरी, खुशाल सेन, चेतन जैन, विक्रम सिंह राजपुरोहित, जसवंत सिंह देवड़ा, विजय सोनी, ताराराम, प्रदीप सिंह भाटी एवं अन्य राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।
    4
    विपक्ष के विरोध में राष्ट्रवादी संगठनों ने निकाली विशाल रैली, मुख्य चौराहे पर किया पुतला दहन
सत्य भारत समाचार | 28 जुलाई 2026
फालना (रितेश अग्रवाल)। खुडाला फालना में सोमवार शाम राष्ट्रवादी संगठनों एवं नागरिकों द्वारा विपक्ष के विरोध में विशाल रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। रैली सुभाष सर्कल से प्रारंभ होकर स्वर्ण मंदिर मुख्य चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि रैली में शामिल लोगों ने राष्ट्रहित, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। हाथों में तिरंगे एवं बैनर लिए प्रतिभागियों ने नगर के प्रमुख मार्गों से मार्च करते हुए राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए देश के विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। वहीं विपक्ष की नीतियों का विरोध भी दर्ज कराया गया।
रैली के समापन पर मुख्य चौराहे पर प्रतीकात्मक रूप से विपक्ष का पुतला दहन किया गया तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाए गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा आयोजकों ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रभक्त 
देवेंद्र सिद्धावत, राम किशोर गोयल, अमित मेहता, सुमेर सिंह, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, कैलाश जोशी, राजीव अग्रवाल, कुलदीप सिंह बग्गा, जितेंद्र सिद्धावत, कुणाल पवार, अनिल सिंह खंगारोत, श्याम सिंह जोधा, ललित मालवीय, विशाल मीणा, अमन सागर, सुरेश मेवाड़ा, अमृत दमामी, देवेंद्र दमामी, छोग सिंह पवार, ओम दाधीच, दिनेश पुरी, कीकाराम चौधरी, खुशाल सेन, चेतन जैन, विक्रम सिंह राजपुरोहित, जसवंत सिंह देवड़ा, विजय सोनी, ताराराम, प्रदीप सिंह भाटी एवं अन्य राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।
    user_सत्य भारत समाचार
    सत्य भारत समाचार
    Press advisory बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अजमेर के गोविंदगढ़ बांध से ताजा हालात सामने आए हैं, जहां पानी ओवरफ्लो होकर चादर चलने लगी है। बांध का जलस्तर पूरा भरने के बाद ओवरफ्लो की स्थिति बनी है और पानी बांध के ऊपर से बह रहा है।
    1
    अजमेर के गोविंदगढ़ बांध से ताजा हालात सामने आए हैं, जहां पानी ओवरफ्लो होकर चादर चलने लगी है। बांध का जलस्तर पूरा भरने के बाद ओवरफ्लो की स्थिति बनी है और पानी बांध के ऊपर से बह रहा है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पाली जिले के रायपुर ब्लॉक के देवली कला में आज कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग का मुख्य आकर्षण रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह था। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मीटिंग में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
    1
    पाली जिले के रायपुर ब्लॉक के देवली कला में आज कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग का मुख्य आकर्षण रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह था।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मीटिंग में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई।
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    Photographer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रख्यात भारोत्तोलक मीराबाई चानू जी ने देश का मान बढ़ाया है। उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपकी यह जीत संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। आपकी अटूट निष्ठा और निरंतर परिश्रम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।
    1
    ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रख्यात भारोत्तोलक मीराबाई चानू जी ने देश का मान बढ़ाया है। उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपकी यह जीत संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। आपकी अटूट निष्ठा और निरंतर परिश्रम देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.