Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएमओ कार्यालय में घुसा बंदर, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी!
Birendra Kumar Reporter
सीएमओ कार्यालय में घुसा बंदर, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीएमओ कार्यालय में घुसा बंदर, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी!1
- त्रिवेणी शुगर मिल में मॉक एक्सरसाइज, काल्पनिक आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू1
- UPI पर चार्ज वसूलना जनता की जेब पर डाका है - समाजसेवी पवन दुबे ने सरकार को घेरा1
- गोरखपुर में जमानत सत्यापन पर अवैध वसूली का आरोप! ₹1000 में नहीं चलेगा काम? खजनी थाने पर सवाल1
- कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया। सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बस्ती में ट्रेन से 2 किलो अफीम बरामद, 20.47 लाख बताई जा रही कीमत बस्ती रेलवे स्टेशन पर नारकोटिक्स टास्क टीम ने गुरुवार रात 8 बजे एक ट्रेन के जनरल कोच से करीब 2 किलोग्राम अफीम और 470 ग्राम गांजा बरामद किया। यह मादक पदार्थ लावारिस हालत में मिला। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20.47 लाख रुपए बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग ने बताया कि ट्रेन संख्या 15653 में गोरखपुर से चेकिंग की जा रही थी। गुरुवार रात करीब आठ बजे ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची। जनरल कोच नंबर 245862 की जांच के दौरान यह मादक पदार्थ लावारिस हालत में मिला। मौके पर काफी तलाश के बाद भी इसका कोई दावेदार नहीं मिला। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/लखनऊ के निर्देश और मंडल रिजर्व/ऐशबाग के प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में नारकोटिक्स टास्क टीम ने यह बरामदगी की। टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना कर रहे थे। बरामद अफीम और गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बस्ती को सौंप दिया गया है। इस बरामदगी को करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना, सहायक उप निरीक्षक रामानंद यादव, कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद, अमरजीत यादव, अनिरुद्ध कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह, राम हरि यादव, अरविंद सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव और अमरनाथ शामिल थे। आरपीएफ बस्ती के उप निरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हरदालाल मांझी और कांस्टेबल धीरज कुमार सिंह भी इस टीम का हिस्सा थे। जीआरपी बस्ती ने बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मादक पदार्थ ट्रेन में किसने रखा था।1
- चंडीगढ़ की 215 पेटी अवैध शराब बिहार ले जाते ट्रक चालक गिरफ्तार g देवरिया, 17 सितंबर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 215 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 1910.88 लीटर बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन समेत बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।1
- महराजगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, दो आरोपियों समेत 3 हिरासत में... तमंचा बरामद महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा गांव में गुरुवार देर रात विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी गई। मधुकरपुर महादेव निवासी जीशान पुत्र यूसुफ उर्फ बंगाली गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, जीशान देर रात किसी काम से समरधीरा चौराहे पर गया था। इसी दौरान दो युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही जीशान सड़क पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस घायल जीशान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात दो नामजद आरोपियों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है। पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक गौरव राय कनौजिया ने बताया कि युवक की गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ चल रही है।1